Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
UN टीम ने JeM को Red Fort हमले से जोड़ा; महिला विंग ul-Muminat संकेत
ARAarti Rai
Feb 12, 2026 05:01:49
Noida, Uttar Pradesh
JeM claimed responsibility for Red fort terror attack last year, UNSC told by one member says a report UN Report Flags Jaish-e-Mohammed Link To Red Fort Attack, Warns of New Women's Terror Wing A United Nations counter-terrorism monitoring team has named Pakistan-based terror group Jaish-e-Mohammed (JeM) as being linked to a deadly attack at Delhi's historic Red Fort and raised fresh concern over the outfit's evolving organisational tactics, including the creation of a women-only wing to support terrorist operations. In its latest report to the UN Security Council, the Analytical Support and Sanctions Monitoring Team said one Member State had reported that JeM claimed responsibility for a series of attacks and was also linked to the assault on the Red Fort in New Delhi on 9 November, which killed 15 people. The Red Fort, a UNESCO World Heritage Site and a symbol of Indian sovereignty, has long been considered a high-value target, making the reported link particularly significant in the regional security context. The report further noted that on 8 October, JeM leader Masood Azhar formally announced the establishment of a women-only wing named Jamaat ul-Muminat. According to the UN team, the new body was explicitly aimed at supporting terrorist attacks, marking a shift in recruitment and facilitation strategies by the group. Analysts say such moves mirror trends seen among other extremist organisations seeking to broaden their support base, expand logistics networks and evade security scrutiny by involving women in auxiliary and operational roles. JeM, designated by the UN as an Al-Qaida-associated entity, has a long history of terrorist activity focused primarily on India, particularly in Jammu and Kashmir. Founded in 2000, the group has been blamed for several high-profile attacks, including strikes on security forces and civilian targets. Its leader, Masood Azhar, has been under UN sanctions for years, including travel bans and asset freezes.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
Feb 12, 2026 06:38:06
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बड़ा हादसा, सामूहिक विवाह समारोह में शामिल दुल्हन का पिकअप पलट गया। हादसे में दुल्हन समेत कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना कछौना थाना क्षेत्र के कटियामऊ के पास एक ढाबे के निकट हुई। संदीला निवासी रचना की आज सामूहिक विवाह समारोह में शादी होनी थी। परिवार और रिश्तेदार पिकअप डाला में सवार होकर हरदोई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। शादी की खुशियां पल भर में चीखपुकार में बदल گئیं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और वाहन पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 12, 2026 06:37:11
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले गरमाई सियासत पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र आपकी सरकार के बजट सत्र में ऐसे मंत्री उपस्थित रहेंगे जिनकी मंत्री मंडल में उपस्थिति अब उपयोगिता से उत्तर मांग रही है मंत्री विजय शाह पर देश की बेटी और भारतीय सेना के अपमान के गंभीर आरोप हैं छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से दर्जनों मासूम बच्चों की मौत हुई लेकिन स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी बजट सत्र में शामिल होंगे इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत हुई , कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे यह शर्मनाक की ऐसे मंत्री अभी भी पद पर बने हुए हैं जीतू पटवारी ने लिखा – यह भी सर्वविदित है की राज्यपाल के अभिभाषण में हकीकत से दूर आंकड़ों का आडंबर प्रस्तुत किया जाएगा
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 12, 2026 06:37:03
Sagar, Madhya Pradesh:पहले वीडियो में रिकॉर्ड की अपनी परेशानी और फिर लगा ली फांसी.. एंकर/ एमपी के सागर से बड़ी खबर है जहां एक सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है जब यहां एक शख्स ने पहले वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी परेशानी बताई और फिर वो फांसी के फंदे पर झूल गया। मामला सागर के काकागंज वार्ड का है यहां रहने वाले 45 साल के शख्स देवेंद्र कबीरपंथी ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली, घर के लोगों की कुछ आहट समझ आई तो उन्होंने देवेंद्र के कमरे में जाकर देखा तो वो फंदे से झूल रहा था जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौकाय वारदात पर सर्च किया कि कहीं कोई सुसाइड नोट तो नहीं है लेकिन कोई नोट नहीं मिला लेकिन जब देवेंद्र के मोबाइल को देखा तो मौत को गले लगाने से पहले उसने अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए एक शख्स से पैसे लेने और उसके द्वारा न दिए जाने की बात कही गई है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है。
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 12, 2026 06:36:43
New Delhi, Delhi:सीरियल किलर पाखंडी तांत्रिक कमरुद्दीन की मज़ार तक पहुंचा ज़ी न्यूज़... मज़ार से करता था हर मर्ज का इलाज करने का दावा.. धनवर्षा के नाम पर हिंदुओ को बनाता था अपना शिकार... तांत्रिक बाबा कमरुद्दीन ने की अब तक 6 से ज्यादा हत्याएं... सीरियल किलर तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली खोलेगा ज़ी न्यूज़.. बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाने को ख़बर मिली कि एक कार में तीन लोगों की लाश पड़ी है। शुरुआती जांच में पूरा मामला आत्महत्या का लग रहा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और टेक्निकल एविडेंस से जो बाते निकल कर सामने आई उससे पुलिस को एक लीड मिली, पुलिस को पता चला कि जिस तरह के ज़हर से तीनों की मौत हुई है वो सामान्य नहीं है। मरने वालों के प्रोफ़ाइल भी अलग अलग थे। परिवार ने भी आत्महत्या की आशंका से साफ इंकार कर दिया। टेक्निकल इन्वेस्टीगेशन से पुलिस को पता चला कि मरने वाले तीनो लोग कमरुद्दीन नाम के शख्स के एक ही नंबर से संपर्क में थे। फ़ॉरेंसिक टीम ने भी अपनी जांच में पाया कि जिस गाड़ी में तीनों की बॉडी मिली है उसमें कोई चौथा शख्स भी मौजूद था। जिसके बाद कि गयी जांच के बाद पुलिस को पता चला कि तीन लोगों की हत्या एक स्वयंभू तांत्रिक द्वारा पैसों के लालच में रची गई साजिश के तहत की गई थी। कमरुद्दीन के घर के बाहर से वॉक थ्रू लगाए... पुलिस ने आरोपी सीरियल किलर बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया जांच में सामने आया कि ढोंगी कमरुद्दीन अपने घर मे ही एक तांत्रिक केंद्र चला रहा था,जांच में सामने आया कि आरोपी “धनवर्षа (अचानक धन प्राप्ति)” का लालच देकर लोगों को तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर फंसाता था। पुलिस के मुताबिक वह पहले पीड़ितों का विश्वास जीतता, मानसिक रूप से प्रभावित करता और फिर लड्डुओं में जहर मिलाकर उन्हें खिलाकर हत्या कर देता था, ताकि उनके पास मौजूद नकदी और कीमती सामान लूट सके। आरोपी एक सीरियल किलर है।और पहले भी इसी तरह वो यूपी राजस्थान में कई हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस के मुताबिक अभी तक कि जांच में कुल 6 लोगों की इसी तरह हत्या ला मामला सामने आ चुकाहै। पुलिस ने कमरुद्दीन ने 5 दिन की रिमांड पर लिया हुआ है।अब वो उससे ये जानना चाहती है कि कहीं कामरुद्दीम ने ऐसी भी हत्याएं तो नहीं कि है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Feb 12, 2026 06:36:17
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली बुधवार देर शाम मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने दो नुक्कड़ सभाओं मे भाग लेना था लेकिन परमिशन ना मिल पाने के कारण वो मिडिया से बात कर वापस लौट गए. इस दौरान शौकत अली ने मिडिया से बात करते हुए जनसँख्या नियंत्रण और मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर बोलते हुए बड़ा बयान दिया। शौकत अली ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सफलता न मिलने के बाद पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान शौकत अली ने जनसंख्या, मॉब लिंचिंग, बजट और धार्मिक स्थलों के नामकरण जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है और मॉब लिंचिंग की घटनाएं चिंता का विषय हैं। बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता को इससे विशेष राहत मिलने की उम्मीद कम है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 06:36:09
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा क्षेत्र स्थित परसारा गांव में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। गांव निवासी विक्रम सिंह अपनी दुल्हन गायत्री राघव को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर लाए। कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। यह शादी परसारा निवासी कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम सिंह और मथुरा के तेहरा (मांट) निवासी हरी सिंह की पुत्री गायत्री राघव के बीच तय हुई थी। दुल्हन की विदाई आज दोपहर हेलीकॉप्टर से हुई, जिसे देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया, एडवोकेट अशोक कुमार, पप्पी पहलवान, श्यामवीर सिंह, धारा सिंह, प्रमोद कुमार, सुजान सिंह, अर्जुन सिंह, मोमीन खान, इकरार खान, शीनू परवेज खान सहित काफी व्यक्ति उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RMRAHUL MISHRA
Feb 12, 2026 06:35:31
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय बजट के आधारभूत स्वरूप जैसा राजस्थान का बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर लाया गया। लाभकारी बजट है, किसानो के लिए भी उपयोगी है। रोज़गार से ख़राब होती थी फ़ासले के लिए तारबंदी करने का फ़ैसला। उपयोग में आने वाले औजार पर कम कर दिया गया। अरावली के बारे में भी सोचा गया और अवैध खनन रोकने का प्रयास किया गया। मकान बनाने के लिए पैसे का प्रवधान। मंदिर को विकसित करना। तीर्थ यात्रियों को तीर्थ करवाने का काम। ४०० सरकारी स्कूलों में भी स्किल डेवलपमेंट का काम। यूरिया के लिए भी प्रावधान। ७५०० आंगनबाड़ी बनेंगे। आर्टिफीसियल लैब के बारे में सोचा गया। सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति। बच्चों के अस्पतालों में बेड बढ़ाने का काम किया गया। टूरिज्म आय का स्रोत बन सकता है। हर घर नल योजना का काम। सड़कों के ३८०० करोड़ का प्रावधान। हाईवे पर रेस्ट एरिया बनाने का। सोलर पार्क बनाने का काम.
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 12, 2026 06:35:02
Jammu, :14 फरवरी को Pulwama attack की बरसी से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नज़र आ रही हैं। लगातार मिल रहे इनपुट्स के बीच जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में सुरक्षा बलों ने व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जम्मू बॉर्डर के नज़दीक स्थित लखनपुर चौकी पर आयोजित इस मॉक ड्रिल में जम्मू-kashmir पुलिस, CRPF, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, GRP और SDRF समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया। आतंकी हमले के इनपुट के बाद सतर्कता बढ़ी सुरक्षा एजेंसीयों को पुलवामा बरसी के मौके पर संभावित आतंकी हमले के इनपुट मिले थे, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के दौरान यह अभ्यास किया गया कि यदि किसी तरह का आतंकी हमला होता है तो उससे किस तरह प्रभावी तरीके से निपटा जाए। अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान ड्रिल के दौरान जवान अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस नजर आए। किसी भी संभावित खतरे को तत्काल निष्क्रिय करने की तैयारियों को परखा गया। बॉम्ब डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं की जांच और विस्फोटक निष्प्रिय करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा पूरे ऑपरेशन के जरिए यह सुनिश्चित किया गया कि जम्मू बॉर्डर से जुड़े संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा में कोई चूक न रहे। एजेंसियों ने आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को भी टेस्ट किया। पुलवामा हमले की बरसी से पहले इस तरह की मॉक ड्रिल को सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 12, 2026 06:32:46
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की असलियत और संपत्ति के लालच को उजागर कर दिया है। जहाँ एक बेटा 40 साल पहले अपने पिता को अकेला छोड़कर शहर चला गया, वहीं बेटी ने अपने माता-पिता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया। अब पिता की मौत के बाद वही बेटा पूरे परिवार के साथ मकान पर कब्जा करने पहुंच गया है, जबकि पिता पहले ही अपनी बेटी के नाम रजिस्टर्ड वसीयत कर चुके थे। जानकारी के अनुसार, करीब 40 साल पहले बेटा अपने पिता को अकेला छोड़कर शहर चला गया। वहीं पिता ने फिर भी बेटे को मकान खरीदकर दिया। बेटे ने शादी की, बच्चे हुए और अब उनके बच्चों की भी शादी हो चुकी है। दूसरी ओर, बेटी ने अपने पति से अलग रहकर माता-पिता की सेवा को अपना धर्म समझा। लगभग 36 साल पहले मां की मौत हो गई, जिसके बाद पिता की पूरी जिम्मेदारी उसी बेटी ने निभाई। साल 2021 में पिता ने अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने अपनी बेटी के नाम मकान की रजिस्टर्ड वसीयत कर दी, जो ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके बावजूद, पिता की मौत के बाद बेटी ने अपना धर्म निभाकर पिता का पूरा कार्यक्रम किया। अब बेटा घर से बहन को भगाकर प्रापर्टी पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसके पीछे उसका पूरा परिवार लगा है। आरोप है कि बेटा और उसके परिजन आए दिन बेटी को घर से निकालने की धमकी देते हैं। इसमें पहले भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। बीते दिन ताला तोड़कर पूरा परिवार घर के अंदर कब्जा कर बैठ गया, और महिला को जान से मारने की धमकी दी। दरवाजा खुलते ही महिला को अनहोनी की आशंका हुई और उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत 112 पर कॉल किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। यह मामला न सिर्फ एक पारिवारिक विवाद है, बल्कि समाज के सामने यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या सेवा करने वालों को ही न्याय के लिए भटकना पड़ेगा? अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या ठोस कार्रवाई करता है। बाइट - पीड़ित महिला बाइट - रमेश चंद्र सोलंकी समाज सेवक बाइट - रणजीत सिंह बघेल थाना प्रभारी देपालपुर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top