Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
कोलकाता में आत्म-निर्भर मॉड्यूल बनाकर हमलों की साजिश का पर्दाफाश
PKPushpender Kumar
Feb 22, 2026 15:15:55
Noida, Uttar Pradesh
Security agencies busted a terror plot and uncovered details by an operative Umar Faruk who was allegedly looking to establish a terror base in Kolkata, following instructions from a handler named Shabir Ahmad Lone to recruit Bangladeshi nationals and procure weapons locally for attacks across India. In December 2025 Umar was instructed to conduct recce of key locations across India, record and send video footage of sensitive establishments. More Bangladeshi nationals were to be recruited for operational support. Umar was directed to rent a hideout in Kolkata to serve as a terror base and share accommodation details with the handler. Shabir Ahmad Lone instructed Umar to arrange weapons locally after which Umar began contacting local sources to procure arms. The plan was to create a self-sustained module capable of carrying out attacks without cross-border movement of weapons. Officials said Shabir Ahmad Lone, native of Kangan, Srinagar, Jammu and Kashmir, had previously been arrested by Delhi Police Special Cell in 2007 with a large cache of arms including AK-47 rifles and grenades; allegedly linked to Hafiz Saeed and Zaki-ur-Rehman Lakhvi; trained at LeT camps in Muzaffarabad; backed by Pakistan's Inter-Services Intelligence. Earlier, Delhi Police’s Special Cell busted a terror module handled by a Lashkar handler based in Bangladesh, preventing a major untoward incident. Anti-national posters were pasted at Kashmiri Gate metro station and nearby stations in Delhi; CISF alerted the Delhi Police Metro unit. The suspects revealed they were directed by Shabbir Ahmed Lone, a Kashmiri terrorist based in Bangladesh, with a history of terrorist activities. Lone was arrested in 2007 with an AK-47 and grenades and had escaped to Bangladesh after release from jail in 2019.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 22, 2026 16:31:57
Khavar, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर। लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर जिले के ठेकेदारों का प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि विभाग द्वारा टेंडर जारी करने के 15 दिन बाद अचानक एक नया नियम जोड़ दिया गया, जिससे कई पात्र ठेकेदार प्रक्रिया से बाहर हो गए। उनका आरोप है कि इस तरह बीच प्रक्रिया में नियम बदलना न केवल पारदर्शिता के खिलाफ है, बल्कि यह शासन की मंशा पर भी सवाल खड़े करता है। ठेकेदारों ने कहा कि पूरे प्रदेश के किसी भी जिले में इस तरह का नियम लागू नहीं है, लेकिन यहां विशेष रूप से इसे जोड़ा गया है। इससे यह आशंका बलवती होती है कि कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों के साथ गठजोड़ किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि टेंडर प्रक्रिया में संशोधन कर पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 22, 2026 16:30:58
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और ओवरलोड भूसी लदी ट्रक का कहर देखने को मिला। महुअवा नाले के पास अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो नई मैजिक वाहनों समेत सामने से आ रही एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के पिपराइच–सोनबरसा मार्ग का है। जानकारी के मुताबिक पिपराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार भूसी लदी ओवरलोड ट्रक महुअवा नाले के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई। ट्रक पहले सड़क किनारे स्थित अशरफ डेंटर वर्कशॉप पर बॉडी बनवाने के लिए खड़ी दो नई मैजिक वाहनों से टकराईं। इसके बाद सामने से आ रही एक अन्य ट्रक को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। वहीं सामने से आने वाले ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है。
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 16:26:41
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धरमौली और ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार में जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की और लापरवाही पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी को कुछ स्थानों पर फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पंचायत सहायकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित समयावधि में प्रगति न होने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का जायजा लिया, जहां अधिकांश किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण पाई गई। निरीक्षण के दौरान बड़हरा बरईपार निवासी जमुना पुत्र रामसुधारे तथा ग्राम सभा धरमौली निवासी लालजी पुत्र रामप्रकाश को फार्मर रजिस्ट्री प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। भविष्य में कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ इसी रजिस्ट्री के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने खतौनी में दर्ज सभी किसानों से अनिवार्य रूप से अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के किसानों को भी जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के माध्यम से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार, संबंधित ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 16:20:07
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:नवाबगंज में दो कंबाइन मशीनें जली: अज्ञात कारणों से लगी आग, 45 लाख का नुकसान नवाबगंज थाना क्षेत्र के चनैनी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से दो कंबाइन मशीनें जल गईं। इस घटना में लगभग 45 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ये मशीनें चनैनी निवासी नावेद पुत्र शब्बीर की थीं। देर रात करीब 2 बजे आग लगने की जानकारी घरवालों को मिली। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों को लगा कि आग बुझ गई है और उन्होंने राहत की सांस ली। हालांकि, सुबह होते ही आग की लपटें फिर से उठने लगीं। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दोबारा फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। अज्ञात कारणों से लगी इस आग को लेकर स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हैं। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी दे दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 22, 2026 16:17:33
Jaipur, Rajasthan:वंदेमातरम के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन एवं कलश यात्रा से धार्मिक देशभक्ति महेश नगर स्थित मधुबन बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इसके बाद तीन मंदिरों से लगभग 500 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में 1200 से अधिक लोग शामिल हुईं, जिनमें लगभग 700 महिलाएं विशेष तौर पर शामिल रहीं। सम्मेलन में बृंदावन धाम के रामानंद प्रभु महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने सनातन धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की निरंतरता की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ डॉ. एस. एन. शर्मा ने की, वहीं प्रोफेसर डॉ. बीरेंद्र पांडेय ने समाज जीवन में पंच परिवर्तन की आवश्यकता और उससे होने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विचार रखे। सम्मेलन में स्वच्छता योद्धाओं, बाल प्रतिभाओं तथा पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। समाज को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आनंद प्रदान करने के लिए डॉ. राजू बृजवासी द्वारा फागोत्सव और फूलों की होली का रंगारंग आयोजन किया गया।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Feb 22, 2026 16:16:54
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में एक पशु की खाल उतरा शव मिला जिसके बाद गोवंश की हत्या का शोर मच गया। वहीं एसपी ने इसे किसी किसान द्वारा दूध देने वाली भेस के बच्चे का शव बताया है। दरअसल विश्व हिंदू महासंघ के जिला मंत्री दिनेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि डग्गा नहर के पास कुछ कसाईयो ने एक नंदी की क्रूर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि गौवंश की पूरी खाल उतारी गई थी और बहुत ही निर्दयी तरीके से हत्या की गई। उन्होंने शव को मोटरसाइकिल पर लादकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया, पोस्टमॉर्टम कराया और अंतिम संस्कार भी करवाया। विश्व हिंदू महासंघ पीलीभीत ने कहा है कि ऐसी पशु क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, एसपी सुकृति माधव ने मामले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि यह किसी भैंस के बच्चे का मामला था, जो पहले ही मर चुका था। दूध देने के लिए भैंस की खाल उतारकर उसमें भूसा भरा जाना था। यह किसी किसान की ओर से किया गया काम था। पुलिस के अनुसार गोवंश की पुष्टि नहीं हुई है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 22, 2026 16:16:26
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। यह हादसा उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर ग्राम पुरैनियाजाट के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा चालक मुनेजर मिश्रा (65) की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक मुनेजर मिश्रा श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के बाघा जोत गांव के निवासी थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को मौके से ही पकड़ लिया। थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने बताया कि ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 22, 2026 16:16:15
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के सेंटर पर शिकायत पर पहुंची पुलिस, तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक केन्या और दो बरेली की रहने वाली हैं. स्पा सेंटर को पुलिस ने सील कर आगे की कार्यवाही में जुटी है. इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेशन बजरिया इलाके में पुलिस ने मौके से तीन युवतियों समेत पांच को गिरफ्तार किया जिसमें एक केन्या और दो बरेली की रहने वाली हैं. स्पा सेंटर को पुलिस ने सील कर आगे की कार्यवाही में जुटी है. बताया गया कि कई दिनों से स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का व्यापार फल फूल रहा था. जिस पर प्रतिदिन गलत कामों को अंजाम दिया जाता है. वहीं इस सेंटर पर कार्य करने वाली एक युवती के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई कि उसके साथ मारपीट और गलत कार्य करने का दबाव बनाया जाता था जिसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर कार्यवाही करते हुए मौके से तीन लड़कियों और शिकायत करने वाली युवटी और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है. साथ ही सेंटर को भी सील कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं इस मामले में लगभग 5 घंटे तक यह कार्यवाही की गई है。
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 22, 2026 16:15:42
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 22, 2026 16:15:26
Chandigarh, Chandigarh:आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों में करोड़ो रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है बैंक ने खुद स्टॉक एक्सचेंज को सूचना देकर बताया उसके ही कुछ कर्मचारियों ने अनधिकृत और गलत तरीके से ये गड़बड़ी की, जिसमें बाहर के कुछ लोग शामिल है बैंक ने चार कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया है गड़बड़ी सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने दो निजी बैंकों में सरकारी खाते बंद करने के आदेश दिए हैं हरियाणा सरकार के एक आदेश के अनुसार 31 मार्च तक खाते बंद करने के निर्देश दिए गए हैं हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को 31 मार्च तक निजी बैंकों से अपनी जमा राशि निकालने और खाते बंद करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है भविष्य में सरकारी खाते केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही खोले जाएंगे
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 22, 2026 16:15:13
Greater Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गौतमबुद्धनगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी की याचिका पर न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज भाटी ने न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि अखिलेश यादव की पुत्री की कथित आपत्तिजनक फोटो 'इंडियन स्टोरी' नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई थी। आरोप है कि इस पोस्ट के माध्यम से परिवार की छवि धूमिल करने और सामाजिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया। याचिका में कहा गया है कि उक्त पोस्ट पर 100 से अधिक आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे पीड़िता और मुलायम सिंह यादव के परिवार को मानसिक आघात पहुंचा तथा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इस कृत्य को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 151, 356, 356 (3), 354-सी और आईटी एक्ट की धारा 66-ई तथा 67 के तहत दंडनीय अपराध बताया गया है। अधिवक्ता मनोज भाटी के अनुसार, इस मामले में 30 दिसंबर 2025 को थाना सूरजपुर में लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई थी, फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके उपरांत उन्होंने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर की शरण ली。 न्यायालय ने थाना सूरजपुर को रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top