Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
आयकर विभाग ने हाई कोर्ट को बताया: जयलालिथा की ₹20 करोड़ की देनदारी नहीं चुकने पर संपत्तियों की नीलाम...
ARAarti Rai
Feb 06, 2026 06:46:38
Noida, Uttar Pradesh
If the legal heirs fail to clear the tax arrears, Jayalalithaa’s properties will be auctioned: Income Tax Department informs High Court The Income Tax Department has informed the Madras High Court that the income tax and wealth tax dues payable by former Chief Minister Jayalalithaa, along with interest, amount to about ₹20 crore, and that steps will be taken to auction the attached properties if the arrears are not paid. The Department stated before the court that Jayalalithaa’s outstanding income tax and wealth tax liabilities, including interest, total ₹20 crore. It was also submitted that if the tax dues are not settled, action will be initiated to auction the properties that have been attached. The Income Tax Department had earlier issued a notice to Deepa, who has been declared the legal heir of the late Chief Minister Jayalalithaa, directing her to pay income tax arrears of ₹13 crore. Challenging this notice, Deepa filed a petition before the Madras High Court. Another legal heir, Deepak, was also impleaded as a party to the case. When the matter came up for hearing earlier, counsel for Deepa submitted that the Income Tax Department had first issued a notice stating that the tax arrears were ₹36 crore and later issued another notice asking for payment of ₹13 crore. It was stated that they were ready to pay the amount once the correct figure was clarified. Following this, the High Court directed the Income Tax Department to file a counter-affidavit clarifying the tax arrears and ordered a stay on recovery proceedings until then. In the meantime, the Income Tax Department filed its counter-affidavit detailing the tax dues payable by Jayalalithaa. It stated that as of January 31, 2026, the income tax arrears, including interest, amount to ₹9,17,962, and the wealth tax arrears amount to ₹11,08,08,730. The counter-affidavit also stated that Deepak, who has been declared a legal heir of Jayalalithaa, has agreed to pay ₹6,75,32,342 in six installments and has already paid ₹1,12,50,000. It was further stated that some of Jayalalithaa’s properties had been attached during her lifetime due to tax arrears, and that if the dues are not paid, legal steps would be taken to auction the attached properties. The case is scheduled to come up for further hearing on February 18.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 06, 2026 08:08:46
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाड़ीपुरा मुहाल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक तीन घरों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई। बताया जा रहा है कि जिन घरों में आग लगी, उनमें एक परिवार की बेटी की शादी होने वाली थी। शादी के लिए रखा गया कीमती सामान, कपड़े, जेवरात और घरेलू सामान सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 06, 2026 08:06:26
Morena, Madhya Pradesh:हिस्ट्रीशीटर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- फिर एक युवक को गोली मारी.. बदमाश ने एक युवक का रास्ता रोककर देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी.. घटना गुरुवार रात हजीरा थाना क्षेत्र के कांचमिल इलाके में हुई, घायल युवक मोनू उर्फ टमाटर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.. पुलिस ने आरोपी बदमाश विक्की उर्फ आदित्य सिकरवार को हमले के कुछ देर बाद ही किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का किया मामला दर्ज.. पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी विक्की उर्फ आदित्य सिकरवार है कई आपराधिक मामले दर्ज.. 1 साल पहले सिरोल थाना क्षेत्र की शराब दुकान पर भी फायरिंग कर चुका है.. पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर भी की फायरिंग..
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Feb 06, 2026 08:06:02
Jaipur, Rajasthan:एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की जयपुर ब्रांच का आज उद्घाटन किया गया। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ नवीन चंद्र झा, और SBI जयपुर सर्किल सीजीएम संदीप भटनागर ने रिबन और केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया…. कार्यक्रम में कंपनी के तमाम स्टाफ मौजूद रहे….. सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि जयपुर ब्रांच के शुभारंभ से यहाँ ग्राहकों को बेहतर, तेज़ और भरोसेमंद बीमा सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि कंपनी का फोकस डिजिटल सर्विस, आसान क्लेम सेटलमेंट और बीमा को आम लोगों तक पहुंचाने पर है। क्यूंकि आजकल जितना रोटी, कपड़ा, मकान जरूरी है उतना ही जरूरी है इन्शुरन्स,,,, सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि कंपनी बीमा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने का काम भी करती है…. ताकि हर वर्ग तक सुरक्षा और विश्वास का भाव पहुंच सके… इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई। और कहा की हम इसकी सेफ्टी पीआर भी लगातार काम कर रहे है…. सीईओ ने बताया कि ग्राहकों का भरोसा ही एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी भरोसे को बनाए रखने के लिए कंपनी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। बाइट- नवीन चंद्र झा, एमडी और सीईओ, SBI जनरल इन्शुरन्स
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Feb 06, 2026 08:05:50
Sirsa, Haryana:सिरसा में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। सिविल अस्पताल में तेजधार हथियार सहित पहुंचे हमलावर। दो लोगों पर किया ताबड़तोड़ हमला। कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। घर पर घुसकर हमला करने का आरोप। दोनों घायल लोगों को सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात की घटना। हमले के बाद परिजनों में खौफ। मामले की तफ्तीश में जुटी सिरसा पुलिस। सिरसा में दहशत का माहौल। घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला। अस्पताल में भी तलवारें चलीं, कापे। हमलावरों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, बल्कि वे घायल युवक के घर में घुस गए और सिविल अस्पताल तक पहुंचकर तलवारें चला गए। इस पूरी घटना से शहर में दहशत फैल गई है।जानकारी के अनुसार, देर रात सिरसा में दो परिवारों के बीच कुत्ते को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक का नाम गोरू बताया गया है। आरोप है कि बहस के बाद हमलावर युवक गोरू का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचे और घर में घुसकर वार किए।घायल गोरू और उसके परिजनों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची।पीड़िता के अनुसार, हमलावर जाते-जाते उनके साथ लूटपाट कर फरार हो गए।घटना के बाद से पीड़ित परिवार में खौफ का माहौल है। परिवार का कहना है कि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 06, 2026 08:05:05
Nagaur, Rajasthan:लाडनूं, डीडवाना राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लाडनूं दौरा। हेलीकॉप्टर से लाडनूं पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। लाडनूं के जैन विश्व भारती संस्था में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग—संस्था में सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल का लोकार्पण, ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन और जनसभा को संबोधित। वही भाजपा कार्यकर्ता एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संवाद। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आचार्य महाश्रमणजी का आशीर्वाद लिया। सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल का लोकार्पण किया गया। लाडनू के सुधर्मा सभा भवन का लोकार्पण। state-level मंत्री विजय सिंह चौधरी, किसान आयोग अध्यक्ष CR चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा भी मौजूद हैं।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Feb 06, 2026 08:04:50
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में पर्वतारोहण को लेकर अच्छी खबर, गढ़वाल-कुमाऊँ की 83 चोटियाँ पर्वतारोहियों के लिए खोली गईं उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से गढ़वाल और कुमाऊँ हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए खोल दिया गया है। इस फैसले को राज्य के पर्यटन इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 5,700 से 7,756 मीटर तक की चोटियाँ खोली गई चोटियों की ऊँचाई 5,700 मीटर से लेकर 7,756 मीटर तक है। इनमें कामेट, नंदा देवी (ईस्ट), चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चांगाबांग, पंचाचूली और नीलकंठ जैसी विश्वप्रसिद्ध चोटियाँ शामिल हैं। ये चोटियाँ गढ़वाल और कुमाऊँ हिमालय के अलग-अलग जिलों—चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में स्थित हैं। भारतीय पर्वतारोहियों को बिना फीस चढ़ाई की अनुमति राज्य सरकार ने भारतीय पर्वतारोहियों को बड़ी राहत देते हुए किसी भी प्रकार की सरकारी अभियान फीस समाप्त कर दी है। इसमें पीक फीस, कैंपिंग शुल्क, ट्रेल मैनेजमेंट और पर्यावरण शुल्क शामिल नहीं होंगे। सरकार का कहना है कि इससे देश के युवा पर्वतारोहियों को आगे आने का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम से मिली जाएगी अनुमति पर्वतारोहण अभियानों के लिए सभी अनुमतियाँ अब उत्तराखंड माउंटेनियरिंग परमिशन सिस्टम (UKMPS) के जरिए ऑनलाइन ली जाएँगी। इससे अनुमति प्रक्रिया पारदर्शी होगी और समय की भी बचत होगी। विदेशी पर्वतारोहियों को भी राहत विदेशी पर्वतारोहियों के लिए भी नियमों में ढील दी गई है। वन विभाग द्वारा ली जाने वाली सभी फीस को समाप्त कर दिया गया है। अब विदेशी पर्वतारोहियों को केवल भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF) द्वारा तय शुल्क ही देना होगा। सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा सरकार के अनुसार इस पहल से सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्वतारोहण गंतव्य के रूप में पहचान मिलेगी। जिम्मेदारी से पर्वतारोहण की अपील उत्तराखंड सरकार ने देश-विदेश के पर्वतारोहियों से अपील की है कि वे पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय नियमों का पालन करें तथा हिमालय की संवेदनशील प्रकृति का सम्मान करें।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 06, 2026 08:04:24
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा — राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12 फरवरी से शुरू होने जा रही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अजमेर में जिलों में बनाए गए उड़ान दोस्तों के संयोजकों की बैठक रेट सभागार में आयोजित की गई। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान विशेष सावधानी और सतर्कता के निर्देश दिए। बोर्ड ने 6000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए हैं और 56 विशेष उड़ान दोस्तों का गठन किया गया है जो सामान्य उड़ान दोस्तों से अलग होंगे। इन उड़ान दोस्तों की जिम्मेदारी प्रश्न पत्रों को पुलिस थाने से लेकर परीक्षा केदो तक और उत्तर पुस्तिकाओं को संग्रहण केदो तक ले जाने के दौरान निगरानी रखना है और नकल व अनुचित साधनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। हर जिला स्तर पर परीक्षा संचालन समिति का गठन भी किया गया है।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 06, 2026 08:04:09
Bhiwani, Haryana:भिवानी -नेशनल कराटे चैंपियनशिप विजेता का किया स्वागत -वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई -भिवानी की बेटी भव्या गहलोत ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल -कराटे विजेता ने कहा:मेडल का रंग बदलने का है लक्ष्य -खेल प्रेमियों ने फूलमालाओं के साथ किया स्वागत भिवानी। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित स्कूल नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भिवानी की बेटी भव्या गहलोत ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर खेल नगरी भिवानी का नाम रोशन किया है।उनके जीत की खुशी में कराटे एकेडमी व खेलप्रेमियों ने उन्हें सर आंखों पर बैठाया तथा पैसों व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया。 बता दें कि 30 जनवरी से 3 फरवरी तक पुणे में स्कूल नेशनल कराटे चैंपियनशिप हुई थी। इस दौरान कराटे डू एसोसिएशन अकादमी में गुर सीख रही भव्या गहलोत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वरुण मेडल जीता है。 वही भिवानी पहुंचने पर अकादमी व खेल प्रेमियों ने नाच गाकर मिठाइयां बांटकर और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर खिलाड़ी भव्या गहलोत ने कहा कि उनके आगे का लक्ष्य वर्ल्ड स्कूल नेशनल कराटे चैंपियनशिप मेडल का रंग बदलने का इरादा है यानी गोल्ड पर उनका निशाना रहेगा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय उनके पिता कोच को दिया。 बाईट:भव्या गहलोत इस मौके पर अकादमी अध्यक्ष व महासचिव तथा खेल प्रेमियों का कहना था कि बेटी और कड़ी मेहनत करेगी तथा जिला व प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में नाम रोशन करेगी क्योंकि बेटियां किसी से कम नहीं होती है। बाइट्स:कुंवर लाल सिंह, महासचिव प्रवीण गहलोत, भानू प्रकाश शर्मा, रमेश प्रजापति टाक
0
comment0
Report
RARAM ANUJ
Feb 06, 2026 08:03:49
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 06, 2026 08:03:33
Chatra, Jharkhand:लौटती ठंड ने ली एक व्यक्ति की जान की जान, परिवार ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार चतरा : जिले में लौटती ठंड ने एक गरीब परिवार पर कहर बरपा दिया। गंदौरी मंदिर स्थित यात्री शेड में रात बिताने वाले एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के जतहीबाग मोहल्ला निवासी शिवा केशरी के रूप में की गई है。 जानकारी के अनुसार, शिवा केशरी गुरुवार की रात गंदौरी मंदिर के पास बने यात्री शेड में सोया हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब राहगीर और बस स्टैंड पहुंचने वाले यात्रियों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने पहले उसे सोया हुआ समझा। लेकिन काफी देर बीत जाने और दिन चढ़ जाने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने उसे हिलाकर देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है。 घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान शिवा केशरी के रूप में की। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र सचिन कुमार और स्थानीय समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण शिवा को खुले स्थानों पर रात गुजारनी पड़ती थी, जिसके कारण वह ठंड की चपेट में आ गया। यह घटना एक बार फिर गरीबों की मजबूरी और ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की सच्चाई को उजागर करती है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल और रैन बसेरा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बाइट 1 : सचिन कुमार, मृतक का पुत्र। बाइट 2 : यमुना प्रसाद, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top