Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
पाकिस्तान ने पेट्रोल-डीजल में प्रति लीटर 55 रुपए की भारी बढ़ोतरी की घोषणा
PKPushpender Kumar
Mar 07, 2026 15:15:53
Noida, Uttar Pradesh
Lahore [Pakistan], March 7 (ANI): The Pakistani government has announced a massive hike in fuel prices, with petrol and high-speed diesel rates jumping by PKR 55 per litre an increase of approximately 20%. As of March 7, 2026, the new rates have pushed petrol to PKR 321.17 and high-speed diesel to PKR 335.86 per litre, placing an immense burden on an already struggling economy amid the escalating crisis in West Asia. The announcement has sparked widespread anxiety across the country, where residents are already battling high living costs during the month of Ramadan. Commuters and workers have expressed despair over the rapid cost-of-living increase. A rider, Muhammad Nadeem, told ANI, "It feels like a noose has been tightened around our necks. Nothing makes sense anymore. Yesterday, when I filled up with petrol, things still felt manageable. But today, I had to refill at Pakistani Rupees (PKR) 324 per litre. I am doing two jobs, but it's still not enough to cover the expenses. Life is becoming increasingly difficult." Petrol costs have surged, making daily expenses harder to manage, and experts warn that this could push inflation up significantly. With petrol now reaching Pakistani Rupees (PKR) 324 per litre, the rise is expected to affect the prices of many other goods, making life increasingly difficult for ordinary citizens trying to cope with the growing financial strain. Experts warn that this fuel shock will likely trigger a second wave of inflation, as transport and logistics costs rise, inevitably driving up the price of food and essential goods. Commuter, Aslam Qadri, also explained his woes to ANI, "The government was aware of the situation. A war is going on between the US and Iran, affecting people around the world. Because of this conflict, petrol prices have increased. Now that petrol has become so expensive, the prices of other things will also rise." Commuter, Sohail Mahmood says, "... Prices keep rising with little hope of falling. They may drop by around 10%, but no more than that. This is making it increasingly difficult for us to survive..." A commuter, Mujeeb Iqtidar, told ANI, "Our government has never thought about our well-being or progress. It's not only fuel prices—other essentials will also become more expensive. This is just a beginning." The government announced a Rs 55 per litre hike in the price of petrol and high-speed diesel each on Friday, as reported by Dawn. Consequently, the ex-depot high-speed diesel rate has been fixed at PKR 335.86 per litre while the ex-depot petrol price has been revised to PKR 321.17 per litre from PKR 266.17 per litre, with an increase of 17%. The sharp price revision comes as the escalating conflict between Iran, the United States, and Israel has effectively paralysed the Strait of Hormuz. As one of the world's most critical energy chokepoints, the closure of this route has disrupted formal oil imports and throttled the informal supply lines upon which much of Pakistan's border regions rely. Government officials, including Deputy Prime Minister Ishaq Dar, noted that Islamabad had "little choice" but to pass on the impact of skyrocketing international oil prices to consumers to stabilise national energy finances and adhere to requirements set during IMF consultations. (ANI)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVIJAY KUMAR
Mar 07, 2026 16:46:14
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा के डबवाली में महिला मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शादी के बाद महिला के 2 बॉयफ्रेंड थे। जब आरोपी विक्रम को उसके दूसरे बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो उसने मर्डर की प्लानिंग शुरू की थी। शुक्रवार रात को विक्रम महिला सुमन के घर पहुंचा था। घर में उसका 11 वर्षीय बेटा था, जिसे विक्रम ने 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया। वहां दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। गुस्से में विक्रम ने तेजधार हथियार से सुमन के गले पर वार कर दिया था। अधिक खून निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। महिला के गले पर गहरे घाव मिले हैं। मौत से पहले महिला काफी देर तक तड़पती रही थी। वोल बताया जाता है कि डबवाली के वार्ड 15 में रहने वाली महिला सुमन (28) की शादी 2014 में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी युवक राजू के साथ हुई थी। सुमन के भाई ने बताया कि शादी के बाद के ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं रहे। पति काफी शराब पीता था, जिससे परेशान होकर तीन साल से सुमन मायके के पास ही एक किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। सुमन के 2 बेटे हैं। एक बेटा उनके पति राजू और एक बेटा सुमन के साथ ही रहता था। हालांकि मनमुटाव के बाद भी दोनों का तलाक नहीं हुआ था। पति से अलग रहने के बाद सुमन विक्रम के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी थी पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिनों बाद विक्रम के साथ भी महिला के रिश्ते ठीक नहीं रहे। सुमन पड़ोस के ही एक दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में आ गई। इसी बात से विक्रम सुमन से रंजिश रखने लगा। डीएसपी कपिल अहलावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बेटे ने सबसे पहले मां का शव देखा था। DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शुक्रवार रात सुमन अपने बेटे के साथ किराए के मकान में सो रही थी। तभी विक्रम भी वहां आ गया। तभी विक्रम ने बेटे को रुपए का लालच देकर घर से बाहर भेज दिया। इसी दौरान दोनों के बीच सुमन के दूसरे बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर विक्रम ने महिला के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बेटा जब कुछ देर बाद घर पहुंचा तो मां की हालत देखते ही उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। आरोपी विक्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बाइट कपिल अहलावत, डीएसपी, डबवाली。
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 07, 2026 16:45:49
Seoni, Madhya Pradesh:पेंच टाइगर रिज़र्व की वरिष्ठ बाघिन पी.एन. 20 (टी-20) का प्राकृतिक कारणों से निधन सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध एवं वरिष्ठतम बाघिनों में से एक पी.एन. 20 (टी-20), जिसे “लंगड़ी बाघिन” के नाम से भी जाना जाता था, आज प्रातः लगभग 10:30 बजे कर्माझिरी रेंज के बाइसन बीट अंतर्गत जोड़ा मुनारा कैम्प के पास मृत अवस्था में पाई गई। वर्ष 2008 में जन्मी इस बाघिन की आयु लगभग 17 वर्ष थी। यह बाघिन दिनाँक 06.03.2026 को अंतिम बार पर्यटकों को दिखाई दृष्टि दी थी। बाघिन काफी समय से दीर्घ आयु होने के कारण शारीरिक रूप से कमजोर थी। बाघिन की मृत्यु वृद्धावस्था के कारण से हुई। यह पेंच टाइगर रिजर्व की सबसे अधिक आयु वाली बाघिनों में से एक थी। पी.एन. 20 पेंच टाइगर रिजर्व की विश्वविख्यात “कॉलरवाली” बाघिन की सहोदर बहन थी। कर्माझिरी परिक्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र में इसका विचरण रहा है। सामने के पंजे में जन्मजात विकृति के कारण यह बाघिन हल्का लंगड़ाकर चलती थी, जिसके कारण यह पर्यटकों के बीच “लंगड़ी बाघिन” के नाम से प्रसिद्ध हो गई थी। पी.एन. 20 का प्रजनन इतिहास अत्यंत उल्लेखनीय रहा है— दिसंबर 2012 में प्रथम बार दो मादा शावकों को जन्म वर्ष 2016 में तीन शावक (एक नर, दो मादा) वर्ष 2019 में चार नर शावक वर्ष 2021 में एक मादा शावक, जो वर्तमान में पी.एन. 165 (लक्ष्मी) के नाम से कर्माझिरी परिक्षेत्र में विचरणरत है इस प्रकार पी.एन. 20 ने अपने जीवनकाल में कुल 10 शावकों को जन्म दिया, जिन्होंने पेंच टाइगर रिजर्व एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में अपने-अपने क्षेत्र स्थापित कर बाघों की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में अत्यधिक वृद्धावस्था के कारण यह बाघिन शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी थी तथा स्वयं शिकार करने में भी असमर्थ हो गई थी। हालांकि, अन्य बाघों अथवा तेंदुओं द्वारा छोड़े गए शिकार से इसे समय-समय पर भोजन प्राप्त हो जाता था। अत्यधिक आयु के बावजूद इस बाघिन ने लंबे समय तक जीवित रहने की अदम्य इच्छा और संघर्षशील जीवन शक्ति का परिचय दिया। अपने जीवनकाल में इसने पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रतिष्ठित बाघिन के निधन पर मुख्य वन संरक्षक, सिवनी तथा पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन तथा द्वारा भावभीनी और सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पी. एन. 20 को NTCA की निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करते हुए वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक और स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा मुख्य वन संरक्षक सिवनी, उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व, NTCA प्रतिनिधि, स्थानीय जन प्रतिनिधि और राजस्व विभाग के प्रतिनिधि की उपस्थिति में पोस्टमार्टम एवं भस्मीकरण किया गया। पी.एन. 20 न केवल पेंच टाइगर रिजर्व की जैव विविधता का प्रतीक रही है, बल्कि बाघ संरक्षण प्रयासों की एक प्रेरणाप्रद मिसाल भी है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 07, 2026 16:45:33
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में रंगपंचमी से पहले पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। धुलेंडी के दिन चाकूबाजी, तलवारबाजी, मारपीट और अन्य वारदातों में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आरोपियों को पकड़कर उनका पैदल जुलूस निकाला गया। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि रंगपंचमी पर किसी भी तरह का हुड़दंग या आपराधिक घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले दो दिनों में करीब तीन दर्जन आरोपियों की धरपकड़ कर उन्हें सरेआम जुलूस में घुमाया गया। ये सभी आरोपी धुलेंडी के दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देने के मामले में शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है。
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 07, 2026 16:32:05
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपूर में अवैध अफीम खेती के खिलाफ गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये लाखों रूपये के अफीम के पौधे जप्त किये है ग्राम पंचायत उर्दमऊ और खिरी के बीच स्थित एक खेत में आधा एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को पुलिस ने जप्त किया है ,एसपी आगम जैन के निर्देश पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलखान कुशवाहा के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत में लगी अफीम की फसल पर कार्रवाई की। इस अवैध खेती में करीब 6 लोगों की साझेदारी बताई जा रही है, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है。
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 07, 2026 16:31:43
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: बाराबंकी में खूनी खेल, धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या; गांव के बाहर खेत में मिला शव बाराबंकी जनपद के कुर्सी थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ श्रीराम पुरवा मजरे सुभान नगर में एक 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने युवक के गर्दन, सीने और हाथ पर कई प्रहार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह गांव के बाहर खेत में लहूलुहान हालत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों व पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मिथुन रावत (20) पुत्र छबिनाथ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम मिथुन घर पर ही मौजूद था तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह गांव के बाहर जाने की बात कहकर निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका क्षत-विक्षत शव देखा जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। हमलावरों ने इतनी क्रूरता दिखाई कि युवक का गला आधा-कटा हुआ था। वारदात की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक विशेष समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी जिसे इस वारदात की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के ही एक चश्मदीद ने बताया कि उसने शुक्रवार शाम को मिथुन को गांव के बाहर जाते हुए देखा था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह उसकी मौत की खबर आएगी। युवक की इस तरह हुई नृशंस हत्या से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी क्या दुश्मनी थी कि हत्यारे ने इस कदर हैवानियत दिखाई।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 07, 2026 16:31:28
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में एयरपोर्ट की मांग को लेकर आज सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में चेंबर के सदस्यों ने बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के पास एक दिवसीय धरना दिया गया। इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि धालभूम में 2019 में एयरपोर्ट का शिलान्यास किया गया था, लेकिन आज तक एयरपोर्ट का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हम लोग राष्ट्रपति के नाम भी पत्र लिख रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम पर भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रपति महोदया रायरंगपुर से आती है और अगर धालभूमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन जाएगा, तो झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के लिए काफी लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में सब कुछ है, लेकिन एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं होने के कारण हम व्यापारी वर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही चेंबर के एक पदाधिकारी ने बताया कि पिछले 10 सालों से हम लोग अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मांग कर रहे हैं। झारखंड में तीन स्थानों पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो गया है, लेकिन किसी षड्यंत्र के तहत अभी तक जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार इस पर ध्यान दें। हम लोग टैक्स पेयर हैं। हम लोग लोगों को रोजगार देते हैं और हम लोगों को यह मूलभूत सुविधा नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी हो रही है।
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 07, 2026 16:31:11
Motihari, Bihar:सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती फिर प्रेमजाल में फंस मानव तस्कर की शिकार बन रही है बेटियाँ हमने आगाह किया था कि कैसे मोतिहारी में सोशल मीडिया पर मानव तस्कर गिरोह के एजेंट भोले भाले लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर उन्हें मानव तस्करी के भेंट चढ़ा रहे है। आज फिर कुछ ऐसा ही मामला रक्सौल बॉर्डर से सामने आया है। जहाँ दो मानव तस्करों ने नाम बदलकर टिकटॉक पर एक नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाया है। फिर उस लड़की को रात के अंधेरे में नाबालिब लड़की को नेपाल लेकर जा रहे थे जिसे रक्सौल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था ने रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से नाबालिग लड़की को मानव तस्कर से मुक्त कराया है। एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई एवं स्वच्छ रिक्सौल संस्था को मैत्री पुल पर दो सन्दिग्ध युवक के साथ एक लड़की नेपाल जाते दिखाई दिया। एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई ने दोनों सन्दिग्ध युवक एवं लड़की को रोककर पूछताछ किया तो दोनों युवक ने भाई बहन बताया। लेकिन स्वच्छ रक्सौल संस्था एवं एसएसबी की टीम ने तीनों युवक एवं युवती से अलग अलग काउंसलिंग किया तो असलियत सामने आ गई। एक युवक का नाम मोहम्मद अरमान उर्फ गोलू नेपाल का निवासी और इकबाल अंसारी उर्फ सोनू नरकटियागंज का निवासी निकला। लड़की ( रानी कुमारी बदला हुआ नाम ) हिन्दू नाबालिग लड़की ढाका की निवासी निकली। पूछताछ में ये भी पता चला की अरमान ने TikTok के जरिए फर्जी ( गोलू हिन्दू नाम )नाम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगा लिया था और नेपाल ले जाने की योजना थी। एनजीओ की मदद से काउंसलिंग के बाद मामला स्पष्ट हुआ। दोनों आरोपियों को हरैया थाना के हवाले कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रतर करवाई जारी है। बता दे की हाल ही में ZEE मीडिया ने मानव तस्करी के मॉड्यूल का खुलासा किया था। मानव तस्करी के खबर चलने के बाद रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी के मानव तस्कर रोधी इकाई एवं स्वयंसेवी संस्था काफी एक्टीभ नजर आ रहे है। लेकिन मानव तस्कर अब दिन के उजाले से बचते हुए रात के अंधेरे में मानव तस्करी करने का प्रयास में जुटे है। ताकी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसी को चकमा दिया जा सकें।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 07, 2026 16:30:26
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ निवासी चार आरोपियों शहबुद्दीन, शाहरुख, राहुल और जयश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार, सोने के आभूषण और बड़ी मात्रा में चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक हैरान करने वाला खुलासा भी सामने आया है। 5 मार्च को लूट की घटना में फरियादी गोल्ड व्यापारी पूनमचंद ने जितना सोना-चांदी लुटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, आरोपियों के पास से उससे भी ज्यादा मात्रा में ज्वेलरी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह हाईवे पर पहले रेकी कर टारगेट तय करता था और फिर मौका मिलते ही घेराबंदी कर लूट की वारदात को अंजाम देता था। झाबुआ में भी आरोपियों ने होली और भागोरिया पर्व के दौरान पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है。
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 07, 2026 16:18:58
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 07, 2026 16:18:38
Pali, Rajasthan:कार की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, होली मनाने सूरत से आया था गांव बाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक होली का त्योहार मनाने के लिए सूरत से अपने गांव आया हुआ था। पुलिस के अनुसार पातावा निवासी रविन्द्र चौधरी (19) पुत्र अचलाराम बाली से पातावा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए बाली अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर पाली रेफर कर दिया। परिजन उसे पाली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रविन्द्र ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बाली पुलिस के एएसआई कमल मीणा ने बताया कि मृतक के पिता अचलाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 07, 2026 16:18:26
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है. इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर और विकास विश्नोई को गिरफ्तार किया है जबकि राजस्थान के जोधपुर निवासी आरोपी अचला राम जाट फरार बताया जा रहा है उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम जोधपुर रवाना की गई है. दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती मामले में अब कांग्रेस ने भी बीजेपी पर जमकर हल्ला बोला है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती का मुआयना करने सुबह पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए यह तक कह दिया कि भाजपा के नेताओं का चाल चलन और चरित्र सामने आ गया. इतना ही नहीं विधानसभा सत्र में इस मामले को भी उठाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं मामला जैसे पकड़ता देख भाजपा ने फुर्ती दिखाते हुए फौरन विनायक ताम्रकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि यह अवैध खेती समोदा, झेनझरी और सिरसा गांव के बीच स्थित खेतों में की जा रही थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्का और भुट्टे की फसल के बीच छिपाकर अफीम के पौधे लगाए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान खेत में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए. इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, फॉरेंसिक साइंस लैब, आबकारी विभाग और राजस्व विभाग को सूचना देकर संयुक्त कार्रवाई की गई. दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि राजस्व अधिकारियों तहसीलदार, आरआई और पटवारी की मौजूदगी में खेत का निरीक्षण किया गया. जांच में लगभग 5 एकड़ 65 डिसमिल क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पाई गई जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. प्रशासन द्वारा अवैध फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. उन्होंने ने कहा कि अचला राम जाट इस पूरी खेती का मुख्य प्लॉटर है जिसने खेत को लीज पर लेकर मजदूरों के जरिए अफीम की खेती कराई थी. खेत में काम कर रहे कुछ मजदूर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बताए जा रहे हैं, जिनसे पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है. NDPS Act की धारा 18 और 19 के तहत यह गैर-जमानती अपराध है, जिसमें 10 से 20 साल तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है. वही दुर्ग पुलिस ने विनायक ताम्रकार सहित 2 अन्य लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 07, 2026 16:18:07
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय दादागुरुदेव चादर महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य वरघोड़ा निकाला गया। इस दौरान लगभग 150 वर्षों के बाद सोनार दुर्ग स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर के ज्ञान भंडार से दादागुरुदेव श्री जिनदत्तसूरी महाराज की 871 वर्ष से भी अधिक प्राचीन पवित्र चादर को विधिविद पूजन-अर्चना के साथ बाहर लाया गया। जैन समाज में इस चादर को अत्यंत पवित्र और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। इस पवित्र चादर को सोनार किले से गड़सीसर सर्किल तक लाकर विशेष रूप से तैयार किए गए भव्य रथ में विराजित किया गया। इसके बाद गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरि और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने हरी झंडी दिखाकर विशाल वरघोड़ा (शोभायात्रा) को रवाना किया। वरघोड़े में हजारों श्रद्धालु, जैन संत-मुनि, साध्वी और महात्मा शामिल हुए। पूरे रास्ते सर्वसमाज ने पुष्प वर्षा कर पवित्र चादर का स्वागत किया। भव्य शोभायात्रा में 21 सजे-धजे घोड़े, 21 ऊंट, 2 हाथी, 20 नासिक ढोल की टीमें, कच्छी घोड़ी नृत्य दल और विभिन्न प्रांतों से आए लोक कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। यह वरघोड़ा गड़सीसर सर्किल से नगर परिषद, एयरफोर्स सर्किल, नीरज सर्किल, हनुमान सर्किल और गीता आश्रम मार्ग से होते हुए डेडानसर मेला ग्राउंड स्थित महोत्सव स्थल पहुंचा, जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ। परंपरा के अनुसार पवित्र चादर को विशेष काँच के पात्र में विराजित किया गया और गंगोत्री व मानसरोवर से लाए गए जल से वासक्षेप सहित अभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर गच्छाधिपति आचार्य जिनप्रभमणि सूरीश्वरजी महाराज ने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का क्षण है जब लगभग डेढ़ सौ वर्ष बाद इस पवित्र चादर के दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूज्य वृद्धिचंद्रजी महाराज लगभग 150 वर्ष पूर्व इस चादर को पाटन से जैसलमेर लेकर आए थे। उन्होंने जैसलमेर में जैन धर्म की विरासत को संरक्षित करने के लिए एक विशेष संग्रहालय की स्थापना की भी आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 150 वर्षों बाद पवित्र चादर के दर्शन होना ऐतिहासिक क्षण है और चादर महोत्सव समिति व जैन ट्रस्ट के प्रयासों से लाखों श्रद्धालुओं को इस पावन धरोहर के दर्शन का अवसर मिल रहा है। तत्पश्चात महोत्सव के दौरान दादागुरुदेव के इकतीसा पाठ का वैश्विक संकल्प भी लिया गया, जिसके तहत विश्वभर के जैन श्रद्धालुओं ने एक साथ 1 करोड़ 8 लाख इकतीसा पाठ कर आध्यात्मिक कीर्तिमान स्थापित किया। गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरि ने घोषणा की कि अब प्रतिवर्ष 7 मार्च को विश्वभर में दादागुरु भक्त इकतीसा पाठ करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु जैसलमेर पहुंचे हैं। पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर प्रशासन और महोत्सव समिति की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Mar 07, 2026 16:17:33
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि आपराधिक मामलों में मेडिकल ज्यूरिस्ट की ओर से दी जाने वाली मेडिकल रिपोर्ट खतरनाक हो सकती है या जीवन के लिए घातक हो सकती हैं, जैसे अनुमानित और सशर्त भाषा से बचना चाहिए। इसके साथ ही अदालत ने आदेश की कॉपी मुख्य सचिव, डीजीपी और गृह विभाग को भेजते हुए कहा है कि आपराधिक मामलों में दी जाने वाली मेडिको-लीगल के स्पष्ट, पूर्ण और चिकित्सीय तथ्यों से पूर्ण होने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाए। जस्टिस चन्द्र प्रकाश श्रीमाली की एकलपीठ ने यह आदेश गौतम की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए दिए।जमानत याचिका में अधिवक्ता स्वप्निल सिंह ने बताया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ करौली के महावीरजी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एफआईआर के अनुसार उसने अमर सिंह के सिर पर फावडे चोट पहुंचाई। वहीं पीडित व अन्य गवाहों ने अपने बयानों में लाठी से चोट लगना बताया। वहीं मेडिको-लीगल रिपोर्ट में माना गया कि चोट गंभीर किस्म की है और समय पर चिकित्सा उपचार नहीं मिलने पर मौत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। याचिका में कहा गया कि यह रिपोर्ट अस्पष्ट है, क्योंकि किसी भी चोट को समय पर उपचार नहीं मिले तो वह मौत का कारण बन सकती है। ऐसे में उसे जमानत दी जाए। जिसका विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में चोट को प्राणघातक बताया गया है। ऐसे में जमानत याचिका को खारिज किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने राज्य सरकार को दिशा-निर्देश जारी करते हुए याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करने को कहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top