Back
पंकज चौधरी यूपी भाजपा अध्यक्ष बनते ही क्षेत्रीय सभाओं में जबरदस्त स्वागत
VSVISHAL SINGH
Jan 22, 2026 08:30:22
Noida, Uttar Pradesh
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने 14 दिसंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी, तब से वह लगातार सभी क्षेत्रों में परिचय बैठक कर रहे हैं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। पहले रास्ते में जगह-जगह स्वागत होता है और फिर बैठक आयोजन स्थल। इसमें कार्यकर्ताओं का जोश इतना कि वे फूलों की वर्षा करने के लिए जेसीबी ले गए। बैठकों से ज्यादा अब उनका ये स्वागत चर्चा में है।
यूपी भाजपा अध्यक्ष पद संभालने के बाद पंकज चौधरी अब तक पश्चिम क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र, अवध क्षेत्र और गोरखपुर क्षेत्र की बैठकें कर चुके हैं। आज कानपुर क्षेत्र की बैठक होनी है। अब तक हुई सभी बैठकों से पूर्व उनका भव्य स्वागत किया गया। अब चर्चा हो रही है कि ये सामान्य स्वागत समारोह है या इसके पीछे पार्टी की कोई रणनीति? पार्टी सूत्रों का कहना है कि पंकज चौधरी सात बार सांसद रहे हैं और केंद्र में मंत्री, लेकिन पार्टी संगठन में वह बड़े पद पर नहीं रहे। ऐसे में इन बैठकों और स्वागत समारोहों के जरिए वह सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों से रूबरू हो रहे हैं। बैठकों में वह पार्टी के छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं से परिचय करते हैं। इस तरह उनको पार्टी कार्यकर्ताओं में पैठ बनाने में मदद मिलेगी साथ ही यूपी में उनके चेहरे को संगठन की तरफ से मजबूत तरीके से पेश करने की है
हाल ही में अयोध्या जाते समय रास्ते में 50 से ज्यादा जगह स्वागत किया गया। इसकी वजह से उन्होंने लखनऊ से अयोध्या तक की दूरी 10 घंटे में तय की। देखते ही देखते रास्ते में एक हजार से ज्यादा गाड़ियां उनके काफिले में शामिल हो गईं। वहीं, गोरखपुर में एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय पहुंचने तक भी रास्ते में करीब 50 जगह स्वागत किया गया। यहाँ कार्यकर्ता इतना उत्साहित हो गए कि जेसीबी से फूलों की वर्षा कर दी। इसके अलावा लखनऊ और अन्य शहरों में जगह-जगह हो रहे उनके स्वागत समारोहों में भी वह शामिल हो रहे हैं।
एक अन्य वजह यह कि वह ओबीसी वर्ग से आते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में तगड़ा झटका लगा था। माना यह जा रहा है कि ओबीसी और खासतौर से कुर्मी वोट पार्टी से छिटक गया था। इसी को ध्यान में रखकर उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके इन कार्यक्रमों के जरिए एक यह संदेश देने की भी कोशिश है कि किस तरह लोग उनके लिए उमड़ रहे हैं। इससे विपक्ष के PDA कार्ड की काट करने में मदद मिलेगी।
तीसरी बड़ी वजह यह है कि विधानसभा चुनाव में एक साल बाकी है। इस तरह के आयोजनों से वे जल्द पार्टी संगठन से रूबरू हो सकेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में भी यह जोश भरने की कोशिश है। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस जोर आजमाइश से अभी से चुनाव के लिए एक माहौल बनेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की क्षमता की भी परख हो सकेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSManish Singh
FollowJan 22, 2026 09:45:230
Report
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowJan 22, 2026 09:37:37Noida, Uttar Pradesh:Iconic moment in tennis history
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 22, 2026 09:37:270
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 22, 2026 09:37:110
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowJan 22, 2026 09:36:590
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowJan 22, 2026 09:36:330
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 22, 2026 09:36:150
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 22, 2026 09:36:030
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 22, 2026 09:35:530
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowJan 22, 2026 09:35:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 22, 2026 09:35:280
Report