icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241123
Deepak DixitDeepak DixitFollow10 Oct 2025, 02:46 pm

परचून की दुकान में लगी आग एक लाख का नुकसान

Sawaizpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के चौधरियापुर गांव निवासी बीपी सिंह यादव के लकड़ी के खोखे में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पास रखे परचून के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। तेरी दुकानदार ने बताया आग विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है जिसके चलते उसके दुकान जलकर नष्ट हो गई और उसका एक लाख रुपएका नुकसान हो गया। प्रभारी तहसीलदार देशराज भारती ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा में मानसून बेरुखी: किसानों के माथे पर बारिश फिर भी कम

Hisar, Haryana:आसमान से उड़ते बादल जब बिना बरसे गुज़र जाते हैं, तो सिर्फ़ मौसम शुष्क नहीं होता... किसान की उम्मीदें भी सूखने लगती हैं। हरियाणा में इस बार मानसून की रवानगी की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है, लेकिन पीछे छूट गई है एक लंबी अनकही टीस; जुलाई से सितंबर तक के इस पूरे सीज़न में प्रदेश औसतन 24 फीसदी बारिश की कमी से जूझ रहा है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी और जींद जैसे ज़िलों के आँगन इस बार बारिश के लिए तरसते रह गए, जो आने वाले दिनों में अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने 'जी मीडिया' से विशेष मुलाकात में आज मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले चार दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा—सुबह-शाम तापमान में कमी होगी पर दोपहर में गर्मी बढ़ेगी, जबकि 25 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ या जाते मानसून से कुछ राहत की उम्मीद ज़रूर है, हालाँकि ठंडे और सुहावने मौसम के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बेरुखी का असर फसलों पर पड़ा है; हालाँकि कपास की फसल अच्छी हुई है, लेकिन दूसरी तमाम फसलों के लिए पानी की कमी किसानों के सामने एक मुश्किल समय खड़ी कर रही है।
0
0
Report

संविदा रोडवेज कर्मचारियों का मुख्यालय घेराव, 17 मांगों के साथ प्रदर्शन

Lucknow, Uttar Pradesh:अपडेट संविदा कर्मचारियों का परिवहन विभाग मुख्यालय का घेराव उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों का प्रदर्शन संविदा कर्मचारियों को नियमित करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन और परिवहन विभाग के खिलाफ जताया विरोध कर्मचारियों ने लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग किए जाने का आरोप लगाया मांगों को लेकर कर्मचारियों ने परिवहन विभाग मुख्यालय पर धरना दिया धरना दे रहे कर्मचारियों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संविदा रोडवेज कर्मचारी शामिल हुए महिला संविदा कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल रहीं कर्मचारियों ने उत्पीड़न बंद करने और मांगें पूरी करने की मांग की मांगें पूरी नहीं होने पर 6 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन में प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी शामिल होंगे मांगें नहीं मानी गईं तो चक्का जाम की चेतावनी
0
0
Report

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा में 25–29 सितम्बर, 88 देश, 600+ बायर्स

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा और इसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। एक जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी उत्तर प्रदेश के ओडीओपी से लेकर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट की झलक एक छत के नीचे दिखेगी। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे, इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा कल अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस ट्रेड शो में लगभग 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स पहुंचेंगे। 88 देश इसमें भागीदारी करेंगे, 2400 एक्सइजीबिटर्स इसमें हिस्सा लेंगे। इस बार इस इवेंट में 6 पार्टनरिंग कंट्री है, जिनमें ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूसिया, सिंगापुर, बेलार शामिल है। इस एक्सपो के लिए अब तक एक लाख से ऊपर बी2बी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने के लिए सभी से अपील की है और कहा है कि आप इस इवेंट में जरूर आएं, सभी के लिए इसमें एंट्री फ्री है। युवाओं और स्टूडेंट के लिए यहां पर बहुत कुछ खास रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद ESIC अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की बिगड़ती तबीयत पर सुरक्षा सवाल उठे

Faridabad, Haryana:रेजिडेंट डॉक्टरों ने पत्र में ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चिकित्सा व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने संस्थान के डीन को एक कड़ा पत्र लिखकर जनरल सर्जरी विभाग के एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय और लापरवाह रवैये पर गहरा रोष व्यक्त किया है। यह पूरी घटना आज शनिवार 19 सितंबर 2026 की है, जब एक डॉक्टर ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़ गया, लेकिन अस्पताल के भीतर ही उसे समय पर इलाज और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाईं। 35 घंटे की लंबी ड्यूटी और गंभीर कमजोरीपत्र के अनुसार, पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर ने पिछले 48 घंटों में से लगभग 35 घंटे ड्यूटी की थी। ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें गंभीर कमजोरी महसूस हुई, जो बढ़ते-बढ़ते 'क्वाड्रीपारेसिस' - हाथ-पैर में सुन्नपन और कमजोरी) में बदल गई। अपनी ही जान बचाने और इलाज पाने के लिए डॉक्टर को अस्पताल के भीतर ही भारी संघर्ष करना पड़ा。 अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही के आरोप रेजिडेंट डॉक्टरों ने पत्र में अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ओटी से इमरजेंसी वार्ड तक शिफ्ट करने के लिए 90 मिनट तक कोई नर्सिंग ऑफिसर उपलब्ध नहीं हुआ। बुनियादी उपकरणों का अभाव: पूरे अस्पताल में 'सर्वाइकल हार्ड कॉलर' तक उपलब्ध नहीं था, जिसे अंततः 'ब्लिंकिट' के जरिए मंगाना पड़ा। इमरजेंसी का अनुरोध करने के बावजूद ब्लड रिपोर्ट में 3 घंटे की देरी की गई और केएफटी प्रोटोकॉल का हवाला देकर एमआरआई में भी विलंब किया गया। एम्बुलेंस और डॉक्टर नदारद अस्पताल की तरफ से कोई एम्बुलेंस मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते निजी अस्पताल से एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर कोई न्यूरोलॉजी या न्यूरोसर्जरी कंसल्टेंट भी उपलब्ध नहीं हो सका। स्ट्रेचर के लिए मोलभाव: हद तो तब हो गई जब एमआरआई-संगत स्ट्रेचर के लिए भी मोलभाव करना पड़ा। अमृता अस्पताल का जताया आभार, प्रशासन को अल्टीमेटम रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि एक डॉक्टर को अपने ही संस्थान में ऐसी अमानवीय स्थिति का सामना करना पड़े, तो आम मरीज की सुरक्षा का क्या हाल होगा? उन्होंने समय पर और बेहतर इलाज के लिए अमृता अस्पताल का आभार जताया है, जहां पीड़ित डॉक्टर का समय पर इलाज हो सका। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल अपने डॉक्टरों की सुरक्षा नहीं कर सकता, तो उसे मरीजों की सेवा कराने का भी नैतिक अधिकार नहीं है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने डीन से 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब और एक्शन टेकन रिपोर्ट की मांग की है, ऐसा न करने पर सामूहिक रूप से बड़े स्तर पर कदम उठाने की चेतावनी दी है। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों के ड्यूटी ऑवर्स और सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर गंभीर बहस छेड़ दी है।
0
0
Report

भीनमाल नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के मनोज गुप्ता विजयी

Jaipur, Rajasthan:भीनमाल नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के मनोज गुप्ता विजयी, भीनमाल में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया हुई संपन्न, कचहरी रोड विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर हुआ मतदान, भाजपा के मनोज गुप्ता को मिले 24 मत, कांग्रेस के प्रेमराज बोहरा को मिले 16 वोट, 8 मतों के अंतर से भाजपा के मनोज गुप्ता ने दर्ज की जीत। भीनमाल-जालोर जिले के भीनमाल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। 40 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों ने कचहरी रोड विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। सबसे पहले कांग्रेस के पार्षद मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इसके बाद भाजपा के सभी निर्वाचित पार्षद दो मिनी बसों से मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। मतदान में भाजपा के 19, कांग्रेस के 8 और 13 निर्दलीय पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता को 24 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमराज बोहरा को 16 वोट मिले। इस तरह मनोज गुप्ता ने 8 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में भाजपा को 19, कांग्रेस को 8 और निर्दलीयों को 13 सीट मिली थीं。
0
0
Report

पलवल के बस स्टैंड चौक पर यूथ कांग्रेस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की मांग

Palwal, Haryana:पलवल में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकुल देशवाल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पलवल के बस स्टैंड चौक पर ट्रैफिक पुलिस का पुतला जलाकर विरोध जताया। मुकुल देशवाल ने कहा कि शहर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से पहले भी प्रशासन को चेताया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि शहर में कई जगह ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा लगातार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और खराब पड़ी ट्रैफिक लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

अहमदाबाद में पुलिस ने 3.09 किलोग्राम गांजा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદ શહેરમાં નશાના કાળા કારોબારને ડામવા માટે પોલીસ સતત એક્શન મોડમાં છે. ગોમતીપુર વિસ્તરમાં પેટ્રોલિંગ દરમિયાન પોલીસે એક નંબર પ્લેટ વગરના શંકાસ્પદ સ્કૂટરચાલકને રોક્યો હતો. તેની ડિકી ખોલીને તપાસ કરતા આંકડામાં અંદરથી ગાંજાના પાર્સેલ મળી આવ્યા હતા. ગોમતીપુર પોલીસ અઢી લાખથી વધુનો મુદામાલ જપ્ત કરી આ ગેરકાયદેસર ડ્રગ્સ પેડલરને ઝડપી ને કાયદેસર કાર્યવાહી હાથ ધરી છે. પોલીસે આરોપી પાસેથી ગાંજો 3.09 કિલોગ્રામ જેની અંદાજે કિંમત 1,54,650 થી વધુ હોવાનું સામે આવ્યું, સ્કૂટર જેની કિંમત 80,000 અને સેમસંગ સ્માર્ટફોન જેની કિંમત 20,000 આ તમામ મળી કુલ મુદામાલ 2,54,650 રૂપિયા કબજે કર્યો હતો. આરોપી સામે નાર્કોટિક્સ આેક્ટ હેઠળ ગુનો નોંધી કડક પૂછપરછ હાથ ધરી છે. તપાસમાં ખાસ ખબર પડી કે ફરદીન ઉર્ફે ડુર્ગુ વર્ષ 2025માં SOG ના ચોપડે NDPS ગુનામાં ઝડપાઈ ચૂકો છે. આ गાંજો તેણે ગોમતીપુરના ફકરૂદ્દિન ઉર્ફે ટકલાને વેચાણ અર્થે મેળવ્યો હતો. આરોપી અગાઉ 2 થી 3 વાર આ સપ્લાયર પાસેથી ગાંજો લાવીને અમદાવાદના બાપુનગર, રૂખિયોવ અને ગોમતીપુર વિસ્તારોમાં છૂટક વેચાણ કરતો હોવાની કબૂલાત કરી છે. હાલમાં ગોમતીપુર પોલીસ પકડાયેલા આરોપીની રિમાન્ડ મેળવવાના પ્રયાસો કરી રહી છે. નાસી છૂટેલા મુખ્ય સપ્લાયર ફકરૂદ્દિન ઉર્ફે ટકલાને પકડવા માટે જુદી જુદી ટીમો બનાવી શોધખોળ ચાલુ છે. જો સપ્લાયર પકડાશે તો આ ગાંજા નેટવર્કના મૂળ સુધી પહોંચી શકાશે.
0
0
Report

जांजगीर-चांपा में जुआ फड़ पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड; 9 गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जांजगीर में जुआ फड़ पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,, गोरिल्ला वार तकनीक से घेराबंदी कर जुआ फड़ पर रेड,, बनारी में मकान के अंदर चल रहा था लाखों का जुआ, मौक़े से 9 जुआरी गिरफ्तार, , जुआरियों से 4 लाख 28 हजार 420 रुपए नगद जब्त ताशपत्ती और अन्य सामग्री भी पुलिस ने किया जब्त, , कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, , एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर हुई कार्रवाई, , सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, , गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, , जुआ खेलने के लिए मकान उपलब्ध कराने वाले मालिक पर भी होगी अलग कार्रवाई, जांजगीर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप,
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ नगरपालिका: प्रेम मेघवाल भाजपा चेयरमैन निर्वाचित, 23 वोट से जीत

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ नगरपालिका में भाजपा का कब्जा, प्रेम मेघवाल 23 वोट से चेयरमैन निर्वाचित रामगढ़। रामगढ़ नगरपालिका चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी प्रेम मेघवाल ने कांग्रेस के गुरबक्स जाटव को 11 मतों के अंतर से हराकर चेयरमैन पद पर कब्जा किया। प्रेम मेघवाल को कुल 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुरबक्स जाटव के खाते में 12 वोट आए। नगरपालिका के सभी 35 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। सोमवार को सुबह 10 बजे से एसडीएम कार्यालय में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 1 बजे तक चली। मतदान के बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मतगणना के दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को जीत की बधाई दी। विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि पार्षदों ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि अब रामगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। दरअसल, हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा के 13, कांग्रेस के 8 और 14 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। चेयरमैन चुनाव में बहुमत के लिए 18 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। ऐसे में 14 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी प्रेम मेघवल को 23 वोट मिलने से स्पष्ट है कि भाजपा को अपने 13 पार्षदों के अलावा निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला। मतदान के दौरान भाजपा पार्षदों के साथ कुछ निर्दलीय पार्षद भी बसों से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं दोनों दलों के समर्थकों की भी भीड़ मौजूद रही। प्रेम मेघवाल की जीत की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।
0
0
Report

धनबाद में 46 वर्षीय दौलत तांती तेज़ पिकअप से कुचलकर मौत, सड़क जाम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बाजार समिति में मोटिया का काम करने वाले 46 वर्षीय दौलत तांती नाम के व्यक्ति पर काम के दौरान रविवार की रात नौ बजे तेज़ रफ़्तार पीकअप वैन के द्वारा बुरी तरह कुचल कर फरार हो गया आनन फानन मे वहां कार्यरत लोगों ने पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने SNMMCH में रेफर कर दिया जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । वहीं बरवाअड्डा बाजार समिति में काम करने वाले मोटिया लोगों ने बाजार समिति के फल मंडी में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर मृत के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की मृतक बिहार जमुई छिदलाही गिद्दोर का रहने वाला है ।
0
0
Report
Advertisement

दूदू में बाबूलाल नागर के समर्थकों ने बनाया बोर्ड, कांग्रेस की जीत

Dudu, Rajasthan:दूदू में भाजपा के गढ़ में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का चला पंजा। दूदू विधानसभा में चेयरमैन की कुर्सी पर कांग्रेस का दबदबा। दूदू में कांग्रेस की गरिमा कंवर बनी चेयरमैन, कांग्रेसियों में खुशी की लहर। कांग्रेस की गरिमा कंवर को मिले 14 वोट वही भाजपा के भूपेंद्र सिंह को मिले 11 वोट। 4 वोटो से जीती कांग्रेस, दूदू में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा के गढ़ में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने बनाया बोर्ड। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने जताया आभार, रिटर्निंग अधिकारी गुलाब सिंह वर्मा ने दिलाई शपथ।
0
0
Report

थाटीपुर में विवाद के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रविवार को दुकान पर विवाद के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। आरोपी ने पहले दुकान में पेट्रोल उड़ेला और माचिस जलाने का प्रयास किया। न्यू नेहरू कॉलोनी निवासी योगेंद्र सिंह राठौर (55) की 155 पीएनटी कॉलोनी, मेला रोड पर संतुष्टि स्टोर नाम से दुकान है। रविवार को सोमेश उर्फ कोमेश विमल वहां सिगरेट लेने पहुंचा। योगेंद्र ने माल नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने दुकान के बाहर रखे डस्टबिन में लात मार दी। इसके बाद वह पेट्रोल डालने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान योगेंद्र की बेटी वैष्णवी और बेटा मनु उर्फ मनुर भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सोमेश एक बोतल में पेट्रोल भरकर लाया और दुकान में डाल दिया। कुछ देर बाद सोमेश पेट्रोल से भरी बोतल लेकर घर की बालकनी में पहुंचा। आरोप है कि उसने बोतल में कपड़े की बाती लगाकर आग लगाई और नीचे दुकान की ओर फेंक दिया। बोतल फटने से दुकान में आग लग गई। इस दौरान मनु अंदर फंस गया। उसे बचाने पहुंचे वैष्णवी और योगेंद्र भी झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर थाटीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाटीपुर टीआई विपेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, योगेंद्र सिंह राठौर की शिकायत पर सोमेश विमल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है。
0
0
Report

कोरबा के बरपाली में लिव-इन प्रेमी ने प्रेमिका हत्या कर septic tank में फेंकी

Korba, Chhattisgarh:एंकर- मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम कांड’ की खौफनाक तस्वीरें अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा से सामने आई एक वारदात ने सनसनी फैला दी। यहां एक सनकी प्रेमी ने पहले तो अपनी ल liv-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या की और फिर लाश को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगा दिया और फरार होकर करीब एक महीने तक पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा। लेकिन रक्षाबंधन पर बहन के घर न पहुंचने पर मृतिका के भाई को शक हुआ और जब वह बहन के घर पहुंचा तब बहन की मौत का राज आखिरकार खुला और सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ बहन की सड़ी- गड़ी लाश. रुन्ह कपा देने वाला सनसनीखेज मामला कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय संतोषी पहले पति की मौत के बाद करीब दो साल से आरोपी मनोज उरांव के साथ ल liv-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मनोज शराब का आदी था और अक्सर संतोषी के साथ विवाद और मारपीट करता था। रक्षाबंधन के एक दिन पहले 27 अगस्त की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में घर पहुंचे मनोज का संतोषी से विवाद हुआ और उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उस वक्त मामला शांत करा दिया… लेकिन कुछ देर बाद मनोज ने दोबारा संतोषी पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहम थी कि संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ऐसा खेल रचा, जिससे करीब एक महीने तक किसी को भनक तक नहीं लगी। आरोपी मनोज ने शव को घर के पीछे बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। अगले दिन रक्षाबंधन था। संतोषी अपने भाइयों को राखी बांधने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने मनोज से सवाल किया। आरोपी ने झूठ बोलते हुए कहा कि संतोषी एक दिन पहले ही कहीं चली गई है। परिजनों ने तलाश शुरू की… दिन बीतते गए लेकिन संतोषी का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान आरोपी मनोज भी घर से गायब हो गया. आखिरकार परिजनों का शक गहराया और मृतिका का भाई रामभरोस अपनी बहन से मिलने उसके घर पहुंचा तब घर के पीछे बाड़ी से बदबू आ रही थी. किसी आशंका से जब उसने बाड़ी की ओर जाकर देखा तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन आधा खुला था। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे टीम के साथ लेकर मौके पर पहुंचे तब रात हो चुकी थी. सुबह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक को खोला गया। इसमें संतोषी उरांव की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस शव की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। हत्या के पूरे घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी मनोज उरांव फरार है। श्यांग थाना पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाइट - नीतिश ठाकुर, एडिशनल एसपी कोरबा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top