Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
मोदी ने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोवर्स पार किया, दुनिया के पहले नेता बने
PKPushpender Kumar
Feb 26, 2026 03:33:38
Noida, Uttar Pradesh
Prime Minister Narendra Modi on Thursday crossed the historic milestone of 100 million followers on Instagram, becoming the first world leader and politician to achieve this feat on the platform. PM Modi joined Instagram in 2014. He has more than twice as many followers as US President Donald Trump on Instagram. The total count of followers of the next five major world leaders is lower than PM Modi's individual follower count. US President Donald Trump holds the second spot with 43.2 million followers. He is followed by Indonesian President Prabowo Subianto with 15 million followers. Brazilian President Lula with 14.4 million followers. Turkish President Erdogan with 11.6 million followers and Argentine President Javier Milei with 6.4 million followers. Moreover, within India as well, the gap in the number of followers is staggering. The PM is miles ahead of other Indian political leaders on Instagram. The second spot is held by Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath with around 16.1 million followers, followed by Rahul Gandhi with approximately 12.6 million followers. At the moment, PM Modi is on a two-day official visit to Israel. The Israeli Parliament on Wednesday conferred the "Speaker of the Knesset Medal" on Prime Minister Narendra Modi. This is the highest honour of the Knesset. The award was conferred in recognition of PM Modi's "exceptional contribution through his personal leadership" to strengthen strategic relations between India and Israel. The medal was conferred after PM Modi's speech in the Israeli Parliament. After his speech, PM Modi interacted with members of the Israeli parliament, the Knesset. The MPs took selfies and photographs with PM Modi. PM Modi received a standing ovation during his speech, which was also marked by rapturous applause. In his speech, PM Modi said there is great admiration for Israel's resolve, courage, and achievements in India. "Long before we related to each other as modern States, we were linked by ties that go back more than two thousand years. The Book of Esther refers to India as Hodu. The Talmud records trade with India in ancient times," he said.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
Feb 26, 2026 04:49:07
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 26, 2026 04:48:57
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ऑनलाइन गेम की लत और कर्ज के दबाव में एक मोबाइल कारोबारी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। कारोबारी ने पत्नी और बेटी को जहर पिलाने के बाद खुद भी जहर पी लिया। इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है। इस घटना में परिवार का 15 वर्षीय बेटा ही अकेला बचा है। मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय शंकर लाल गुप्ता मोबाइल का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब एक साल से ऑनलाइन गेम ‘बीडीजी’ खेलने के आदी हो चुके थे और इस दौरान करीब चार लाख रुपये हार चुके थे। कर्ज का बोझ बढ़ता गया और आर्थिक तंगी ने उन्हें गहरे तनाव में डाल दिया। बताया जा रहा है कि 24 फरवरी की रात शंकर लाल अपने 15 वर्षीय बेटे को बाजार ले गए। बेटे को एक परिचित की दुकान पर छोड़कर वे घर लौट आए। बाजार से खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर जहर मिलाया और पहले पत्नी राजकुमारी व 16 वर्षीय बेटी स्वाति को पिला दिया। इसके बाद खुद भी वही जहर पी लिया। रात में चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो तीनों की हालत गंभीर थी। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 25 फरवरी की सुबह बेटी स्वाति की मौत हो गई, जबकि शाम करीब 6 बजे शंकर लाल ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी राजकुमारी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती हैं। इस पूरी घटना में परिवार का 15 वर्षीय बेटा बच गया, क्योंकि जिस वक्त घर में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया जा रहा था, वह घर पर मौजूद नहीं था। लेकिन अब उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है और मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। एक ही रात में उसका संसार उजड़ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग की लत किस तरह परिवारों को बर्बादी की कगार पर पहुंचा रही है। प्रारम्भिक जांच में मामला आर्थिक तंगी और ऑनलाइन गेम में हुए नुकसान से जुड़ा लग रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 26, 2026 04:48:37
Ranchi, Jharkhand:बुध बिरसा शिशु शल्य चिकित्सक संघ द्वारा 27 एवं 28 फरवरी को रिम्स में द्वितीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। चिकित्सकों ने जानकारी दी कि यह अधिवेशन राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक एवं शिशु शल्य चिकित्सक प्रो. डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने कहा कि झारखंड में पहली बार शिशु शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। यह आयोजन न केवल राज्य के चिकित्सकों के लिए, बल्कि चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। आयोजन सचिव एवं शिशु शल्य विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक रंजन ने बताया कि अधिवेशन में बिहार और झारखंड के अलावा कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, गुरुग्राम और पुदुचेरी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ भाग लेंगे। करीब 60 से 70 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन में अत्याधुनिक तकनीकों, रोबोट आधारित शल्य चिकित्सा, नवजात शिशुओं की जटिल सर्जरी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों की सर्जरी पूरी तरह अलग होती है और इसके लिए विशेष कौशल व उपकरणों की आवश्यकता होती है। ऐसे आयोजनों से राज्य में सुपर-विशेषज्ञ सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलने की उम्मीद है。
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 26, 2026 04:48:19
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर के जिले धुड़मारास में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यटन के द्वारा उच्च स्तरीय मिशन की शुरुवात की गई है, दरअसल दिसंबर 2024 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित धुड़मारास गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया था, अब इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन धुड़मारास गांव पहुंची हुई है, 6 दिवसीय दौरे में किर्सी ग्राम धुड़मारास को बेहद करीब से देखेगी साथ ही उनके द्वारा स्थानीय पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे, धुड़मारास के साथ ही किर्सी ह्यवैरिनेन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित अन्य पर्यटन स्थलों का दौरा भी करेंगी, उनके द्वारा स्थानीय समुदायों एवं प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र पर्यटन के Best Tourism Village Upgrade Programme के वैश्विक मानकों के अनुरूप ग्राम की पहलों को समायोजित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 26, 2026 04:46:42
Noida, Uttar Pradesh:बाड़मेर के कवास क्षेत्र के काउखेड़ा गांव में धरती ने अचानक ऐसा जख्म उगला, जिसने “विकास” के दावों की सच्चाई सामने ला दी। किसान के खेत से पानी नहीं, बल्कि कच्चा तेल फूट पड़ा। जमीन से निकलता यह काला तरल सिर्फ क्रूड ऑयल नहीं था, बल्कि यह उस लापरवाही का सबूत था, जो वर्षों से तेल उत्पादन के नाम पर स्थानीय लोगों पर थोपी जा रही है। जिस खेत में अन्न उगना चाहिए था, वहां अब जहर फैल रहा है। यह घटना कोई सामान्य तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि तेल कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला जिंदा प्रमाण है। खेत बना ऑयल वेल, किसान बना मूक दर्शक काउखेड़ा गांव में किसान हरजीराम के खेत में अचानक जमीन धंसने लगी और उसमें से क्रूड ऑयल निकलने लगा। देखते ही देखते पूरा खेत काले तेल से भर गया। किसान, जिसने उस जमीन को अपने खून-पसीने से सींचा था, अब उसी जमीन को बर्बाद होते देखने को मजबूर है। यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि औद्योगिक लापरवाही का परिणाम है। जिस जमीन पर फसल लहलहानी थी, वहां अब तेल का जहर फैल चुका है। करोड़ों का तेल सुरक्षित, लेकिन किसान की जमीन असुरक्षित बाड़मेर देश का सबसे बड़ा ऑनशोर ऑयल उत्पादन क्षेत्र है, जहां रोजाना लाखों बैरल तेल निकाला जाता है। तेल कंपनियां अरबों का मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर जमीनी हकीकत बेहद कमजोर नजर आती है। सवाल यह है? कि जब इतनी बड़ी मात्रा में तेल निकाला जा रहा है, तो क्या पाइपलाइन और वेलपैड की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है? या फिर मुनाफे की अंधी दौड़ में सुरक्षा को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है? रिसाव ने खोली सिस्टम की सच्चाई इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि भूमिगत पाइपलाइन और वेलपैड सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। अगर जमीन के अंदर सब कुछ सुरक्षित होता, तो खेत से तेल नहीं निकलता। इसका सीधा मतलब है कि कहीं न कहीं पाइपलाइन या तेल कुएं में गंभीर खराबी हुई है। यह केवल एक खेत की घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता का संकेत है। अगर आज तेल खेत से निकल रहा है, तो कल यह गांव के पानी और हवा को जहर बना सकता है। पर्यावरण के साथ खतरनाक खिलवाड़ क्रूड ऑयल का रिसाव सिर्फ जमीन को खराब नहीं करता, बल्कि यह पूरे पर्यावरण को नष्ट कर देता है। मिट्टी की उर्वरता खत्म हो जाती है, भूजल दूषित हो जाता है और हवा में जहरीली गैसें फैलती हैं। इसका असर आने वाली पीढ़ियों तक रहता है। बाड़मेर जैसे मरुस्थलीय क्षेत्र में जहां पानी पहले ही सीमित है, वहां इस तरह का प्रदूषण जीवन के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। मुनाफा कंपनी का, नुकसान किसान का सबसे बड़ा सवाल यह है? कि तेल निकालकर मुनाफा कौन कमा रहा है? और नुकसान कौन झेल रहा है? जवाब साफ है। कंपनी मुनाफा कमा रही है और किसान अपनी जमीन खो रहा है। जिस किसान की जमीन से तेल निकल रहा है, उसे न तो सुरक्षा मिली और न ही पहले से कोई चेतावनी दी गई। अब जब जमीन बर्बाद हो गई है, तो मुआवजा और जिम्मेदारी की बात शुरू हो रही है। यह व्यवस्था का सबसे क्रूर चेहरा है। बाड़मेर के लिए चेतावनी की घंटी यह घटना केवल एक गांव की समस्या नहीं, बल्कि पूरे बाड़मेर के लिए चेतावनी है। अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं। तेल उत्पादन जरूरी है, लेकिन लोगों की जिंदगी और पर्यावरण की कीमत पर नहीं। विकास का मतलब विनाश नहीं होना चाहिए। अब समय आ गया है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। प्रभावित किसान को उचित मुआवजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। क्योंकि अगर आज खेत से तेल निकल रहा है, तो यह सिर्फ जमीन का रिसाव नहीं है यह सिस्टम की जिम्मेदारी का रिसाव है。
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Feb 26, 2026 04:46:20
Jaipur, Rajasthan:किशनगढ़ बंदूक से फायर कर शिकारियो ने नोहरिया बालाजी क्षेत्र जंगलों मे किया नील गाय का शिकार क्रूरता पूर्वक अंग काटकर की जा रही थी नील गाय के मांस की तस्करी मामले की जानकारी मिलते ही मौक़े पर पहुचे गौ रक्षा दल अध्यक्ष नितेश सैनी,राजू खटाना, अशोक गोरमत, राधेश्याम जयमल, विशाल टाक, पुखराज मेघवाल, इंद्र मेघवाल, सोनू गौ रक्षकों के देखते ही मौका पाकर शिकारी हुए मौक़े से फरार गौ रक्षा दल ने वन विभाग और बांदरसिंदरी थाना पुलिस को दी मामले की सूचना फरार शिकारियो की पुलिस कर रही तालाश पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज पूर्व मे भी लग्जरी गाड़ी में नीलगाय का मांस परिवहन करते आरोपियों को किया था गिरफ्तार बांदरसिंदरी थाना पुलिस फिलहाल जुटी है मामले की जाँच मे
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Feb 26, 2026 04:46:06
Ranchi, Jharkhand:अप्रैल महीने में झारखंड में भी एसआईआर होना है, उससे पहले एसआईआर वाली सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा, झामुमो ने आगाह किया , झारखंड में बिहार वाली साजिश चली तो यहां भी एसआईआर की स्थिति बंगाल والی होगी झारखंड में भी अप्रैल महीने में एसआईआर होना है ,उससे पहले राजनीतिक दलों के बीच सियासी खींच तान दिखने लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने साफ किया , ईसीआई ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है, झामुमो ने आगाह किया , झारखंड में बिहार वाली साजिश चली तो यहां भी एसआईआर की स्थिति बंगाल वाली होगी。 झारखंड में होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर झारखंड मुक्तिमोर्चा ने स्पष्ट कहां है कि राज्य में इसका विरोध भी होगा और हम एक भी जेनुइन वोटर का नाम काटने भी नहीं देंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि एक खास मंशा के साथ केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग उनके विरोधियों का नाम काटने की साजिश रच रहा है जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 26, 2026 04:45:53
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव , अमळनेर जळगावच्या अमळनेर मध्ये व्यापाऱ्याच्या डोळ्यात मिरची फेकून ५ लाख २७ हजार २०० रुपयांची रोकड लांबविली अमळनेर शहरातील पिंपळे रस्त्यावर व्यापारी पिशवीतून रोकड घेऊन स्कुटीवरुण जाताना त्याच्यासोबत ही घटना घडली.. कृषी उत्पन्न बाजार समितीचे व्यापारी यतीन कोठारी यांच्यासोबत ही घटना घडली आहे... अमळनेर शहरात एकच दुचाकीवरून फिरताना तिघे आरोपी सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाले आहेत लूट करणारे आरोपी धुळ्याचे असल्याचे पोलिस तपासात निष्पन्न , मात्र आरोपी अद्याप फरार पोलिस आरोपींच्या घरापर्यंत पोहचले मात्र आरोपी पैशांचा वाटा करून पळून गेले असल्याची माहिती समोर लवकरच आरोपी सापडतील असा विश्वास पोलिसांनी व्यक्त केला आहे。
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 04:45:26
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 26, 2026 04:45:21
Chatra, Jharkhand:दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का मलबा हटाया गया, तीन दिन बाद पूरा हुआ अभियान चतरा: करमाटांड़ जंगल में दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का मलबा आखिरकार हटा लिया गया। एयर एंबुलेंस संचालित करने वाली कंपनी की टीम ने सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्य पूरा किया। घटनास्थल दुर्गम और घने जंगल में होने के कारण मलबा हटाना आसान नहीं था। Sashastra Seema Bal (एसएसबी) के अधिकारियों ने अपने जवानों के साथ मोर्चा संभाला और पूरे अभियान की निगरानी की। ग्रामीणों की मदद से जंगल में पड़े बड़े-बड़े पत्थरों और पेड़ों की जड़ों को काटकर अस्थायी रास्ता तैयार किया गया, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही संभव हो सके। मलबा हटाने के लिए गांव से तीन ट्रैक्टर मंगाए गए। एयर एंबुलेंस के क्षतिग्रस्त हिस्सों को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर छोटे-छोटे भागों में विभाजित किया गया। इस दौरान एक बार कटर मशीन खराब भी हो गई, जिससे कार्य कुछ समय के लिए बाधित हुआ। बाद में दूसरा कटर मंगवाकर अभियान दोबारा शुरू किया गया और अंततः मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया गया। कटे हुए हिस्सों को तीन ट्रैक्टरों में लादकर चतरा लाया गया। यहां से ट्रक के माध्यम से मलबे को रांची भेजा जाएगा, जहां आगे की जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मौके पर एसएसबी के कमांडेंट सहित जवान लगातार मुस्तैद रहे। तीन दिनों तक बीहड़ जंगल में तैनात रहकर उन्होंने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मलबा हटने के बाद सुरक्षा बलों को वहां से वापस बुला लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से यह कठिन अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 04:45:20
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी में लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन संख्या 15062 (लालकुआं–बरेली पैसेंजर) की चपेट में आने से मोहल्ला शेरनगर निवासी फरीन (पत्नी अशफाक) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगर पालिका के रैन बसेरे के पास, मोहल्ला बाजार क्षेत्र में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजनों के मुताबिक फरीन पिछले दो-तीन वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसका इलाज चल रहा था। वह नूरी नगर स्थित अपने भाई के घर दवा लेने जा रही थी। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण उसे ट्रेन दिखाई नहीं दी और वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरीन अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे मोहल्ले में गम का माहौल बना हुआ है।
1
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 26, 2026 04:38:04
Bareilly, Uttar Pradesh:मुठभेड़ में दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, ₹3 लाख नकद व अवैध असलाह बरामद बरेली: Bareilly Police के थाना शाही पुलिस ने नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹3,00,320 नकद, दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया कि 5/6 फरवरी 2026 की रात कस्बा शाही के मोहल्ला आजमनगर निवासी चाँद बाबू के घर का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण और ₹28 हजार चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना शाही में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी। 25 फरवरी की रात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में इमरान के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इमरान और तौफीक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top