Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
यूपी के सीएचसी पर अब सभी जांच मोबाइल पर ही, मरीजों को रिपोर्ट मिलेगी
VSVISHAL SINGH
Oct 03, 2025 06:20:23
Noida, Uttar Pradesh
यूपी में अब जांच के लिए जिला अस्पतालों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।अब सीएचसी पर ही सभी तरह की जांच हो जाएगी और रिपोर्ट भी मरीज़ों को मोबाइल पर मिल जाएगी।इसको लेकर आज यूपी के सीएचसी में तैनात सभी लैब टेक्नीशियन, चिकित्सा अधिकारियों की ट्रेनिंग सीएमओ ऑफिस में हुई। यूपी के 75 जिलो में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी चिकित्सा अधीक्षक,लैब टैक्नीशियनों,कम्प्यूटर आपरेटरों की डेमो के जरिये ट्रेनिंग हुई।कर्मियों को डिजिटल तरीके से मरीज़ों की रिपोर्ट तैयार करने की ट्रेनिंग दी गयी।इस मशीन से सीएचसी पर अपना इलाज कराने आ रहे मरीज़ों को बड़ी राहत मिलेगी।मरीज को कम्प्यूटर्ड पैथालॉजी रिपोर्ट उनके मोबाइल पर वाट्सअप या एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी और मरीज़ों को जांच के लिए जिला हॉस्पिटल के चक्कर लगाने की मुश्किल से निजात मिलेगा वाक थ्रू डेमो दिखाते हुए
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHEMANT SANCHETI
Oct 03, 2025 08:01:42
Narayanpur, Chhattisgarh:नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के पालकी गांव का माहौल रविवार को देशभक्ति और गर्व से सराबोर हो गया। गांव का बेटा सुखदेव दुग्गा, जिसने थल सेना में पूरे 24 साल सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति ली, जब अपने गांव लौटा तो ग्रामीणों ने उसे गले लगाकर, आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यह क्षण न केवल सुखदेव और उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे पालकी गांव और जिले के लिए गर्व का विषय रहा। सेवानिवृत्त हवलदार सुखदेव दुग्गा का स्वागत जगदीश मंदिर परिसर में परंपरागत ढंग से किया गया। अखिल भारतीय रिटायर्ड सेना परिषद और ग्रामीणों ने मिलकर तिलक और माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद गांव और जिला मुख्यालय में सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और घर-घर में आरती उतारकर उन्हें नायक की तरह सम्मानित किया। पूरा पालकी गांव इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना। सुखदेव दुग्गा ने भावुक होकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में उन्होंने थल सेना ज्वाइन की थी। उस समय नारायणपुर नक्सलवाद के चरम दौर से गुजर रहा था। लोगों में भय का माहौल था, यहां तक कि सेना या सुरक्षा बलों में भर्ती होने का नाम लेते ही डर लगता था। मगर देश सेवा की भावना ने उन्हें साहस दिया और वह सेना में भर्ती हो गए। “24 साल देश सेवा करने के बाद जब घर लौटा हूं तो अपार खुशी है कि अब नक्सलवाद अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है,” उन्होंने कहा। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आज का समय अवसरों से भरा है। गांव और जिले के युवा आगे बढ़कर सेना में भर्ती हों और देश की सेवा करें। साथ ही उन्होंने नक्सलवाद की ओर भटके युवाओं से भी अपील की कि वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें। इस अवसर पर सुखदेव दुग्गा के साथी और गांव के निवासी जागेश उसेंडी ने कहा, “सुखदेव के 24 साल देश सेवा कर लौटने का पल पूरे गांव के लिए गौरवशाली और भावुक करने वाला है। यह दृश्य आजीवन याद रहेगा। उनके स्वागत में गांव का हर घर शामिल हुआ, यह इस बात का प्रतीक है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लोग अब विकास और देशभक्ति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।” गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने भी गर्व व्यक्त किया कि उनके गांव का बेटा सेना से सम्मानपूर्वक सेवा पूरी कर लौटा है। बच्चों ने तिरंगे लहराकर उनका अभिनंदन किया। नारायणपुर जैसे जिले, जहां दशकों तक नक्सलवाद ने भय और असुरक्षा का वातावरण बनाया, वहां सुखदेव दुग्गा जैसे सपूतों का स्वागत यह संदेश देता है कि अबूझमाड़ और बस्तर बदल रहे हैं। देश सेवा का जज्बा नक्सलवाद पर भारी पड़ रहा है और गांव-गांव में नई उम्मीद की किरण जग रही है। बाइट 01 सुखदेव दुग्गा, हवलदार थल सेना रिटायर जवान बाइट 02 जागेश्वर उसेंडी , मित्र रिटायर जवान बाइट 03 रिटायर्ड जवान , अखिल भारतीय रिटायर्ड सेना परिषद
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Oct 03, 2025 08:01:13
Noida, Uttar Pradesh:पलवल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित विजयदशमी पर्व के अवसर पर रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतला का दहन किया गया इस अवसर पर हरियाणा के खेल व कानून मंत्री गौरव गौतम ने तीनों पुतलों का दहन किया वही उन्होंने देश और प्रदेश के सभी लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व की शुभकामनाएं भी दी रावण दहन से पूर्व भिन्न-भिन्न प्रकार की झांकियां भी निकल गई वहीं उन्होंने विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को भी चेताया और कहा जब जब सनातन पर अत्याचार होता तब तब सनातनी लोग उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे वहीं उन्होंने समाज की बहन बेटियों को भी आगाह किया कि कुछ लोग भेष बदलकर समाज में नफरत की मानसिकता लेकर निकले हैं ऐसे लोगों से सावधान रहें वहीं उन्होंने कहा कि यह सरकार सनातन संस्कृति की सरकार है और हर परिवार अपने बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान करें इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला पलवल जिला उपयुक्त डॉक्टर हरीश वशिष्ठ और जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, श्री श्री 1008 ऋषि दास महाराज और दशहरा कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 03, 2025 08:01:02
Dhanbad, Jharkhand:नवरात्र के अवसर पर किन्नर समाज की आस्था और भक्ति का विशेष नजारा शुक्रवार को एकादशी के दिन दूहाटांड़ स्थित छठ तालाब में देखने को मिला। झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं जिला किन्नर समाज अध्यक्ष सुनयना सिंह किन्नर की अगुवाई में किन्नर समाज ने नवरात्र के दौरान स्थापित कलश का परवाह (विसर्जन) विधिवत रूप से संपन्न किया। इस अवसर पर सुनयना सिंह किन्नर ने बताया कि हर वर्ष नवरात्र पर किन्नर समाज माता की पूजा और कलश स्थापना करता है। माता से यही कामना की जाती है कि जिले के सभी लोग सुख-समृद्धि से जीवन व्यतीत करें और किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करें। उन्होंने कहा कि नवरात्र केवल पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सद्भावना और आस्था को मजबूत करने का प्रतीक भी है। उन्होंने आगे बताया कि एकादशी के दिन सभी किन्नर समाज के सदस्य तालाब में एकत्र हुए और विधि-विधान से कलश विसर्जन किया गया। पूजा अर्चना के बाद माता को विदाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के बाद सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और यह संकल्प लिया कि समाज के उत्थान और जिले की खुशहाली के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 03, 2025 08:00:44
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरा अवदाब के प्रभाव से बिलासपुर जिलों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधि प्रारंभ हो गई है, हालांकि वर्षा की स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। आज बिलासपुर अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ जगहों पर तेज गरज के साथ भारी बारिश हो रही है। आज अनेक जगहों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हुई है। न्यायधानी सहित आस-पास के क्षेत्र में कल रात्रि 9:00 बजे के बाद को हल्की बारिश हुई। इसके बाद 11 बजे बौछार पड़ने लगी जो कि रात 1 बजे तक आते-आते तेज हो गई। संभावित है कि अगले 2 दिनों तक बिलासपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Oct 03, 2025 08:00:15
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी में अद्भुत जलपरी जैसे बच्चे का जन्म, तीन घंटे बाद मौत छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले में एक अनोखा व दुर्लभ मामला सामने आया है.... यहाँ 28 वर्षीय महिला ने उस बच्चे को जन्म दिया, जो हूबहू जलपरी जैसा दिख रहा था.... बच्चे के दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे, जिससे उसका रूप समुद्र की परी जैसा लग रहा था.... डिलिवरी के समय डॉक्टर और नर्स पहले तो हैरान रह गए, लेकिन सफल प्रसव के बाद जब उन्होंने नवजात को देखा तो पूरा हॉस्पिटल स्टाफ हैरत में पड़ गया.... बच्चे के केवल एक ही पैर जैसा हिस्सा था, जो जुड़ा हुआ था और उसे देखकर सभी लोग दंग रह गये..... वही इस खबर के फैलते ही अस्पताल में भीड़ जमा हो गई..... लोग इस अद्भुत नज़ारे को देखने उमड़ पड़े.... हालांकि नवजात शिशु ने जन्म के बाद तकरीबन तीन घंटे तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई..... वही डॉक्टरों का कहना है कि यह बेहद ही दुर्लभ स्थिति है, जिसे मेडिकल साइंस में मरमेड बेबी कहा जाता है..... दुनिया भर में ऐसे मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं..... बहरहाल, बच्चे की मौत ने सभी को मायूस कर दिया, लेकिन उसका यह अद्भुत रूप हमेशा चर्चा में रहेगा。
0
comment0
Report
Oct 03, 2025 07:56:56
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Oct 03, 2025 07:51:15
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला थाना क्षेत्र के तामुकपाल में एनएच 18 पर एनएचआई के कारण एनएच को ब्लॉक कर अचानक वन वे कर दिए जाने के कारण लेन बदलने के क्रम में ट्रेलर चालक द्वारा एक मोटर साइकिल दंपति के साथ सर्विस रोड पर साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग बालक मुंडा को अपनी चपेट में ले लिया. साइकिल सवार वृद्ध बालक मुंडा घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति मौशमी भकत और पति किशोर भकत गंभीर स्थिति में टीएमएच, जमशेदपुर अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इधर तामुक पाल गांव निवासी बालक मुंडा के निधन के बाद उनके परिजनों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया. स्थानीय प्रशासनिक विफलता के कारण झारखंड की लाइफलाइन कही जाने वाली एनएच 18 रात 9 बजे तक लगभग 12 घंटे तक जाम रहा. देर रात 9 के करीब घाटशिला एसडीएम सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर और मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता किया. उनकी मांगों को सुनकर सरकारी प्रावधान के तहत परिजनों को मुआवजा, तामुक पाल के एनएच 18 पर अंडर पास ब्रिज, एनएच पर बंद पड़े लाइट को ठीक कराने सहित सभी मांगों को पूरा करवाने के पहल की आश्वासन पर रात साढ़े 09 बजे एनएच को जाम मुक्त करा लिया गया और एनएच 18 पर जनजीवन 12 घंटे बाद सामान्य हो पाया.
0
comment0
Report
ABArup Basak
Oct 03, 2025 07:50:47
Mal Bazar, West Bengal:আবার চিতাবাঘ এর হামলা মালবাজার মহকুমার নাগরাকাটা ব্লকের খেরকাটা গ্রামে। গতকাল সন্ধ্যা নাগাদ এক ব্যাক্তির ওপর হামলা চালায় চিতাবাঘ। আহত ব্যাক্তির নাম বুধু ওড়াও(৫৫)৷ এর আগেও এই এলাকায় চিতাবাঘ এর হামলায় দুই শিশুর মৃত্যু হয়েছে। রাতেই আহত ব্যাক্তিকে নাগরাকাটার সুলকাপাড়া হাসপাতালে নিয়ে আসে। সেখানেই চিকিৎসা চলছে। এসেছে বন দপ্তরের আধিকারিকেরা। কিছুদিন আগে খেরকাটায় যেখানে চিতাবাঘ এর আক্রমনে এক শিশুর মৃত্যু হয় তার পাশেই এই বয়স্ক ব্যাক্তির ওপর হামলা চালায় চিতাবাঘটি। জানা গেছে এই ব্যক্তি মাঠ থেকে গরু আনতে যাচ্ছিলো, সেই সময় চিতাবাঘ তার পায়ের ওপর ঝাপিয়ে পড়ে। কিন্তু তার চিৎকার চ্যাচামেচিতে বাঘ আহত করে পালিয়ে যায়। ইতি পুর্বে এই এলাকায় চিতাবাঘ ধরতে ৬ টি খাচা এবং ৫ টি ট্রাপ ক্যামেরা বসানো হয়েছে। তারপর খাচা বন্দি হচ্ছে না চিতাবাঘ। আর এতেই আতঙ্ক বারছে এলাকায়।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 03, 2025 07:50:20
Bhilwara, Rajasthan:देश में वीआईपी कल्चर के आगे किसी को बख़्शा नहीं जाता है। चाहे बुजुर्ग हो बच्चे। वीआईपी कल्चर के आगे सब दोयम दर्जे के बन जाते हैं। इसका सबूत एक बार फिर हमारे ही सरकारी सिस्टम ने दिया है। जी हाँ, ये साब है हेड कांस्टेबल कालूराम। इनका कहना है कि खाना खा रहे बच्चों से अधिक वीआईपी जरूरी है। वो भी एक दो नहीं बल्कि 12 साल के 35 बच्चों की भूख से अधिक इनका वीआईपी कल्चर जरूरी है। इन्होंने सीएम साब के वीआईपी मूवमेंट पर होटल पर खाना खा रहे बच्चो को उठा दिया। होटल मालिक ने जब कहा साब मासूम बच्चे खेल के आये है भूखे है खाने दो। लेकिन कालूराम जी नहीं माने उल्टा कहा कि गर्मी निकाल दूंगा। बस होटल कर्मी को भी पुलिस वाले साब के सामने सरेंडर होना पड़ा। ऐसा भी नहीं कि सीएम साब के जाने के बाद वापस खाना खाने दिया हो। बिचारे बच्चों को वहां से चलता कर दिया। इन कालूराम जी साब से जब वजह जानने की कोशिश की तो अब क्या बोलते। अभी बिजी हू बोलकर सवाल को टाल दिया। बीजेपी को खुद सोचना चाहिए कि सरकार और सिस्टम को अंग्रेजो की लाड साब संस्कृति पर ही चलाना है तो पार्टी विथ डिफ्फरेंस कहाँ हुआ। बाइट - होटल मालिक
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 03, 2025 07:50:07
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के सामने बनाए गए एक स्टॉल में कॉमन करैत सांप निकलने से हड़कंप मच गया...गनीमत रही कि लोगों की नजर समय रहते सांप पर पड़ गई...इसके बाद सर्प मित्र ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया...यह कॉमन करैत सांप है, जिसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है...यह स्टॉल पूजा कमेटी द्वारा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाया गया था, जहाँ समिति के सदस्य और प्रशासन के लोग बैठते थे...घटना के समय स्टॉल में कई सदस्य मौजूद थे...तभी एक सदस्य की नजर जमीन पर रेंगते जहरीले करैत सांप पर पड़ी...सांप को देखते ही सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई...पूजा कमेटी के सदस्यों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी...जानकारी मिलते ही सर्प मित्र अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया...बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया...सर्प मित्र अशरफुल शेख ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं...संभावतः इसी वजह से यह सांप भी अपने बिल से बाहर आ गया था...उन्होंने बताया कि यह कॉमन करैत सांप है, जिसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है...इसका डंक लगने पर अक्सर लोगों को पता नहीं चलता और 30 से 45 मिनट के भीतर इसका जहर असर कर जाता है...समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है...उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए गए सांप की उम्र लगभग 5 वर्ष है और यह अक्सर बरसात के समय खेत और घरों में दिखाई देते हैं...यह सौभाग्य रहा कि सांप ने किसी को काटा नहीं और एक बड़ा हादसा टल गया...
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 03, 2025 07:49:40
Chhindwara, Madhya Pradesh:MP में मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, किडनी फेलियर में नौवें बच्चों की मौत - नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला... - परासिया एसडीएम शुभम कुमार यादव के अनुसार अब तक नौ बच्चों की हो चुकी है मौत... सभी की किडनी इन्फेक्शन से हुई मौत... - परासिया ब्लॉक के उमरेठ तहसील अन्तर्गत ग्राम खजरी अन्तु चाकाढाना में एक बच्चे की मौत ... नागपुर में तोड़ा दम... - बच्ची की उम्र 1 साल 2 महीने थी... सभी मृतक बच्चों को दिया गया सिरप - इससे किडनी-दिमाग पर बुरा असर, इन सॉल्वेंट का इस्तेमाल गैरकानूनी... - एक्सपर्ट ने आशंका जाहिर की: खांसी की सिरप में बनाने में इस्तेमाल होने की आशंका है कि केमिकल एथिलीन ग्लाइकॉल और डाइएथिलीन ग्लाइकॉल हुआ होगा..
3
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top