Back
5 बेटियों को जन्म देने पर बहू की हत्या का आरोप, जैसलमेर में हड़कंप
SDShankar Dan
Nov 20, 2025 16:19:27
Jaisalmer, Rajasthan
महिला की संदिग्ध हालातों में मौत। पीहर पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप। पीहर पक्ष का आरोप कि 05 बेटियों को जन्म देने पर ससुराल वालों ने सुलाया मौत की नींद। जैसलमेर जैसलमेर के सांगड थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 5 बेटियों को जन्म देने पर ससुराल वालों ने बहू की हत्या करने के संगीन आरोप लग रहे हैं। मामला सांगड़ थाना क्षेत्र के कोडा गांव का है। दरअसल गजसिंह का गांव निवासी गुड्डी की शादी 15 साल पहले सांगड थाना क्षेत्र के कोडा गांव निवासी खेमाराम भील के साथ हुई थी। गुड्डी के भाई जगुराम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद गुड्डी ने पांच बेटियों को जन्म दिया। गुड्डी के लड़का ना होने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। और ताने मारते थे। जग्गूराम ने बताया कि बुधवार रात को मेरी बहन गुड्डी उम्र 35 साल की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या की और इस हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को घर में बने टेक में डाल दिया। और उसके बाद उसके शव को जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल लेकर आए और उसके बाद पीहर पक्ष को सूचना दी। वही पीहर पक्ष अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गया है और ससुराल पक्ष पर गुड्डी की हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के पति खेमाराम, जेठ भोजाराम और ताराराम के खिलाफ सांगड थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीहर पक्ष का कहना है कि लड़की के गले पर निशान है जिससे जाहिर होता है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर गुड्डी काफी समय पहले पीहर आ गई थी करीब 4 महीने पहले ही सामाजिक स्तर पर पंचायत और समझाईश के बाद उसे वापस ससुराल भेजा गया। लेकिन हमें यह नहीं पता था कि हमारी बहन की वहां निर्मम हत्या हो जाएगी।
131
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 20, 2025 17:50:04Noida, Uttar Pradesh:जोजोधपुर ओसियां आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही
ओसियां थाने में शराब के साथ जप्त की गई ट्रक
जिला आबकारी अधिकारी हुकम सिंह सोडा
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 20, 2025 17:49:39103
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 20, 2025 17:47:05105
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 20, 2025 17:46:1041
Report
74
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 20, 2025 17:32:1168
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowNov 20, 2025 17:31:5150
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 20, 2025 17:31:22102
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 20, 2025 17:31:0556
Report
ADAnup Das
FollowNov 20, 2025 17:30:53Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস
সাংসদ মহুয়া মৈত্র নিজে SIR এর তৃণমূলের হেল্প ক্যাম্পে বসে বুঝিয়ে দিলেন তৃণমূল কর্মীদের এবং বুজতে না পারা সাধারণ মানুষ কে, SIR ফর্ম সংক্রান্ত বিষয়
137
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 20, 2025 17:30:39141
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 20, 2025 17:30:2297
Report
MSManish Sharma
FollowNov 20, 2025 17:17:24253
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 20, 2025 17:16:10143
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 20, 2025 17:16:03200
Report