Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
NIA-ATS डॉ. शाहीन सईद से पूछताछ के लिए कानपुर-लखनऊ में पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी
ABAmit Bhardwaj1
Nov 26, 2025 02:47:12
Noida, Uttar Pradesh
Investigating agencies have picked up five suspects before Dr. Shaheen Saeed, a former faculty member at GSVM Medical College in Kanpur, arrives in the city. They are being interrogated at a designated location. Fearing escape, the agencies detained all of them. One suspect is said to be a businessman. All of them will be confronted with Dr. Shaheen. According to sources, the investigating agency will take Dr. Shaheen on remand to Lucknow and then Kanpur. Prior to that, five individuals who were spotted have been detained. All of them may be confronted with Dr. Shaheen Saeed. The agencies had already received reports about the five, and their investigations were underway. Sources indicate that all of them were arrested late Monday night. Now, when the NIA and ATS bring Dr. Shaheen, she will be taken to a designated location for questioning.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBIRENDRA SINHA
Nov 26, 2025 03:03:09
Banka, Bihar:शादी समारोह के दौरान खरदौरी गांव में नशे में धुत्त युवकों ने महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर हालात बिगड़ गए और मनचलों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में चार महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी सोनी देवी ने बताया कि वे गांव की मुन्नी सिंह के पुत्र के विवाह में शामिल होने गई थीं और पानी भरने की रस्म के दौरान समारोह में मौजूद युवतियों के साथ अश्लील हरकतें शुरू कीं। रोकने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में किया गया। पीड़ित पक्ष ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर तत्काल कार्रवाही की मांग की है। अगर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 26, 2025 03:01:42
Patna, Bihar:बिहार मे ठंड का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. मौसम मे तेजी से बदलाव भी देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना मे सुबह और शाम ठंड बरकरार है. मौसम विभाग ने 2 दिन बाद एक से 2 डिग्री तापमान मे गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है. बिहार के अधिकांश जिलों में सर्द हवाओं का सितम जारी है. कई जिलो में सुबह-सुबह विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़क पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही है. पटना में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिण, उत्तर मध्य और उत्तर-पूर्व भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है….जबकि पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अगले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1-3°C की गिरावट होने की संभावना है. अगले 2 दिनों में सुबह और रात के समय पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, औरंगाबाद, भागलपुर, सासाराम और कैमूर जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है.
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Nov 26, 2025 03:01:28
Haridwar, Uttarakhand:धर्मनगरी हरिद्वार अब ना केवल अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाएगा बल्कि जल्द ही यह जिला जल्द ही अपनी साफ सफाई व्यवस्था के लिए भी एक मॉडल के रूप में पहचान बनने जा रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक पर जिले की साफ सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि धर्मनगरी को स्वच्छता के मामले में एक "मॉडल डिस्ट्रिक्ट" बनाने के लिए कमर कस ली है। प्रशासन ने स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण और प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण के लिए बहु-विभागीय अभियान शुरू किया है। योजना का एक मुख्य हिस्सा जिले के प्रवेश द्वारों को आकर्षक बनाना है ताकि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुखद अनुभव हो। हरिद्वार और रुड़की के प्रमुख चौराहों का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी का उद्देश्य एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जहां कूड़े का उठान नियमित हो, निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से हो, और हरिद्वार आने वाले हर यात्री को शहर साफ-सुथरा और सुंदर मिले। प्रशासन ने माना है कि यह लक्ष्य अकेले सरकारी मशीनरी से हासिल नहीं किया जा सकता, इसलिए सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जा रहा है।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Nov 26, 2025 03:00:50
Haridwar, Uttarakhand:लक्सर के अकोढा खुर्द गांव में 4 साल पूर्व हुई पिरान कलियर निवासी बसंत की हत्या के मामले में एडीजी ने 6 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है साथ ही आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया आपको बता दें कि 2021 में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढा खुर्द गांव निवासी अतर सिंह की बेटी का विवाह थाना पिरान कलियर निवासी अनिल के साथ तय हुआ था 7 जुलाई को उसकी बारात अकोढा खुर्द गांव में आई थी बारात में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर गांव के युवको की बाराती से हाता पाई हो गई जिसके बाद गांव के युवकों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से बारातियों पर हमला किया था जिसमें बसंत नाम के युवक की मौत हो गई थी जबकि कई बराती घायल हो गए थे जिसमे पुलिस ने अकोढा खुर्द गांव के 6 आरोपियों को जेल भेजा था। शासकीय अधिवक्ता सुक्रमपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 14 गवाह न्यायालय में पेश किए गए जिसमें आरोपियों को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय द्वारा कठोर से कठोर अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है साथ ही आरोपियों पर 20 - 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
0
comment0
Report
Nov 26, 2025 02:58:00
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने देश और प्रदेश में महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं और कई योजनाएं चलाई हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी से प्रेरणा पाकर और ग्राम समाज के विद्वतजनों ने मिलकर नारी शक्ति के प्रोत्साहन के लिए बाबतपुर स्थित ग्राम बसनी में अपने जगह क्षेत्र की सम्मानित और यशस्वी महिला का चयन करके उन्हें एक दिन के लिए ग्राम प्रधान बनाने का निर्णय लिया गया जिसके तहत बसनी निवासी श्रीमती सुमन उपाध्याय पत्नी डॉ प्रमोद उपाध्याय को आज एक दिन का ग्राम प्रधान बनाया गया। इस एक दिन में उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही ग्राम सभा का निरीक्षण किया। इसके पहले पंचायत भवन पर उनका स्वागत किया गया जहां उन्होंने पड़ ग्रहण किया और ग्राम प्रधान की सूची में एक दिन के प्रधान के तौर पर उनका नाम भी अंकित हो गया।
43
comment0
Report
Nov 26, 2025 02:53:44
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर सिनेमा जगत के सुपरस्टार धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन धर्मेंद्र के करोड़ों फैंस की तरह बुलंदशहर में भी एक फैन उनका ऐसा है जो धर्मेंद्र के स्वर्गवास होने की खबर मिलने के बाद बहुत ज्यादा ग़मज़दा है। धर्मेंद्र के फैन प्रवीण कुमार बचपन से धर्मेंद्र को पिता का दर्जा देते हैं। उनका कहना है कि उनका धर्मेंद्र से मोहब्बत का रिश्ता है। प्रवीण ने पहली बार 8 साल की उम्र में धर्मेंद्र की *मां* फिल्म देखी और उसके बाद उन्होंने अपने घर का नाम भी *मां* रख दिया। फिर धर्मेंद्र की फिल्में देखने का सिलसिला लगातार शुरू हो गया और हद तो तब हो गई जब प्रवीण ने धर्मेंद्र की फिल्मों के एक दिन में चार-चार शो देखे। प्रवीण बताते हैं कि 2007- 2008 में उनकी पहली मुलाकात धर्मेंद्र से दिल्ली के एक होटल में हुई। उसके बाद प्रवीण का मुंबई जाना शुरू हुआ। एक मौका ऐसा भी आया जब धर्मेंद्र
83
comment0
Report
SRSanjoy Rajbanshi
Nov 26, 2025 02:46:58
Kalna, West Bengal:জমিয়ে রাখা নোংরা আবর্জনায় হঠাৎ ভয়াবহ আগুন ধরেযায়, ঘটনাটি কালনার পারুলডাঙ্গা, এলাকাবাসীরা প্রথমে জল দিয়ে আগুন নিয়ন্ত্রণে আনেন তবে পরে কালনা দমকলের একটি ইঞ্জিন এসে আগুন নিয়ন্ত্রনে আনেন আনুমানিক রাত ১০ টা নাগাদ। জানা_giেছে স্থানীয় এলাকার এক ব্যক্তি সেখানে বিভিন্ন ভাঙাচোরা কেনাবেচার ব্যবসা করেন, ওই ব্যক্তি তার কিছু জিনিস ও সেখানে থাকে। এছাড়াও পাশে পড়ে রয়েছে বেশ কিছু বস্তা এবং নোংরা আবর্জনা। এদিন মঙ্গলবার সন্ধ্যায় হঠাৎই বস্তা এবং ভাঙাচোরা বেশ কয়েকটি জিনিসে আগুন লেগে যায়। আগুন ছড়িয়ে পড়ে এলাকায়। তার বেশ খানিকটা দূরেই রয়েছে কাটোয়া ব্যান্ডেল শাখার রেলপথ। স্থানীয় এলাকাবাসীরা জানাচ্ছেন জায়গাটি যার জায়গাকে ঘিরে নিক এবং স্থানীয় এলাকায় যিনি ব্যবসা করেন তিনি নিজস্ব জায়গায় ব্যবসা করুক প্রশাসন বিষয়টি দেখুন। না হলে আবারও দুর্ঘটনা ঘটবে।
181
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Nov 26, 2025 02:46:28
Chhattisgarh:सुकली गांव में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौके पर मौत, जांजगीर-चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायलों को गंभीर हालत में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतक सभी सड़क पारा, शांति नगर, नवागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी बारात से वापस नवागढ़ लौट रहे थे। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं— विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन (उम्र 43) राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप (उम्र 27) पोमेश्वर जलतारे पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33) भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू (उम्र 40) कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू (उम्र 22) स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है。
206
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Nov 26, 2025 02:46:13
Chhattisgarh:जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। पहली दुकान, मां मोबाइल, के टीन की छत तोड़कर अंदर घुसे और अलग-अलग कंपनियों के लगभग 2 लाख रुपए के मोबाइल फोन plus गल्ले में रखे 10 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। सीसीटीवी कैमरे में चेहरे पर गमछा लगा एक व्यक्ति दिखाई देता है जो झोला में मोबाइल भरते नजर आ रहा है। दूसरी दुकान डेलीनिड्स की भी छत तोड़कर चोरी की घटना हुई; वहाँ नगद रकम नहीं मिल पाई पर लगभग 10–15 हजार रुपए के समान चुरा लिए गए। आठ दिन पहले भी इसी दुकान से चोरी हुई थी, पर पुलिस के हाथ खाली रहे। रविवार को तीन बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकीं हैं: सोने-चांदी के जेवर लगभग 5 लाख और नगदी करीब 6 लाख कुल 11 लाख रुपये की चोरी। दो दिनों में यह क्रम जारी है और पुलिस पेट्रोलिंग की कमी से चोरों में डर नहीं रहा है।
90
comment0
Report
Advertisement
Back to top