Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
महबूबा मुफ्ती ने रेल मंत्री से कश्मीर घाटी रेल प्रोजेक्ट रोककर री-लाइनमेंट की मांग
WMWaqar Manzoor
Feb 06, 2026 08:06:48
In a Post on X PDP President Mehbooba Mufti Said " I have written to the Hon’ble Railway Minister thanking him for keeping the Kashmir valley railway projects in abeyance, and urging their realignment along barren land to develop a dedicated fruit corridor. With the National Highway repeatedly choked and unreliable, our farmers suffer enormous losses every season. I have also sought rail connectivity for the Chenab Valley and Pir Panjal region as the absence of rail links has constrained their development."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Feb 06, 2026 09:45:34
Thanagazi, Rajasthan:थानागाजी में विशाल हिंदू सम्मेलन, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा लेने की उठी एकजुट आवाज थानागाजी–अलवर मार्ग स्थित स्कूल खेल मैदान परिसर में रविवार को एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव बगीची से निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को मजबूती से उठाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संत प्रकाश दास महाराज ने गाय के संरक्षण और सम्मान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित जनसमूह से गाय को राष्ट्रमाता बनाने के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों को शपथ दिलाई कि वे प्रतिदिन गाय को पहली रोटी अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संत प्रकाश दास महाराज ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और प्रेरणादायी बना दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध संत अनंतनाथ महाराज, फूलनाथ महाराज, देवनाथ महाराज सहित सैकड़ों साधु-संत उपस्थित रहे। सभी संतों की मौजूदगी में गाय को हिंदू माता तथा राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराई गई। सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 27 अप्रैल को बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने-अपने गांवों में रैली निकालेंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग रखी जाएगी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 06, 2026 09:45:18
Noida, Uttar Pradesh:SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस 28 अक्टूबर से यूपी मे SIR शुरू हुआ था दावा और आपत्ति अवधि के एक माह पूरे हुए 6 जनवरी को आलेख मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा.. विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए एक माह का समय दिया गया था अब तक 16 लाख 375 फॉर्म आए थे फार्म सात जो आए हैं 82684 फार्म आए हैं 37 लाख 80 हजार 414 फॉर्म 6 आए हैं जो नाम जोड़ने के लिए है प्रवासी निर्वाचक 1073 फॉर्म आए हैं जो 6a के हैं अकेले कल आखिरी दिन 351000 फॉर्म आए हैं 3 करोड़ 26 लाख नोटिस सर्वे किये गए हैं बिना मैपिंग के एक करोड चार लाख से अधिक फॉर्म थे 2 करोड़ 22 लाख ऐसे हैं जो मैपिंग तो करवा चुके हैं लेकिन मैपिंग में विसंगतियां थी इन सभी को भी नोटिस भेजी जा रही है दो करोड़ 37 लाख नोटिस जनरेट किए गए जिनमें से 86 लाख से अधिक नोटिस मतदाताओं को मिल चुके हैं 30 लाख 30000 से अधिक मतदाताओं की सुनवाई हो गई राजनीतिक दलों और आमजन के लिए दवा और आपत्ति का समय बढ़ाने के लिए केंद्रीय निर्वाचनआयोग से अपील की गई थी जिसमें एक माह का समय बढ़ा दिया गया है अब छह मार्च तक दावा और आपत्ति का समय बढ़ाया निर्वाचन आयोग ने विसंगतियों और नोटिस का जवाब 27 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 06, 2026 09:36:39
Alwar, Rajasthan:अलवर में नीम का पेड़ बना मौत की वजह, चचेरे भाई ने टांची से वार कर की हत्या अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के गांव बेरे में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसके ही चचेरे भाई ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है。 जानकारी के अनुसार घर और खेत के पास स्थित नीम के पेड़ को लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक बली के भाई इमामुद्दीन ने बताया कि नीम का पेड़ बली के हिस्से की जमीन में स्थित था, लेकिन उसका चचेरा भाई फकरू जबरन पेड़ काटने पर अड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह फकरू टांची से पेड़ काट रहा था। जब बली ने उसे रोकने का प्रयास किया तो फकरू ने टांचिए से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि टांची बली के सिर में फंस गई और आरोपी मौके से फरार हो गया。 घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बली को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ही बली के सिर में फंसी टांगी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया था。 घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फकरू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया । बताया गया है कि मृतक बली खेती-किसानी करता था और उसके सात बच्चे हैं। जिस नीम के पेड़ को लेकर विवाद हुआ, वह उसके खेत और घर के पास उसकी ही जमीन में स्थित था。
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 06, 2026 09:36:09
Noida, Uttar Pradesh:लोकभवन में RD परेड में भाग लेने वाले कैडेट्स सम्मानित. कैडेट्स ने दी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा NCC को विद्यार्थी जीवन को गढ़ने वाला संगठन. NCC देश का अनुशासित, राष्ट्र प्रतिबद्ध सैन्य प्रशिक्षण से ही जुड़ा संगठन नहीं है बल्कि आपदा काल में देश सेवा से जुड़ा भी प्रमुख संगठन है. राज्यपाल ने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. राज्यपाल ने सीनियर अंडर ऑफिसर मोनिका, सलोनी यादव, नमन चौधरी, आयुषी जैन और अंडर ऑफिसर युवराज राठौड़ को लोकभवन में किया सम्मानित. कैडेट्स को राज्यपाल ने उपहार भी किए. प्रदाय अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुलदीप रांका और राज्‍यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी रहे उपस्थित
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Feb 06, 2026 09:35:25
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घटैला गाजी गांव में बीती रात अराजक तत्वों ने गांव के प्राथमिक स्कूल में तोड़फोड़ कर कुर्सियां तोड़ दीं और दरवाजे भी तोड़ दिए। इस गांव में स्कूल के बाहर बीती रात एक बरात रुकी थी और बारात में आए अराजक तत्वों ने स्कूल कैंपस में जाकर शराब की बोतले भी फेंकी, दरवाजा तोड़ दिया और किताबों को बिखेर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। एक बारात गांव में आई थी उनमें कुछ अराजक तत्वों द्वारा ऐसा कृत्य किया गया है।
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Feb 06, 2026 09:35:05
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में ठगों ने रेड मर्करी के नाम पर साउथ कोरिया के दो नागरिकों को झांसे में लेकर निघासन बुलाया। इससे पहले ठग अपने मंतव्य में कामयाब हो पाते तब तक सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँच गई। फिर क्या था पुलिस ठगी करने की कोशिश करने में लगे ठगों के साथ कोरियन नागरिकों पर भी अपने साथ थाने ले आई। पूरी डील निघासन कस्बे के बाहर स्थित श्यामल डेरी पर की जा रही थी। पूरी जानकारी करने के बाद मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दो ठगों के चंगुल से साउथ कोरिया के नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मामले में पुलिस ने दो ठगों को मौके से गिरफ्तार किया वही एक ठग भागने में सफल रहा। पूरे मामले को लेकर पुलिस जाँच में जुटी हुई है। ठगों में सोशल मीडिया पर चैटिंग करके रेड मर्करी होने का दावा किया था, जिसके झांसे में आकर कोरियन नागरिक उसे लेने निघासन इलाके में आए थे।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 06, 2026 09:34:38
Jalore, Rajasthan:जालोर.आशा सहयोगिनी संगठन राजस्थान, भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा जालोर की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर जालोर के मार्फत मांग पत्र प्रेषित किया गया। अध्यक्ष रजनी चौधरी व सचिव सज्जनलता दवे ने बताया कि प्रदेश में करीब 53 हजार आशा सहयोगिनी कार्यरत हैं, जिन्हें वर्तमान में अल्प मानदेय मिल रहा है। संगठन ने बजट 2026-27 में आशाओं को राजस्थान सुविधा सेवा नियम 2022 में शामिल कर न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने, स्वैच्छिक मानदेय कर्मी की श्रेणी समाप्त करने, पदोन्नति व वेतनवृद्धि का प्रावधान लागू करने की मांग की। साथ ही प्रशिक्षित आशाओं के लिए एएनएम भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण व सेवानिवृत्ति राशि योजना लागू करने की मांग रखी गई।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 06, 2026 09:34:24
Agra, Uttar Pradesh:100 से ज्यादा दिनों से लापता किशोरी का कोई सुराग न लगने से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है, हाई कोर्ट ने लापता लोगों के मामले का संज्ञान लिया तो पीड़ित परिवार को भी बेटी के मिलने की आस जगी है छात्रा तान्या मिश्रा के पिता विनय मिश्रा के अनुसार शुरुआत में पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया, बाद में दवाब पड़ने पर पुलिस ने बेटी के तलाश के प्रयास तेज किए, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में पुलिस ने बेटी को तलाश किया, गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा किए, लेकिन बेटी नहीं तलाश कर पाए, उन्हें बेटी के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है अब खुद उच्च न्यायालय ने प्रदेश में लापता एक लाख से ज्यादा लापता हुए लोगों का संज्ञान लिया है तो अब पीड़ित परिवार को भी बेटी के जल्द मिलने की उम्मीद जताई है
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 06, 2026 09:34:10
Noida, Uttar Pradesh:आवारा कुत्तों से निजात दिलाएंगे शेल्टर होम व एबीसी सेंटर\n\nडॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, नगर निगमों व जनपद मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू\nशेल्टर होम्स के लिए अलग डीपीआर तैयार, प्रति यूनिट 470 से 531 लाख रुपये तक लागत आने का अनुमान, डीपीआर को सैद्धांतिक मंजूरी\nप्रयागराज और लखनऊ सहित कई नगर निगमों में भूमि चिह्नित, जनपद मुख्यालयों पर भी एबीसी सेंटर के लिए जमीन तय\nआवारा कुत्तों की समस्या के मानवीय और वैज्ञानिक समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी की हैं गाइडलाइंस, नागरिक सुरक्षा व पशु कल्याण दोनों को वरीयता\nलखनऊ, 6 फरवरी। प्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या और डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को योगी सरकार ने गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार ने नगर निगमों एवं जनपद मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की स्थापना प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन स्तर पर इसे प्राथमिकता देते हुए भूमि चिह्नीकरण, बजट निर्धारण और परियोजना स्वीकृति की कार्रवाही एक साथ आगे बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गाइडलाइंस जारी की थीं।\nमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मानवीय, विज्ञान एवं स्थायी तरीके से किया जाए। सरकार का मानना है कि डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर की प्रभावी व्यवस्था से जहां एक ओर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं दूसरी ओर पशु कल्याण को भी मजबूती मिलेगी।\nनगर निगम क्षेत्रों में पहले से संचालित अथवा प्रस्तावित एबीसी सेंटरों के साथ ही डॉग शेल्टर होम विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक नगर निगम को निर्देशित किया गया है कि वह उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराए और आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करे। शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस व पशु कल्याण से जुड़े मानकों के अनुरूप की जा रही है।\nयोगी सरकार ने डॉग शेल्टर होम के लिए अलग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार प्रति शेल्टर होम 470 लाख रुपये से लेकर 531 लाख रुपये तक लागत आने का अनुमान है। डीपीआर में शेल्टर होम की क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पशु चिकित्सा सुविधाएं, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है। शासन स्तर पर इन डीपीआर को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है और अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।\nप्रगति रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र में ग्राम मऊर उपरहट, तहसील सोरांव में डॉग शेल्टर होम के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। लखनऊ नगर निगम में भूमि की उपलब्धता को लेकर कार्यकारिणी बोर्ड से प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। वहीं अन्य नगर निगमों से भी सूचना प्राप्त की जा रही है, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान व्यवस्था लागू की जा सके।\nजनपद मुख्यालयों पर भी एबीसी सेंटर एवं शेल्टर होम की स्थापना को लेकर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। ललितपुर में 12.182 हेक्टेयर, हरदोई में 0.2 हेक्टेयर, बुलंदशहर में 2000 वर्ग मीटर तथा फतेहपुर में 0.769 हेक्टेयर भूमि एबीसी सेंटर एवं डॉग शेल्टर होम के लिए चिह्नित कर ली गई है। शेष जनपदों से सूचनाएं प्राप्त होते ही वहां भी भूमि चिह्नीकरण और परियोजना स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Feb 06, 2026 09:33:55
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में स्टोन मार्ट में राजस्थान सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग और आरएसएमएम का पैवेलियन Mining लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा है. यहां राजस्थान की धरा द्वारा उगले जाने वाले सभी तरह के माइंस और इससे जुड़ी संदर्भ सामग्री सैंपल और डिसप्ले प्रभावी तरीके से प्रस्तुत की गई है. प्रमुख सचिव माइंस एवं भूविज्ञान टी. रविकान्त ने पैवेलियन का निरीक्षण किया. उन्होंने 40 तरह के डायमेंशनल स्टोन्स सहित मेजर और माइनर मिनरल के एक-एक खनिज की विस्तार से जानकारी ली. प्रमुख सचिव ने इसकी प्रस्तुति और संदर्भ सामग्री की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान की माइनिंग संपदा को देश-दुनिया से रूबरू कराने में स्टोन मार्ट जैसे आयोजन उपयोगी सिद्ध होते हैं. प्रमुख सचिव टी रविकान्त ने पैवेलियन में आने वाले प्रतिभागियों को प्रदेश की खनिज संपदा की उपलब्धता, संभावित भण्डार, गुणवत्ता और देश विदेश में मांग के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए. राजस्थान देश दुनिया के उन प्रमुख स्थानों में है जहां चेजा पत्थर से लेकर आज के सबसे महत्वपूर्ण रेयर अर्थ एलिमेंट तक के प्रचुर भण्डार उपलब्ध हैं. यहां तक कि राजस्थान में सोना, चांदी, लेड, जिंक, तांबा, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस तक की खोज और खनन हो रहा है. इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के लिए अधीक्षण खनिज अभियंता संजय सक्सैना को प्रभारी अधिकारी बनाया गया हैं. वहीं अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान एसएन डोडिया के नेतृत्व में यह पैवेलियन में जानकारी दी जा रही है.
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 09:32:27
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आया नया मोड़, छात्रा ने दुष्कर्म के आरोप को झूठा बताकर वीडियो किया वायरल, FIR दर्ज होने के बाद छात्रा ने वीडियो बनाकर पिता पर लगाए आरोप, छात्रा ने पिता पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप, बीए की छात्रा ने वीडियो में बताया कि परिजनों के दबाव में दर्ज कराया था झूठा मुकदमा, पिता ने एक युवक और उसके दोस्त पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेटी से दुष्कर्म का लगाया था आरोप, छात्रा के बालिका और नाबालिक होने को लेकर 17 और 21 वर्ष के दो आधार कार्ड आए सामने, अब वायरल वीडियो और जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top