Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
Ayodhya में कॉमेडियन के. के. गोस्वामी रामलला दर्शन के लिए रामनगरी पहुंचे
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 24, 2026 04:46:59
Noida, Uttar Pradesh
Ayodhya (Uttar Pradesh): Comedian and Film Actor K. K. Goswami arrives in Ramnagari to visit Ram Lalla.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPRAVIN TANDEKAR
Mar 24, 2026 05:45:33
Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिल्ह्यात दिव्यांगत्वाचे बोगस प्रमाणपत्र सादर करून शासकीय मिळवणाऱ्या भंडारा जिल्ह्यातील महसूल विभागात कार्यरत असलेल्या सात अधिकाऱ्यांवर बडतर्फी आणि निलंबनाची कारवाई करण्यात आली आहे. या मध्ये तीन तलाठी, एक मंडळ अधिकारी, दोन सहाय्यक महसूल अधिकारी व एका नायब तहसीलदाराचा समावेश आहे. भंडारा जिल्ह्यात नोकरी मिळविण्यासाठी अनेकांनी बोगस दिव्यांग प्रमाणपत्र तयार करून नोकरी मिळविली. काहींनी बादलीत सूट घेतली.. या बातमीमुळे संपूर्ण महाराष्ट्रात खळबळ माजली... महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी या प्रकरणाची गंभीर दखल घेत बोगस दिव्यांगांची नागपूर वैद्यकीय बोर्डामार्फत पुन्हा तपासणी करण्याचे निर्देश दिले होते... जिल्हाधिकाऱ्यांनी देखील तसे पत्र काढून सर्वांनी मेडिकल तपासणी करावी असे आदेश काढले... मग काय सर्वांची धावादाव सुरू झाली... तरी अनेकांनी तपासणीला पाठ दाखविली. हा सर्व प्रकार दिव्यांग कल्याण मंत्रालयाचे सचिव तुकाराम मुंढे यांच्या लक्षात येताच त्यांनी 9 ऑक्टोबरला परिपत्रक काढून राज्यातील सर्व विभागातील प्रशासकीय सेवेत असलेल्या अधिकारी कर्मचाऱ्यांनी दिव्यांग प्रमाणपत्र फेरतपासणी करावी असे आदेशच काढले.... या आधारे भंडारा जिल्ह्यातील महसूल विभागात असलेल्या 22 दिव्यांग कर्मचाऱ्यांच्या प्रमाणपत्रांची पुनर्तपासणी नागपूर वैद्यकीय मंडळाकडून करण्यात आली होती. त्यामध्ये सात अधिकाऱ्यांची प्रमाणपत्रे बोगस असल्याचे निष्पन्न झाले आहे. भंडारा येथील सामाजिक कार्यकर्ते विजय क्षीरसागर यांनी बोगस दिव्यांग प्रमाणपत्राच्या आधारे नोकरी लाटणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करण्याची मागणी सातत्याने लावून धरली होती. त्यांच्या तक्रारीवरून अशा 22 अधिकारी व कर्मचाऱ्यांच्या दिव्यांगांसह प्रमाणपत्रांचीही पडताळणी करण्यात आली. या पुनर्तपासणीमधून अनेक प्रकार पुढे आले आहेत. दिव्यांगत्व अधिक दाखविणे, दिव्यांग नसताना बोगस प्रमाणपत्राच्या आधारावर नोकरी मिळवणे असे प्रकार घडल्याचे स्पष्ट झाले आहेत. जिल्हा प्रशासनाने केलेल्या कारवाईमुळे आता बोगस दिव्यांगांमध्ये मोठी खळबळ उडाली आहे. दिव्यांग व्यक्तींचे हक्क सुधारणा नियम २०१६ नुसार बोगस प्रमाणपत्रांची विशेष समितीमार्फत चौकशी करण्यात येते. जिल्ह्यात दिव्यांगत्वाचे बोगस प्रमाणपत्र सादर करणाऱ्या अधिकाऱ्यांचा व कर्मचाऱ्यांचा शोध घेण्यासाठी जिल्हा निवड समितीची स्थापना करण्यात आली होती. या समितीने प्रमाणपत्रांच्या तपासणीत हा प्रकार पुढे आला आहे. भंडाऱ्याचे नायब तहसिलदार आनंद हट्टेवार यांचाही प्रस्ताव बडतर्फीसाठी पाठविला असल्याचे सांगितले. या सातही अधिकाऱ्यांवर अद्याप गुन्हा दाखल झालेला नाही. चौकशी समितीच्या कार्यकक्षेत प्रमाणपत्र तपासणीचा अधिकार असल्याने तो पूर्ण केल्याचे चव्हाण यांनी सांगितले. खऱ्या दिव्यांगांच्या हक्कांवर डल्ला मारणाऱ्यांवर अखेर कारवाई झाली आहे… पण आता या अधिकाऱ्यांनी शासनाची दिशाभूल केल्यामुळे त्यांच्यावर कठोर शिक्षा होणे गरजेचे आहे… जेणेकरून भविष्यात असा प्रकार पुन्हा घडणार नाही.... ग्राफिक्स - निलंबन: शिवशंकर साखरवाडे - सहाय्यक महसूल अधिकारी, योगराज बाबुराव डांगरे - तलाठी लाखनी, दिलीप सिंग भरतसिंग ठाकूर, सहाय्यक महसूल अधिकारी पवनी बडतर्फ: वसुंधरा वासनिक (इंगळे) - मंडळ अधिकारी, पुनर्वसन शाखा भंडारा, शारदा सूर्यभान झंझाड तलाठी मोहाडी, विनोद भावे -तलाठी मोहाडी, (भंडाऱ्याचे नायब तहसीलदार आनंद हट्टेवार यांचाही बडतर्फीसाठी प्रस्ताव पाठविला आहे.)
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 05:41:49
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के उनई मकरुका गांव में मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय किसान वीरपाल शर्मा की मौत हो गई। वह साइकिल से खेत से बरसीम का चारा लेकर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरते ही दम तोड़ बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने भागते हुए टेंपो की नंबर प्लेट का वीडियो बना लिया, जो अब पुलिस के लिए अहम सुराग बन गया है। सूचना पर नारायण नंगला चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल किसान को सीएचसी बहेड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वीरपाल अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। खुशियों की तैयारी में जुटा परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है।
321
comment0
Report
ABAmit Bhardwaj1
Mar 24, 2026 05:34:42
372
comment0
Report
MCManish Chaudary
Mar 24, 2026 05:34:21
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ के डीडीहाट में 11वीं वाहिनी एसएसबी में तैनात एक जवान नगर के एक होटल में फंदे से लटका मिला। बीते दिवस पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के एक होटल स्वामी ने थाना कोतवाली में सूचना देते हुए बताया कि उनके होटल में बीते 18 मार्च को एक एसएसबी के जवान ने ठहरने के लिए कमरा लिया था। शनिवार की रात्रि उसने कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर 11वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कर बताया कि मृतक जवान का नाम हुसन लाल पुत्र बलदेव राज है। 41 वर्षीय जवान पंजाब का रहने वाला है और यहां वाहिनी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था। वह 26 जनवरी से अवकाश पर चल रहा था और 21 मार्च को उसने ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। मृतक जवान के पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया。
436
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 24, 2026 05:34:10
Haridwar, Uttarakhand:कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में चार जंगली हाथियों की दस्तक से दहशत का माहौल। रात के समय जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचे विशालकाय हाथी। हाथियों के आने से इलाके में अफरातफरी, स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल में कैद किया वीडियो। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर हाथियों को देखकर राहगीरों ने बदला रास्ता, कुछ लोगों ने साहस दिखाया। आवाजें कर हाथियों को सुरक्षित खेतों की ओर जाने के लिए प्रेरित किया गया। कनखल क्षेत्र में आए दिन हाथियों की आवाजाही से स्थानीय लोग दहशत में। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग उठाई। लोगों का आरोप बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ ठोस समाधान। किसी अनहोनी की आशंका से क्षेत्र के लोग लगातार भय के साये में जी रहे हैं।
386
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 24, 2026 05:33:58
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार कोर्ट में फर्जी जमानतियों का खेल बेनकाब, चार पर मुकदमा दर्ज—अब खुद काटेंगे जेल की हवा हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान फर्जी जमानतियों का बड़ा खेल उजागर हुआ । चार पेशेवर जमानती अलग-अलग अभियुक्तों की जमानत के लिए अदालत में पेश हुए थे। जांच में सामने आया कि ये सभी लोग कई मामलों में पहले भी जमानत ले चुके हैं, लेकिन अपने शपथपत्र में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया और अदालत को गुमराह करने की कोशिश की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने कमलेश, उज्ज्वल सिंह, नरेश समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि कानून के साथ छल करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
300
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 24, 2026 05:33:01
Dungarpur, Rajasthan:रामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी शहर की सड़कों पर रंग बिरंगी रंगोलियाँ बनाने का काम शुरू हो चुका है। बादल महल शास्त्री कॉलोनी से लेकर पुराने शहर साढ़े 3 किमी की लंबी रंगोली बनेगी। शोभायात्रा में इस बार 50 फीट ऊंची जीवंत झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पूना के कलाकार इन झांकियों को तैयार करने में जुटे हैं। बॉडी: रामोत्सव आयोजन समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न हिन्दू संगठनों रामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी में जुटे हैं। प्रकाश भट्ट, मुकेश श्रीमाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पूरे शहर में शोभायात्रा के मार्ग की आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर सजाया जाएगा। सोमवार रात को गेपसागर की पाल से रंगोली बनाने का श्रीगणेश हुआ। बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे हाथों में ब्रश लेकर रंग बिरंगे कलर से रंगोली बनाने में जुट गए। कोई फूल तो कोई अलग-अलग तरह की कलाकृतियाँ सड़क पर उकेर रहे हैं। इसके लिए करीब 1 लाख रुपए का रंग और अन्य सामग्री लगेगी। शहर के बादल महल से लेकर शास्त्री कॉलोनी रोड, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा, गेपसागर की पाल, पुराना अस्पताल रोड और पुराने शहर में रंगोली सजाई जाएगी। लगभग साढ़े 3 किमी लंबी रंगोली बनाई जा रही है। डूंगरपुर में 2023-24 में बनाई रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने बताया कि इस बार रामनवमी पर शोभायात्रा में गेपसागर की पाल पर 50 फीट ऊँची शिवाजी महाराज, संत मावजी महाराज और राम दरबार की झांकियाँ भी सजाई जा रही हैं। ये झाकियाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा कई संगठनों की ओर से भी भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी झांकियाँ शामिल होंगी। शहर की कई जगहों पर केसरिया झंडे लगाए जा रहे हैं। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। शोभायात्रा में कई बैंड, डीजे शामिल होंगे। रास्ते में फूल वर्षा से स्वागत होगा और आतिशबाजी की जाएगी। शहर में कई समाज और संगठनों की ओर से तीन दर्जन से ज्यादा स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं।
371
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 24, 2026 05:32:38
366
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Mar 24, 2026 05:32:28
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर- छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में इस बार नवरात्रि की पंचमी पर आस्था, परंपरा और इतिहास एक साथ देखने को मिला। आदिवासी गोंड समाज की सदियों पुरानी पंचमी भेंट यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस बार यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि समाज के लोग खैरागढ़ राजपरिवार से जुड़ी राजा की प्राचीन तलवार को लेकर माता के दरबार पहुंचे। नवरात्रि की पंचमी तिथि पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। देर शाम छोटी माँ बम्लेश्वरी मंदिर को 601 किलो फलों से सजाया गया, जिससे मंदिर का दृश्य बेहद आकर्षक और भव्य नजर आया। गोंड समाज के सैकड़ों लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ भेंट यात्रा निकालते हुए मंदिर पहुंचे। यह यात्रा बूढ़ादेव देव स्थान से शुरू हुई, जो गोंड समाज के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। वहां से जुलूस के रूप में लोग माता बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद समाज के प्रतिनिधि और बैगा ने गर्भगृह में जाकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता को भेंट अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहीं एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी लगातार मंदिर परिसर में मौजूद रहे। प्रशासन, ट्रस्ट और समाज के आपसी सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। गोंड महासभा के अध्यक्ष रमेश उइके ने बताया कि पंचमी भेंट की यह परंपरा बहुत पुरानी है और हर साल दोनों नवरात्र में इसे निभाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा समाज की आस्था और पहचान से जुड़ी हुई है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है। डोंगरगढ़ की इस परंपरा के पीछे एक दिलचस्प इतिहास भी जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि भोसले शासनकाल के समय डोंगरगढ़ के राजा घासीदास वैष्णव ने नागपुर को कर देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नागपुर दरबार ने अपने दीवान टिकैत राय को डोंगरगढ़ पर आक्रमण करने का आदेश दिया। टिकैत राय ने युद्ध में जीत हासिल की और राजा घासीदास को बंदी बना लिया। उनकी वीरता से प्रभावित होकर उन्हें खैरागढ़ सहित डोंगरगढ़ का शासन सौंप दिया गया। इसी दौरान उन्हें माँ बम्लेश्वरी की प्राचीन तलवार भी दी गई, जो आज भी खैरागढ़ राजपरिवार के पास सुरक्षित है। यह तलवार धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। खास बात यह है कि इस तलवार पर माता बम्लेश्वरी की आकृति भी बनी हुई बताई जाती है।
397
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 24, 2026 05:32:14
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में तीन wkt है एक wkt में चमदीद के साथ ग्राउंड रिपोर्ट है दूसरे wkt में पूरा इंसिडेंट बताते हुए wkt है . जिसमे सपा के मंत्री का ये कोलस्टोरेज जर्जर हो चुका है , २ बार नोटिस दिया गया, कैपेसिटी ज्यादा थी । पिलर मजबूत नहीं थे तीसरे wkt में पब्लिक के साथ और चश्मदीद के साथ जो ये बता रहा है की सिर्फ़ ६०० रुपये दिहाड़ी दी जाती थी, १३ घंटे काम करवाया जाता था गंगानगर जोन के फाफामऊ के ग्राम चंदापुर में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे का मामला फाफामऊ थाने में 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर एफआईआर में यूपी के पूर्व मंत्री व सपा नेता अंसार अहमद, अंसार के बेटे, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, अलावदीन, जावेद और मोहम्मद इरफान को नामजद किया गया इसके अलावा 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पुलिस ने बीएनएस की हत्या की धारा समेत 6 अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है सभी से पूछताछ की जा रही है इस हादसे में 4 लोगों की मौत की अभी तक पुष्टि हुई है वहीं 14 लोग घायल हुए है
262
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 24, 2026 05:31:59
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में सोमवार रात सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह फैलने के बाद शहर और जिले के बड़े कस्बे के लगभग सभी पंपों पर भीड़ लग गई। व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज में रात 12 बजे से पंप बंद होने की बात कही गई थी। लोग देर रात तक पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचते रहे। प्रशासन और पंप संचालकों ने साफ किया कि जिले में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। लोगों द्वारा बताया गया की सोमवार शाम व्हाट्सएप ग्रुप्स में एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ। इसमें दावा किया गया कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते रात 12 बजे से सभी पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे और तेल की कमी हो जाएगी। इस मैसेज के बाद लोग घरों और ऑफिस से निकलकर पंपों पर पहुंचने लगे। पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ से संचालक और कर्मचारी भी हैरान रह गए। कई जगह लोग जल्दी पेट्रोल भरवाने के चक्कर में आपस में बहस करने लगे। बाद में संचालकों ने स्थिति संभालते हुए लोगों को बताया कि तेल की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के इन्हें आगे शेयर न करें। देर रात तक स्थिति सामान्य होने लगी और पंपों पर भीड़ कम हो गई।
399
comment0
Report
Advertisement
Back to top