Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
विरेंद्र सचदेवा पर बयानबाजी को लेकर राजनीतिक हलचल, धर्म विशेष के टार्गेट पर सवाल
HBHemang Barua
Dec 25, 2025 13:46:50
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा 'आप' के नेताओ को सोचना चाहिए वो किस स्तर पर काम कर रहे है आज समाज आपको गंभीरता से नही ले रहा न्यूज में अपने-आप को रखने के लिए इस तरह की नौटंकी करेगे.. तो उसका परिणाम गलत होगा... आप धर्म विशेष को टार्गेट करके वो भी उस समय जब उनका त्यौहार चल रहा है क्या दिखाना चाहते है आप नेताऔ को क्षमा मांगनी चाहिए....
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAJAY NATH
Dec 25, 2025 15:00:31
Sambalpur, Odisha:ଆସନ୍ତା ୨୭ ଓ ୨୮ ତାରିଖରେ ହେବାକୁ ଥିବା ଶ୍ରୀମତୀ ସମ୍ବଲପୁର ପ୍ରତିଯୋଗିତା ପାଇଁ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଶିବିର|ବୀଣାପାଣି କଳା ବିକାଶ କେନ୍ଦ୍ର ଦ୍ଵାରା ଆସନ୍ତା ଡ଼ିସେମ୍ବର ୨୭ ଏବଂ ୨୮ ତାରିଖରେ ଆୟୋଜିତ ହେବାକୁ ଥିବା ମହିଳା ସଶକ୍ତିକରଣ ଆଧାରିତ ପ୍ରତିଯୋଗିତା 'ଶ୍ରୀମତୀ ସମ୍ବଲପୁର' ପାଇଁ ଏକ ଘରୋଇ ହୋଟେଲ ଠାରେ ପୂର୍ବରୁ ପଞ୍ଜିକୃତ ପ୍ରତିଯୋଗି ମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଏକ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଶିବିରର ଆୟୋଜନ ହୋଇଯାଇଛି। ଏଥିରେ ସମ୍ବଲପୁର, ରାଉରକେଲା, ସୁନ୍ଦରଗଡ଼, ଝାରସୁଗୁଡ଼ା, ରେଙ୍ଗାଲି, ବରଗଡ଼, ସୋନପୁର, ବିରମହାରାଜପୁର, ଦେବଗଡ଼ ଓ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ଅଞ୍ଚଳରୁ ପ୍ରାୟ ୨୬ ଜଣ ମହିଳା ଭାଗ ନେଇଥିଲେ। ଅଧ୍ୟକ୍ଷା ସୁପ୍ରଭା ସାହାଣୀ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମର ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଥିଲେ ତଥା ମହିଳା ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଶିବିରର ବିଶେଷତ୍ଵ ବିଷୟରେ ଅବଗତ କରାଇଥିଲେ। 'ଶ୍ରୀମତୀ ସମ୍ବଲପୁର' କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମର ପ୍ରକଳ୍ପ ମୁଖ୍ୟ ସୂର୍ୟ ପ୍ରକାଶ ଗୁରୁଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶନା ତଥା ପ୍ରତ୍ୟକ୍ଷ ତତ୍ତ୍ଵାବଧାନରେ ଶ୍ରୀମତୀ ପୂଜା ଠାକୁର୍ ଚନା ଏବଂ ଶ୍ରୀମତୀ ନିଶା ମିତ୍ତଲ ଇତ୍ୟାଦି ଆଦର୍ଶ ମହିଳା ମାନେ ଆତ୍ମବିଶ୍ବାସ, ପରିଚୟ ପ୍ରଦାନ, ମଞ୍ଚ ଉପସ୍ଥାପନା, ସଂସ୍କୃତି, ପ୍ରତିଭା ପ୍ରଦର୍ଶନ, ରେମ୍ପ‌୍‌ ଓ୍ଵାକ୍, ମଞ୍ଚ ପରିବେଷଣ, ଅଭିଭାଷଣ ଇତ୍ୟାଦି ବିଷୟରେ ସୂକ୍ଷ୍ମାତିସୂକ୍ଷ୍ମ ଭାବରେ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଦେଇଥିଲେ। କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ଶ୍ରୀ ସୁରେଶ ଛନ୍ଦ (ସଭାପତି) ଙ୍କ ସହିତ ଶ୍ରୀ ଚମନ ବିଶ୍ଵକର୍ମା, ଲିପନ୍ ସ୍ଵାଇଁ, ପ୍ରଦୀପ ପଟେଲ୍, ଚନ୍ଦନ ସରାଫ୍, ଚିତ୍ରସେନ, ରେଣୁ ପଟ୍ଟନାୟକ, ରିଙ୍କି ସାହୁ ଓ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ସହଯୋଗୀ ମାନେ ପରିଚାଳନା କରିଥିଲେ। ଶେଷରେ ବୀଣାପାଣି କଳା ବିକାଶ କେନ୍ଦ୍ରର କୋଷାଧ୍ୟକ୍ଷ ଆଇନଜୀବୀ ସୁଶ୍ରୀ ପ୍ରିୟଙ୍କା ଧନ୍ୟବାଦ ଅର୍ପଣ କରିଥିଲେ。
0
comment0
Report
MMMohd Mubashshir
Dec 25, 2025 15:00:12
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Dec 25, 2025 14:55:40
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में छात्र छात्राओं को घर से सांदीपनी स्कूल लेकर जा रहा निजी वाहन बीच रास्ते में अचानक हुआ खराब, वाहन के खराब होने के बाद बोलेरो वाहन के ड्राइवर ने नाबालिग बच्चों से लगवाया धक्का, बच्चों से धक्का लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरदसल जानकारी के अनुसार निजी वाहन यूपी 57 ई 3718 स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद वाहन बंद हो गया, जिसके बाद बच्चों को मजबूरी में सड़क पर उतरकर वाहन को धक्का लगाना पड़ा, यह देखकर अब सवाल यह उठता है की क्या बच्चों की सुरक्षा के साथ इसी तरह का लापरवाह रवैया जारी रहेगा, या जिला प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करेगा।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Dec 25, 2025 14:55:26
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन पर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पिछले दो दिनों से पड़ा हुआ था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्टॉल संचालकों ने इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को दी, लेकिन इसके बावजूद शव को हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पिछले दो दिनों से प्लेटफॉर्म पर शव पड़े होने की सूचना जब मीडिया कर्मियों को मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब जाकर रेलवे प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने तत्काल रेलवे डॉक्टरों को बुलाकर शव की जांच कराई, जिसमें व्यक्ति के मृत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा शव को हटाने के लिए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। स्टेशन मास्टर संजय दुबे ने बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर अज्ञात शव पड़े होने की जानकारी कुछ ही घंटे पहले मिली थी। सूचना मिलते ही रेलवे डॉक्टरों को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित किया। इसके बाद शव को हटाने के लिए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Dec 25, 2025 14:54:55
Bhiwani, Haryana:प्रदीप बंसल जिला प्रधान विश्व हिंदू परिषद व शिव कुमार के साथ वॉक थ्रू बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या पर उबाल, बांग्लादेश के खिलाफ आज भिवानी में प्रदर्शन बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के विरोध में हुई प्रदर्शन के दौरान हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा ,बाद में उसका शव जलाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हिंदू संगठनों का कहना कि सरकार इस पर ले कड़ा एक्शन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आज दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. गौरतलब है कि बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दीपू चंद्र दास नामक एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी और उसको जला दिया गया था। आपको बता दे कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर प्रदर्शन हो रहा है। बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ने कहा कि बांग्लादेश में हादी की हत्या के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दास की उग्र भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को चौराहे पर टांगकर उसे लाठी से पीटा जा रहा था। बाद में दास के शव को आग लगा दिया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसके विरोध में भारत में कई हिंदू संगठनों ने विरोध किया। भारत सरकार इस प्रकार एक्शन ले नहीं तो हम पूरे प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करेंगे.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Dec 25, 2025 14:54:02
New Delhi, Delhi:वेलकम मेट्रो के पास बने रैन बसेरों में बदहाली -- पीने के पानी, बिजली और समय पर भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आ रही है. ठंड से बेघर लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए रैन बसेरे यमुनापार के वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास बदहाली का शिकार नजर आ रहे हैं. राजधानी में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और ऐसे समय में जिन शेल्टर होम को राहत का ठिकाना होना चाहिए, वहीं पीने के पानी, बिजली और समय पर भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आ रही है. दिल्ली सरकार द्वारा डुसिब के अंतर्गत पूरे शहर में रैन बसेरे संचालित किए जाते हैं, जहां बेघर लोगों को रहने, सोने, ओढ़ने और दो वक्त का मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है. दिसंबर और जनवरी में जब ठंड अपने चरम पर होती है, तब सड़कों, फ्लाईओवर के नीचे या खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए यह शेल्टर होम जीवन रेखा साबित होते हैं. इन्हीं जरूरतों को देखते हुए दिल्ली सरकार हर साल अस्थायी टेंट और आश्रय गृह तैयार करती है. यमुनापार उत्तर - पूर्वी दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास बने चार रैन बसेरों में हालात अलग नजर आ रहे हैं. यहां रोजाना करीब 50 बेघर लोग रात बिताने आते हैं, लेकिन उन्हें पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों और रैन बसेरा में रहने वालों के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड का टैंकर यहां नहीं आ रहा है. शेल्टर होम में बिजली की व्यवस्था नहीं है और भोजन भी कई बार समय पर नहीं मिल पा रहा है. बताया गया कि 6 दिसंबर से यह रैन बसेरा संचालित हो रहा है और करीब 19 दिनों से लोग इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं. रैन बसेरा के केयरटेकर के अनुसार यहां सुबह, दोपहर और शाम की शिफ्ट में तीन केयरटेकर तैनात किए गए हैं, जो देखरेख का काम संभाल रहे हैं. चारपाई, बिस्तर, तकिया और कंबल की व्यवस्था तो है, लेकिन पानी, रोशनी और भोजन जैसी मूल जरूरतों की कमी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ठंड के इस मौसम में वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास बने रैन बसेरों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि योजना और जमीनी हकीकत के बीच अब भी बड़ा अंतर बना हुआ है.
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top