Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
प्रीति किन्नर को टिकट मिलने से भोरे सीट पर राजनीतिक नया जंग शुरू
RKRampravesh Kumar
Oct 10, 2025 11:53:16
Noida, Uttar Pradesh
शिक्षा मंत्री सुनील सिंह को टक्कर देंगी प्रीति किन्नर राजनीति हलचल तेज बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने में जुट गए हैं। इनी कड़ी जनसूरज पार्टी ने 51 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में राजनीति और सामाजिक समीकरण – दोनों को साधने की पूरी कोशिश की गई है। ऐसे में सबसे ज़्यादा चर्चा में है गोपालगंज जिले का भोरे विधानसभा सीट, जहाँ से प्रशांत किशोर ने ट्रांसजेंडर समुदाय से आने वाली प्रीति किन्नर को टिकट दिया है। प्रीति का कहना है कि उनके चुनाव मैदान में उतरने से उनके समाज के लोगों को एक नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा समाज अब भी कई मायनों में हाशिए पर है, लेकिन राजनीति में हमारी भागीदारी ही हमें बराबरी दिला सकती है। मेरा मक़सद सिर्फ़ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अपने समाज की आवाज़ को विधानसभा तक पहुँचाना है। प्रीति ने अपने क्षेत्र की समस्याओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि भोरे विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है, और अगर जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वो इन मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करेंगी। राजनैतिक समीकरण की बात करें तो माना जा रहा है कि भोर सीट से राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में अगर ये मुकाबला हुआ, तो भोर में एक दिलचस्प सियासी जंग देखने को मिल सकती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Oct 10, 2025 16:15:41
0
comment0
Report
EGE GOPI
Oct 10, 2025 16:15:27
Kharagpur, West Bengal: এলাকায় উন্নয়নের কাজ না পাওয়া নিয়ে অঞ্চল অফিসে মারপিট। অভিযোগ পাল্টা অভিযোগ。 খড়গপুর ২ নম্বর ব্লকের চাঙ্গুয়াল অঞ্চল অফিসে আজ বিকেলে জেনারেল বডি মিটিং ছিল। সেই মিটিং শুরু হওয়ার আগে সুজাতা দে নামে তৃণমূল কংগ্রেসের এক পঞ্চায়েত সদস্যের অভিযোগ তাদের দলের প্রধানকে জিজ্ঞাসা করে আমার কাজ হয়েছে কি না। সেই কাজ নিয়ে পঞ্চায়েতের সঙ্গে প্রধানের কথা হতে হতেই প্রধান পঞ্চায়েত সদস্যকে মারধর করে কালি ছিটিয়ে দেওয়ার অভিযোগ তুলে তৃণমূল কংগ্রেসের মহিলা কর্মীদের সঙ্গে নিয়ে অঞ্চল অফিসে গেটে তালা ঝুলিয়ে দিয়ে বিক্ষোভ দেখায় তৃণমূল কংগ্রেসের পঞ্চায়েত সদস্য সুজাতা দে। এরপরেই মহিলা তৃণমূল কর্মীরা পঞ্চায়েত অফিসের ভেতরে ঢুকে অঞ্চল প্রধানকে ধরে মারধোর করে তার জামা ছিঁড়ে দেয়ার পাল্টা অভিযোগ করেন অঞ্চল প্রধান দিপালী সিং। দুই গোষ্ঠীর মধ্যেই ভেতরে হাতাহাতি শুরু হয়ে যায়। পরে লোকাল থানার পুলিশ ও খড়গপুর ২ নম্বর ব্লকের জয়েন্ট বিডিও পৌঁছায়। খড়গপুর ২ নম্বর ব্লকের জয়েন্ট বিডিও এই ব্যাপারে কোন মন্তব্য করেনি。
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 10, 2025 16:03:53
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के थाना साँईखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया साईंखेड़ा पुलिस ने बताया कि झिकौली तरफ से आते समय सांईखेड़ा झिकौली रोड पर बंद पड़े विनायक ढ़ाबा के सामने संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा विनायक ढ़ाबा पर संदेह के आधार पर आरोपी तलाशी लेने पर 2 आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ 10.2 किलोग्राम गांजा जिसकी बाजार कीमत दो लाख 5 हजार बताई जा रही है को गिरफ्त में लिया गया । दोनों आरोपी होशंगाबाद जिले के रहने वाले है, सांईखेड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र.350/25 धारा 8,20 (b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया ।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 10, 2025 16:03:39
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में करवा चौथ का पर्व शहर की महिलाओं ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करते हुए सूर्योदय से पहले व्रत रखा। दिनभर बिना जल और अन्न ग्रहण किए महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शाम को मंदिरों में एकत्रित होकर करवा माता की पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न मंदिरों और कॉलोनियों में महिलाओं का पारंपरिक परिधान और सजधज देखते ही बन रहा था। पूजा के दौरान महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और एक-दूसरे को मंगलकामनाएं दीं। रात होते ही महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती रहीं। जैसे ही आसमान में चांद दिखाई दिया, महिलाओं ने छलनी से चांद और अपने पति का दर्शन किया, इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। करवा चौथ का यह पावन पर्व न सिर्फ पति-पत्नी के बीच प्रेम और आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की पारिवारिक एकता और विश्वास को भी मजबूत करता है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 10, 2025 16:03:25
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम बगास्पुर के पास से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने ढूंढ लिया है और उसे न्यायालय में पेश पर वन स्टॉप सेंटर नरसिंहपुर भेजा है। इसमें पुलिस ने बताया है कि 5 अक्टूबर को महिला नेहा शर्मा अपने पति आकाश शर्मा व बच्चे के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए झौतेश्वर आई हुई थी। इसी दौरान महिला नेहा शर्मा व बच्चे को एक कार में सवार कुछ लोगों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था जिसकी शिकायत पुलिस थाना में महिला के पति द्वारा दर्ज कराई गई थी जिस पर पुलिस द्वारा पति से गहनता पूर्वक पूछताछ की गई और उसमें यह बात सामने आई कि महिला को उसके ही प्रेमी विशाल चौधरी द्वारा अपहरण किया गया। जिस पर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर गुजरात पहुंचकर महिला को मौके से बरामद किया और पुलिस थाना लेकर आए जहाँ पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं अपनी मर्जी से गई थी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए महिला को वन स्टॉप सेंटर नरसिंहपुर भेजा है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Oct 10, 2025 16:02:39
Jaunpur, Uttar Pradesh:जिले के चर्चित बेलाव दोहरे हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष जमैथा और पुनीत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट से दोषमुक्त कर दिया है। इससे पहले इस प्रकरण में अदालत ने तीनों को हत्या (धारा 302) के मामले में भी बरी कर दिया था। अदालत के इस ताजा फैसले के बाद पूर्व सांसद के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मामला क्या था साल 2010 में केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट के पास ठेकेदारी विवाद के चलते दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान संजय निषाद और नन्दलाल निषाद के रूप में हुई थी। इस घटना के बाद जिले में भारी तनाव फैल गया था और पुलिस ने इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष जमैथा और पुनीत सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए विशेष अदालत में की गई。 15 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई करीब 15 साल तक चले इस बहुचर्चित मुकदमे में अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को अदालत में प्रमाणित नहीं कर सका। साक्ष्य और गवाहों के अभाव में अदालत ने पहले ही तीनों आरोपियों को हत्या के आरोप (धारा 302) से बरी कर दिया था। अब ताज़ा सुनवाई में अदालत ने यह भी माना कि गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा इस मामले में लागू नहीं होता, और इसलिए तीनों आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट से भी दोषमुक्त कर दिया गया। समर्थकों में खुशी की लहर पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थक व शुभचिन्तक अदालत के फैसले के बाद जौनपुर, वाराणसी और प्रयागराज सहित कई जगहों पर जश्न मना रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह फैसला सत्य की जीत है और वर्षों से चल रहे झूठे मुकदमे का अंत हो गया है। अदालत का निर्णय एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों से यह सिद्ध नहीं होता कि आरोपी किसी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े थे या उन्होंने अपराध को गैंगस्टर एक्ट की परिभाषा के अंतर्गत अंजाम दिया। इसलिए तीनों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया जाता है। फैसले का सार मामला बेलाव दोहरा हत्याकांड (2010)अदालत एमपी-एमएलए कोर्ट, जौनपुर मुख्य आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष जमैथा, पुनीत सिंह फैसला: धारा 302 व गैंगस्टर एक्ट दोनों में दोषमुक्त परिणाम समर्थकों में खुशी, 15 साल बाद न्याय की जीत
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Oct 10, 2025 16:02:07
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) पेट्रोल से भरा टैंकर हाईवे पर पलटने के मामले में अपडेट। टैंकर में रिसाव होने से बड़ा खतरा, दो क्रेन लगाकर किया जा रहा है सीधा। दूदू फागी हाईवे पर चकवाडा के पास पलटा टैंकर। ब्लास्ट होने के खतरे से बचने के लिए तीन दमकलें बुलाईं, गांव पास में होने से बड़ा खतरा, गांव की बिजली सप्लाई कराई बंद। दमकल से पानी की बौछार शुरू, एसडीएम राकेश कुमार, एसएचओ गयासुद्दीन खान, बीडीओ और तहसीलदार मौके पर कर रहे हैं मॉनिटरिंग। चित्तोडा IOसी डिपो से अजमेर की तरफ जा रहा था पेट्रोल से भरा हुआ टैंकर। लीक होने के बाद IOसी से सेफ्टी टीम पहुंची मौके पर। टैंकर को सीधा करने के लिए NHAI की मँगवाई जा रही है दो क्रेन। हाईवे के दोनों ओर लगा जाम, पुलिसकर्मी कर रहे हैं वाहनों को डायवर्ट।
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Oct 10, 2025 16:01:59
Korba, Chhattisgarh:प्यार में प्रेमी या प्रेमिका द्वारा जान देने वाले किस्से कहानियां तो कई बार पढ़ी और फिल्मों में देखी होगी लेकिन कोरबा के एक युवक ने वाकई अपने प्यार को साबित करने के लिए जहर पीकर अपनी जान दे दी। जी हां कोरबा जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपहरी का रहने वाले कृष्ण कुमार पांडे का एक युवती से प्रेम संबंध था। जब युवती के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो हिंदी फिल्मों की तरह 26 सितम्बर को प्रेमी को घर बुलाया गया और जिस तरह हिंदी फिल्मों में प्रेमिका का अमीर बाप प्रेमी से यह पूछता है कि मेरी बेटी से कितना प्यार करते हो और उसके लिए क्या कर सकते हो? उसी तरह युवती के परिजनों ने एक गिलास में धीमा जहर घोलकर सामने रखते हुए प्रेमी युवक से पूछा कि उसकी बेटी से वह कितना प्रेम करता है और उसके लिए क्या कर सकता है? युवती के परिजनों की बात को सुनकर युवक ने अपने प्यार को साबित करने के लिए जहर घुला गिलास हाथों में थामा और गटागट पी गया। जहर पीने के बाद युवक अपने घर की ओर निकाला और रास्ते में अपनी मौसी को सारी घटना को बताया। घर पहुंचने के बाद जहर असर करने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजनों ने तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे कोरबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां 11 दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर प्रेमी युवक के मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top