Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
हरियाणा के विभिन्न शहरों में HSPCB मानक के अनुसार प्रदूषण स्तर
ATAnuj Tomar
Nov 16, 2025 12:50:54
Noida, Uttar Pradesh
HARYANA OVER ALL - 246.00 Ambala Patti Mehar, Ambala - HSPCB 295.00 Bahadurgarh Arya Nagar, Bahadurgarh - HSPCB 439.00 Ballabgarh Nathu Colony, Ballabgarh - HSPCB 219.00 Bhiwani H.B. Colony, Bhiwani - HSPCB 316.00 Charkhi Dadri Mini Secretariat, Charkhi Dadri - HSPCB 279.00 Dharuhera Municipal Corporation Office, Dharuhera - HSPCB 257.00 Faridabad New Industrial Town, Faridabad - HSPCB 296.00 Sector 11, Faridabad - HSPCB 259.00 Sector 30, Faridabad - HSPCB 213.00 Fatehabad Huda Sector, Fatehabad - HSPCB 306.00 Gurugram NISE Gwal Pahari, Gurugram - IMD 359.00 Sector-51, Gurugram - HSPCB 290.00 Teri Gram, Gurugram - HSPCB 240.00 Hisar Urban Estate-II, Hisar - HSPCB 166.00 Jind Police Lines, Jind - HSPCB 267.00 Kaithal Rishi Nagar, Kaithal - HSPCB 138.00 Karnal Sector-12, Karnal - HSPCB 170.00 Kurukshetra Sector-7, Kurukshetra - HSPCB 207.00 Mandikhera General Hospital, Mandikhera - HSPCB 205.00 Manesar Sector-2 IMT, Manesar - HSPCB 256.00 Narnaul Shastri Nagar, Narnaul - HSPCB 251.00 Palwal Shyam Nagar, Palwal - HSPCB 82.00 Panchkula Sector-6, Panchkula - HSPCB 143.00 Rohtak MD University, Rohtak - HSPCB 246.00 Sirsa F-Block, Sirsa - HSPCB 103.00 Sonipat Murthal, Sonipat - HSPCB 368.00 Yamuna Nagar Gobind Pura, Yamuna Nagar - HSPCB 243.00
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Dec 07, 2025 06:49:43
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर रामपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में तथ्यों का छुपाकर SIR फार्म जमा करने के प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। रामपुर जिले में एसआईआर फॉर्म में तथ्यों को छुपाकर गलत जानकारी भरने का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने विदेश ( दुबई व कुवैत) में पिछले कई वर्षों से रहने वाले अपने दो बेटों के बारे में गलत जानकारी एसआईआर फॉर्म में भर दी। इतना ही नहीं उन्होंने फॉर्म में फर्जी साइन भी कर दिया। बीएलओ के फॉर्म का डिजिटाइजेशन करने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया। इस पर जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने तीनों के खिलाफ سुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश भर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का कार्य गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र–37, रामपुर के भाग संख्या–248 में बीएलओ ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन किया तो मामला सामने आ गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार, पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि मतदाता क्रमांक 645 – आमिर (वर्तमान में दुबई में निवासरत) तथा मतदाता क्रमांक 648 – दानिश (वर्तमान में कुवैत में निवासरत) के नाम से गणना प्रपत्र भरे गए थे। जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त दोनों व्यक्तियों की मां नूरजहां द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए अनुचित रूप से उनके नाम पर गणना प्रपत्र प्रस्तुत किए गए, जो निर्वाचन संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है。
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Dec 07, 2025 06:48:10
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक अजीबो-गरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लोहिया नगर गुमटी के पास जब जेसीबी मशीन से झोपड़ियां और चाय दुकानें हटाई जा रही थीं, तभी एक युवक अचानक कैमरे के सामने आ गया और ऐसा प्रदर्शन किया कि वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।बताया जा रहा है कि युवक ने खुद को गिरिराज सिंह, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का कट्टर समर्थक बताया। लेकिन बुलडोजर एक्शन से गुस्से में आकर उसने कैमरे पर ही अपने सिर की लंबी चोटी काट दी। इतना ही नहीं, उसने अपने गुस्से का इजहार करते हुए अपना पीला गमछा उतारकर एक कुत्ते के गले में डाल दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।युवक का आरोप है कि सरकार गरीबों पर “मनमानी” कर रही है और बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उनकी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। युवक ने कहा हम BJP के कट्टर समर्थक थे… लेकिन वोट देकर बहुत बड़ी गलती कर दी। आज हम आप लोगों के सामने चोटी काट रहे हैं, और चोटी कटने के बाद सरकार भी गिर जाएगी। युवक की इस ‘भविष्यवाणी’ पर राजनीति गर्माने लगी है, हालांकि कितना सच साबित होगा यह आने वाला वक्त बताएगा।फिलहाल बुलडोजर एक्शन को लेकर बेगूसराय में तनाव और विरोध की स्थिति बनी हुई है। बाइट कुंदन कुमार पीड़ित युवक
0
comment0
Report
BBBimal Basu
Dec 07, 2025 06:47:03
Basirhat, West Bengal:ব্যবসায়িক শত্রুতার জেরে বন্ধু বন্ধুকে গুলি করে খুন। ঘটনায় বসিরহাট এক নম্বর ব্লকের শঙ্করপুর গ্রামে তীব্র চাঞ্চল্য। ক্ষিপ্ত গ্রামবাসীরা অভিযুক্ত আমিরুল মণ্ডলের পোল্ট্রি মুরগের দোকানে আগুন লাগিয়ে দেয়। পুলিশ ও স্থানীয় সূত্রে জানাযায় উত্তর ২৪ পরগনার বসিরহাট থানার বসিরহাট এক নম্বর ব্লকের নিমদাড়িয়া কোদালিয়া পঞ্চায়েতের শঙ্করপুরে একই গ্রামে বাড়ি আশাদুল গাজী ও আমিরুল মণ্ডলের অভিযোগ গতকাল রাতে ব্যবসায়িক লেনদেনের টাকা দেয়ার নাম করে ফোন করে আশাদুলকে ডেকে নিয়ে গিয়ে ফাঁকা মাঠে পাশে নির্জন বাঁশ বাগানের মধ্যে আমিরুল বন্ধু আশাদুল কে গুলি করে খুন করে বলে অভিযোগ। খুন হয়ে যাওয়া যুবক আশাদুল গাজী বয়স ২৮ বছর পল্ট্রি মুরগির ব্যবসায়ের সাথে জড়িত ছিল বলে জানা যাচ্ছে। আশাদুল গাজী রাতে বাড়িতে ফিরছে না দেখে ফোন করলে তার ফোনের সুইচ অফ দেখায়। অবশেষে পুলিস সূত্রে পরিবারের লোকজন অধিক রাতে জানতে পারে তাকে খুন করা হয়েছে। স্থানীয় জনতা সেই খবর পেয়ে আজ সকালে ক্ষিপ্ত গ্রামবাসীরা অভিযুক্ত আমিররুল মন্ডলের পোল্ট্রি মুরগির দোকানে আগুন জ্বালিয়ে দেয়। পুলিশ খুনের তদন্তে নেমে আমিরুল মন্ডলকে গ্রেফতার করে। এই খুনের ঘটনার সাথে আর কেউ জড়িত আছে কিনা তার তদন্ত করছে পুলিশ।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Dec 07, 2025 06:45:47
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Dec 07, 2025 06:45:34
Delhi, Delhi:दिल्ली फिर जहरीली हवा की गिरफ्त में – गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं पर सबसे बड़ा खतरा स्वामी दयानंद अस्पताल के HOD डॉ. एस.एस. बिष्ट... दिल्ली एक बार फिर घनी धुंध और प्रदूषण की चादर में लिपटी है। हवा का हर झोंका शहर के लिए बोझ बनता जा रहा है—सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश अब दिल्ली की रोजमर्रा की कहानी बन गई है। लेकिन इस भयावह माहौल में सबसे अधिक खतरे में हैं गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु, जिनकी सेहत पर प्रदूषण का असर कई गुना अधिक पड़ रहा है。 इसी गंभीर मुद्दे पर दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल के पीडियाट्रिक्स विभाग के HOD, डॉ. एस.एस. बिष्ट ने हमारे चैनल से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स पर “द क्राउन” जैसी एक सीरीज़ देखी, जिसमें प्रदूषण बढ़ने से बीमारियां फैलने लगती हैं और अंततः सरकार तक बदल जाती है। उन्होंने कहा—“वह कहानी काल्पनिक थी, लेकिन दुखद यह है कि आज वही स्थिति दिल्ली जैसे शहर में हकीकत बन चुकी है।” डॉ. बिष्ट बताते हैं कि लंदन का AQI शायद ही कभी 10 से ऊपर जाता है, जबकि दिल्ली में 300–400 का स्तर अब सामान्य माना जाने लगा है। चीन का बीजिंग, जो कभी दिल्ली की तरह ही प्रदूषण से जूझ रहा था, अब काफी हद तक इस समस्या पर काबू पा चुका है—और वहीं की स्टडीज़ दिखाती हैं कि लंबे समय तक प्रदूषण का असर गर्भस्थ शिशु पर बेहद खतरनाक है。 वे समझाते हैं कि जब PM 2.5 का स्तर बढ़ जाता है, तो यह सीधे मां के प्लेसेंटा में जमा होने लगता है, जिससे इन्फ्लेमेशन होता है और शिशु के ब्रेन डेवलपमेंट पर सीधा असर पड़ता है। इतना ही नहीं, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे प्रदूषक लगातार शरीर में जाने पर जीन संरचना तक में बदलाव कर सकते हैं। इससे जन्मजात विकृतियों, अंगों की बनावट में बदलाव और आगे चलकर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है。 सरकारी अस्पतालों में तैयारियां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं— • हाई-फ्लो ऑक्सीजन की व्यवस्था • नवजात यूनिट्स की क्षमता बढ़ाना • गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग • प्रदूषण से संबंधित जोखिमों पर परामर्श लेकिन डॉ. बिष्ट का साफ संदेश है—“प्रदूषण सिर्फ शहर की समस्या नहीं, यह आने वाली पीढ़ी पर मंडराता खतरा है। इससे निपटने के लिए सरकार और जनता दोनों को कदम आगे बढ़ाने होंगे。” हर गर्भवती महिला के लिए डॉ. बिष्ट की अपील • N95 मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें • घर में एयर प्यूरीफायर चलाएं • सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें • डॉक्टर की सभी सलाहों को गंभीरता से मानें अंत में डॉ. बिष्ट कहते हैं—“आपकी हर सावधानी आपके बच्चे के भविष्य की सुरक्षा है।” दिल्ली की हवा चाहे कितनी भी जहरीली हो जाए, जागरूकता और जिम्मेदारी ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रख सकती है।
0
comment0
Report
Dec 07, 2025 06:43:39
0
comment0
Report
Dec 07, 2025 06:38:07
Chimbel, Goa:

उत्तर गोवा (अरपोरा) स्थित Birch by Romeo Lane नाइट-क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई, जिससे तकरीबन 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय अधिकांश मृतक क्लब के किचन स्टाफ थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थीं, तथा कुछ विदेशी पर्यटक भी थे। मृतकों में से तीन लोगों की जलने से मौत हुई, बाकी अन्य की मौत दम घुटने से हुई — क्योंकि आग के बाद लोग बचने के लिए बेसमेंट में चले गए, जहाँ धुएँ ने उनका दम घोंट लिया।Pramod Sawant ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि प्रारंभिक जानकारी में नाइट-क्लब ने फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन किया था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एक मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। यह हादसा राज्य में सुरक्षा चूक और नियमों की अनदेखी को लेकर विस्फोटक सवाल खड़ा करता है।

33
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Dec 07, 2025 06:33:46
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़े बहुराज्यीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी कंपनियों, मल्टी-लेयर बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी कर रहा था। यह खुलासा 61 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक द्वारा दर्ज E-FIR से शुरू हुई जांच में हुआ, जिन्हें ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम में ₹33,10,000 की ठगी का शिकार बनाया गया था। फर्जी कंपनियों का नेटवर्क बेनकाब तकनीकी जांच में पता चला कि ठगी का पैसा BELCREST INDIA PVT. LTD. नाम की फर्जी कंपनी के खातों में भेजा गया। कंपनी के दो निदेशक—शिवम सिंह (फैज़ाबाद) और लक्षय (दिल्ली)—पहचान में आए। ₹10,38,000 इन्हीं खातों में ट्रेस किए गए। आरोपी लक्षय को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। उसने कबूला कि वह हर महीने ₹20,000 लेकर फर्जी फर्म खोलता था और बैंक किट व सिम कार्ड अपने साथी शुबहम और अन्य लोगों को देता था。 मुख्य आरोपी शुबहम की तलाश और गिरफ्तारी इंस्पेक्टर अशोक की टीम—SI भाग्यश्री और HC दिनेश के साथ—ने दिल्ली-NCR में लगातार 15 दिन तक कई छापेमारियाँ कीं। SIM बदलकर फरार रहने वाला शुबहम आखिरकार 06 दिसंबर को तिलक नगर से दबोचा गया। 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल फोन, 05 चेकबुक और 06 डेबिट कार्ड。 पूछताछ में शुबहम ने बताया कि वह एक हैंडलर के साथ काम करता था, जो CSP24SEVEN, Levin Fintech, Rinova, Money Wave, Easy Mudra जैसी शेल कंपनियों के तीसरे और चौथे स्तर के खाते उपलब्ध करवाता था। वह इससे मिलने वाला USDT क्रिप्टोकरेंसी “Kool Pay”—एक चीनी नेटवर्क—को बेच देता था। मोडस ऑपरेंडी पहली लेयर के खातों से पैसा BELCREST जैसे फर्जी खातों में जाता था। फिर इसे कई स्तरों के बैंक खातों में घुमाया जाता था। इसके बाद निजी विक्रेताओं से USDT खरीदा जाता था। USDT को फिर बार-बार Kool Pay को बेचकर निरंतर मनी सर्कुलेशन किया जाता था। लक्षय की गिरफ्तारी के बाद शुबहम ने सबूत मिटाने के लिए चेकबुक और रजिस्टर्ड SIM नष्ट कर दिए थे। इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। Delhi Police Cyber Cell आगे की जांच में और बड़े खुलासों की उम्मीद कर रही है।
87
comment0
Report
Advertisement
Back to top