Back
देहरादून पलटन बाजार में शादीशुदा आशिक ने युवती की हत्या कर दी
RRRakesh Ranjan
Feb 02, 2026 13:08:55
Noida, Uttar Pradesh
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आज एक बार ऐसा मंजर से देखने को मिला जिससे दिल दहल उठा। शहर के सबसे व्यस्ततम पलटन बाजार के दूल्हा बाजार क्षेत्र में एक शादीशुदा आशिक ने दिनदहाड़े एक युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी आकाश कुमार पिछले 2 साल से युवती का पीछा कर रहा था। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है, इसके बावजूद वह युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती द्वारा बार-बार इनकार करने और विरोध करने के बावजूद उसकी प्रताड़ना जारी रही। आज जब युवती बाजार में थी, तभी आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद जनता में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि युवती ने इस उत्पीड़न की शिकायत पहले ही पुलिस से की थी। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कड़ी कार्रवाई की होती, तो आज एक मासूम की जान बच सकती थी। इस मामले में पुलिस का पक्ष भी सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की शिकायत पर टीम आरोपी के घर गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस की इसी सस्ती को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरोपी की तलाश में और गंभीरता नहीं दिखाई जा सकती थी? मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की कड़ियों को जोड़ा जा सके। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पलटन बाजार में दहशत, चप्पे-चप्पे पर फोर्स वारदात के बाद देहरादून का मुख्य पलटन बाजार पूरी तरह बंद है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। शहर में तनाव को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और लोगों में इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर गहरा डर बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 14:19:540
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 14:19:330
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 02, 2026 14:19:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:19:06Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (यूपी): सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में सरदार पटेल एम्पावरमेंट ज़ोन की स्थापना को लेकर बैठक की。
0
Report
OSonkar sharma
FollowFeb 02, 2026 14:17:300
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 02, 2026 14:17:180
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 02, 2026 14:17:00Ranchi, Jharkhand:रांची के अरगोड़ा में आर्थिक तंगी से परिवार ने आत्महत्या का प्रयास
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 02, 2026 14:16:440
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 14:12:100
Report
1
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 14:11:410
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 02, 2026 14:10:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 02, 2026 14:09:550
Report