Back
उत्तराखंड ने 83 चोटियाँ पर्वतारोहण के लिए खोल दीं; फीस माफ, ऑनलाइन अनुमति
SDSurendra Dasila
Feb 06, 2026 08:04:50
Dehradun, Uttarakhand
एंकर उत्तराखंड में पर्वतारोहण को लेकर अच्छी खबर, गढ़वाल-कुमाऊँ की 83 चोटियाँ पर्वतारोहियों के लिए खोली गईं
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से गढ़वाल और कुमाऊँ हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए खोल दिया गया है। इस फैसले को राज्य के पर्यटन इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
5,700 से 7,756 मीटर तक की चोटियाँ
खोली गई चोटियों की ऊँचाई 5,700 मीटर से लेकर 7,756 मीटर तक है। इनमें कामेट, नंदा देवी (ईस्ट), चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चांगाबांग, पंचाचूली और नीलकंठ जैसी विश्वप्रसिद्ध चोटियाँ शामिल हैं। ये चोटियाँ गढ़वाल और कुमाऊँ हिमालय के अलग-अलग जिलों—चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में स्थित हैं।
भारतीय पर्वतारोहियों को बिना फीस चढ़ाई की अनुमति
राज्य सरकार ने भारतीय पर्वतारोहियों को बड़ी राहत देते हुए किसी भी प्रकार की सरकारी अभियान फीस समाप्त कर दी है। इसमें पीक फीस, कैंपिंग शुल्क, ट्रेल मैनेजमेंट और पर्यावरण शुल्क शामिल नहीं होंगे। सरकार का कहना है कि इससे देश के युवा पर्वतारोहियों को आगे आने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम से मिली जाएगी अनुमति
पर्वतारोहण अभियानों के लिए सभी अनुमतियाँ अब उत्तराखंड माउंटेनियरिंग परमिशन सिस्टम (UKMPS) के जरिए ऑनलाइन ली जाएँगी। इससे अनुमति प्रक्रिया पारदर्शी होगी और समय की भी बचत होगी।
विदेशी पर्वतारोहियों को भी राहत
विदेशी पर्वतारोहियों के लिए भी नियमों में ढील दी गई है। वन विभाग द्वारा ली जाने वाली सभी फीस को समाप्त कर दिया गया है। अब विदेशी पर्वतारोहियों को केवल भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF) द्वारा तय शुल्क ही देना होगा।
सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सरकार के अनुसार इस पहल से सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्वतारोहण गंतव्य के रूप में पहचान मिलेगी।
जिम्मेदारी से पर्वतारोहण की अपील
उत्तराखंड सरकार ने देश-विदेश के पर्वतारोहियों से अपील की है कि वे पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय नियमों का पालन करें तथा हिमालय की संवेदनशील प्रकृति का सम्मान करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowFeb 06, 2026 09:45:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:45:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 06, 2026 09:36:390
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 06, 2026 09:36:20Raipur, Chhattisgarh:दुर्ग
जैल से छूटने के बाद भूपेश बघेल के घर पहुंचे कवासी लखमा
भूपेश की पत्नी ने आरती उतारकर किया स्वागत
पैर छूकर लिया आशीर्वाद
भूपेश के बेटे चैतन्य ने कवासी के पैर छुए
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 06, 2026 09:36:090
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 06, 2026 09:36:000
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:35:440
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 06, 2026 09:35:250
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 06, 2026 09:35:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 06, 2026 09:34:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 06, 2026 09:34:380
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 06, 2026 09:34:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:34:100
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 06, 2026 09:33:550
Report
0
Report