Back
दिल्ली के मदनपुर खादर में करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, जवाद सिद्दीकी प्रमुख आरोपित
OBOrin Basu
Nov 20, 2025 14:50:17
Noida, Uttar Pradesh
जवाद सिद्दीकी के मामले में एक और बड़ा खुलासा, दिल्ली में करोड़ों की जमीन दबाने का आरोप...
दक्षिण दिल्ली के मदनपुर खादर और आसपास के इलाकों में स्थित कृषि भूमि के मालिकाना हक को लेकर पिछले 15 सालों से विवाद जारी है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज़ और बैकडेटेड GPA (General Power of Attorney) तैयार करके ज़मीन पर अवैध कब्जा करने की योजना बनाई।
सबसे गंभीर आरोप जवाद अहमद सिद्दीकी पर है, जो अल्फल्हा मेडिकल कॉलेज चलाने वाले अल्फल्हा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जवाद ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करके जमीन विवाद में सक्रिय भूमिका निभाई और दस्तावेज़ों में फर्जी हस्ताक्षर करवाए, उन लोगों के फर्जी हस्ताक्षर जो मृत हो चुके थे।
क्या है पूरा मामला यह आप पहले जानिए....
शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह बिधूड़ी और उनके परिवार का आरोप है कि जमीन के कई हिस्सों के दस्तावेज़ों में मृत व्यक्तियों के नाम से फर्जी हस्ताक्षर किए गए। GPA और अन्य कागज़ 2004 से पहले तैयार होने का दिखाया गया, जबकि हस्ताक्षरकर्ता उस समय मृत थे। दबाव, धमकियाँ और समझौते के प्रयास किए गए ताकि परिवार विवाद से पीछे हट जाए। शिकायतों के बावजूद स्थानीय अधिकारियों द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई।
कुलदीप ने बताया कि जवाद और कुछ अन्य लोगों ने कई बार परिवार पर दबाव बनाया और धमकियाँ दी, जिससे मामला उलझता गया। जमीन की कीमत करोड़ों में होने के कारण इसे “बड़ी साजिश” माना गया।
एफआईआर में क्या लिखा है अब वो जानिए....
13 फरवरी 2021 को कालिंदी कुंज थाना में दर्ज FIR No. 0099/2021 के अनुसार:
आरोप है कि दस्तावेज़ों की बैक डेटिंग करके जमीन हड़पने की कोशिश की गई।
मृत व्यक्तियों के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया।
परिवार को धमकाने, बदनाम करने और समझौता करवाने के प्रयास किए गए।
जवाद अहमद सिद्दीकी सहित अन्य लोगों की मिलीभगत की संभावना जताई गई।
जमीन और विवाद का महत्व.....
विवादित जमीन मदनपुर खादर, तुगलकाबाद और तेहखंड के सीमावर्ती इलाकों में है।
इन इलाकों में जमीन के रिकॉर्ड अक्सर बिखरे और विवादित रहते हैं।
जमीन की कीमत करोड़ों में होने के कारण फर्जीवाड़े की संभावना बढ़ जाती है।
शिकायतकर्ता पिछले 15 सालों से अधिकारियों और अदालतों के दरवाजे खटखटा रहे हैं, लेकिन अब तक मामला निर्णायक मुकाम तक नहीं पहुंचा।
जवाद अहमद सिद्दीकी की भूमिका कैसे हैतब यह जानिए....
जवाद का नाम दस्तावेज़ों और FIR में लगातार सामने आता है।
आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज़ बनवाने, जमीन हड़पने और परिवार पर दबाव डालने में प्रमुख भूमिका निभाई।
जवाद अल्फल्हा ट्रस्ट के चेयरमैन होने के नाते आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की योजना बनाई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जवाद और अन्य आरोपी परिवार को पीछे हटने के लिए बार-बार दबाव डालते रहे।
पुलिस और जांच की स्थिति क्या हैंवो जानिए....
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला जांच के अंतर्गत लिया。
संबंधित भूखंड और दस्तावेज़ों की जांच शुरू कर दी गई है。
पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है。
अभी भी कई सवाल बाकी हैं, जैसे GPA फर्जी था या नहीं, मृतकों के नाम से हस्ताक्षर किए गए या नहीं, और कितने लोगों की मिलीभगत थी。
57
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowNov 20, 2025 16:20:10Noida, Uttar Pradesh:Cool costume for a dog on Halloween
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowNov 20, 2025 16:20:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 20, 2025 16:19:46Noida, Uttar Pradesh:इस अयोध्या में ध्वाजारोहण के तैयारी का विजुअल है।
43
Report
SDShankar Dan
FollowNov 20, 2025 16:19:2768
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 20, 2025 16:19:0152
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 20, 2025 16:18:2931
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 20, 2025 16:18:1734
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 20, 2025 16:17:5665
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 20, 2025 16:17:4370
Report
ATArun Tripathi
FollowNov 20, 2025 16:17:34116
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 20, 2025 16:17:20Noida, Uttar Pradesh:ध्वजारोहण के परीक्षण का वीडियो
19
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 20, 2025 16:17:0817
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 20, 2025 16:16:5237
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 20, 2025 16:16:3867
Report