Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
कश्मीर में ईंधन सप्लाई स्थिर, LPG 13 दिन, पेट्रोल-डीज़ल 15 दिनों से अधिक
SBShowket Beigh
Mar 12, 2026 06:45:42
Srinagar,
Kashmir has stable fuel stocks Div Com Says Valley has 13 days of LPG stock, over 15 days of petrol & diesel reservesAssuring residents of stable fuel availability in the Kashmir Division, Divisional Commissioner Anshul Garg said there is no immediate cause for concern over LPG, petrol, or diesel supplies. Div Com said that the region currently holds around 13 days of LPG stock and more than 15 days of petrol and diesel reservesWe have a storage capacity of 15 to 20 days at maximum levels and the position of LPG is quite comfortable,” he said, Garg said the Department of Food, Health and Civil Supplies, along with daily monitoring from the divisional control room, keeps a close watch on essential supply chains.He appealed to the public to rely solely on official updates, cautioning against panic buying and misinformation. “The Government of India and the Government of J&K are closely monitoring the situation. Any official decisions will be communicated promptly,” he said. The Divisional Commissioner also addressed concerns about commercial restrictions on LPG, clarifying that these do not affect domestic consumers, hospitals, or educational institutions. He warned of strict action against hoarding and black marketing. “Deputy Commissioners have constituted squads and our district control rooms are ready to take immediate action against violators,” On essential commodities beyond fuel, Garg said the market remains stable. With the holy month of Ramadan ongoing and Eid approaching, district-level committees have ramped up inspections and monitoring to ensure smooth supply and price regulation during the festive season. “Market inspections for food quality and price control have increased in the last 15–20 days and more are planned in the coming week,” he said.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAbhishek Mathur
Mar 12, 2026 08:09:20
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से कारोबारी की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक कारोबारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई, तो मौके पर एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह मय पुलिस फोर्स, स्वैट टीम और फील्ड यूनिट के साथ पहुंच गए. एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर जांच पड़ताल की. पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी ने कहा कि हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास शुरू कर दिए हैं और हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अयात नगर, उत्तरी संस्कार कॉलोनी में रहने वाले विनोद कुमार (उम्र 42 वर्ष) पुत्र शीश रामपाल देर रात बछलौता रोड स्थित अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम पर सो रहे थे. तभी रात में अज्ञात हमलावरों ने विनोद कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उस समय हुई, जब लोगों ने गोदाम की छत पर विनोद कुमार के शव को खून से लथपथ पड़ा देखा. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही एसपी ज्ञानंजय सिंह, बाबूगढ़ थाने की पुलिस और स्वैट टीम मौके पर पहुँच गई. पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए. एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि विनोद कुमार गोदाम की छत के ऊपर रहते थे, उनकी किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से गले पर वार करके हत्या कर दी. इसके बाद फील्ड यूनिट की टीम, स्वैट टीम और बाबूगढ़ थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की. घटना के अनावरण का प्रयास पुलिस कर रही है. एसपी ने बताया कि परिजनों से वार्ता करने पर पता चला है कि मृतक के फोन पर किसी व्यक्ति ने फोन किया था कि आज दुकान नहीं खुलेगी और कुछ अन्य बातें भी कर रहा था. फिलहाल, परिजनों ने अभी तक किसी पर संदेह नहीं जताया है और न ही किसी से दुश्मनी होने की बात कही है. पुलिस की टीमें जांच पड़ताल कर रही है. मृतक कारोबारी विनोद कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी ने दावा किया है कि विनोद कुमार की गला रेतकर हत्या करने वाले अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. फिलहाल, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. हत्यारों ने विनोद कुमार की हत्या किस वजह से की, इसकी भी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है. पुलिस के द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. वहीं, घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 12, 2026 08:04:32
New Delhi, Delhi:मां को जमीन पर पटकने से हुई मौत, बेटे पर केस दर्ज। बेटे ने मां को जमीन पर पटका मां की हुई दर्द नाक मौत। दिल्ली शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे ने झगड़े के दौरान अपनी मां को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 11 मार्च की है और यह मामला न्यू सीमापुरी के E-44/B-316 इलाके का है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय हामिदुन निशा के रूप में हुई है, जो गृहिणी थीं। आरोपी उनका बेटा 27 वर्षीय शेर अली है, जो उत्तर प्रदेश के लोनी, गाजियाबाद में दर्जी का काम करता है। जानकारी के मुताबिक शेर अली का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान हामिदुन निशा बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि गुस्से में शेर अली ने अपनी मां को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। बाद में उनकी मौत हो गई। मृतका की बेटी शबनम ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसके भाई शेर अली ने उनकी मां के साथ मारपीट की, जिसके कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 12, 2026 08:04:02
Paradeep, Odisha:ରାହାମା ଅଞ୍ଚଳରେ ଲଜ୍ଜା। ୬ବର୍ଷ ର ଶିଶୁକନ୍ୟାକୁ ବଳାତ୍କାର ଅଭିଯୋଗ। ଅଭିଯୋଗକୁ ଗୋଡାଇ ଧରିଲା ପୋଲିସ। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ତିର୍ତୋଲ ଥାନା ଅଧିନର ରାହାମା ଅଞ୍ଚଳରେ ଘଟିଛି ଅମାନୁଷିକ କାଣ୍ଡ। ୬ବର୍ଷ ର ଏକ ଅବୋଧ ଶିଶୁକନ୍ୟାକୁ ବଳାତ୍କାର ହୋଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ଅଭିଯୋଗ ଅନୁସାରେ ପୀଡିତାଙ୍କ ଡାକ୍ତରୀ ପରୀକ୍ଷା କରାଯାଇଛି। ରାହାମା ଅଞ୍ଚଳର ଉକ୍ତ ଶିଶୁକନ୍ୟାଙ୍କ ପିତା ଜଣେ ଦିନ ମଜୁରୀଆ ଭାବେ କାର୍ଯ୍ୟ କରିବା ପାଇଁ ବାହାରକୁ ଯାଉଥିଲେ। ଏହାର ସୁଯୋଗ ସେହି ଅଞ୍ଚଳର ଅଭିଯୁକ୍ତ ମନୋଜ ଦାସ ଘରେ ଏକୁଟିଆ ପାଇ ଶିଶୁକନ୍ୟାକୁ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାରର ପ୍ରଲୋଭନ ଦେଖାଇ ଘର ବାହାରେ ଏକ ପରିତ୍ୟକ୍ତ କୋଠରୀ ରେ ଶିଶୁକନ୍ୟାକୁ ବଳାତ୍କାର କରିଛି। ଘରକୁ ଫେରି ପୀଡିତା ସମସ୍ତ ଘଟଣା ପରିବାର ଲୋକଙ୍କୁ ଜଣାଇବା ପରେ ଗ୍ରାମବାସୀ ମାନେ ପୋଲିସ କୁ ଖବର ଦେଇଥିଲେ। ଖବରପାଇ ପୋଲିସ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ କରିବା ସହିତ ଉକ୍ତ ଅଭିଯୋଗତ କୁ ଧରିବାରେ ସଫଳ ହେବା ସହ ଅଭିଯୋକ୍ତ ଜଣଙ୍କୁ ଥାନାରେ ଅଟକ ରଖାଯାଇ ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ ଚାଲିଛି। ଅଭିଯୋକ୍ତ ଜଣଙ୍କ ଏଭଳି ଅମାନୁଷିକ ଘଟଣା ବାରମ୍ବାର ଘଟାଇ ଆସୁଛି ବୋଲି କହିବା ସହିତ ଅଭିଯୋقତକୁ ଗ୍ରାମରେ ପୁରାଇ ନଦେବା ପାଇଁ ଗ୍ରାମବାସୀ ମାନେ କହିଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 12, 2026 08:03:08
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेसवार्ता एलपीजी गैस और पैट्रोल पर सरकार को अपना स्टैंड और सही स्थिति बतानी चाहिए। कोई कहता है कोई कमी नहीं है। कोई कहता है 20 दिन की गैस है 25 दिन की गैस है। जिन लोगों के घरों में शादियां हैं उनके लिए बहुत दिक्कत हो रही है। एंजेसियों के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी हैं। सरकार को लोगों को विश्वास में लेना चाहिए। राज्यसभा चुनाव और विधायकों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कल विधायकों को लंच पर बुलाया गया है। इस मौके पर बैठक भी होगी। बैठक में राज्यसभा चुनाव और विधानसभा सत्र के बारे में चर्चा होगी । लेकिन यह सामान्य बात है। इस तरह के लंच और बैठकें होती रहती हैं। विधायक कहीं नहीं जा रहे हैं। अलग-अलग जिलों में कांग्रेस की बैठकों के को लेकर उन्होंने कहा कि बैठकें चंडीगढ़ में भी होती हैं। दिल्ली में भी होती है और अलग-अलग जिलों में भी होती हैं। जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तब भी अलग-अलग जिलों में बैठकें होती थी और अब भी होगी जैसी जरूरत होगी उसी तरह से बैठकें की जाएगी। सरसों की खरीद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने जल्दी खरीद करने की बात कही थी और अब 28 मार्च की बात कही जा रही है। सरकार किसानों को एमएसपी नहीं देना चाहती। इसलिए सरसों की खरीद देरी से की जा रही है। प्रदेश में इतना बड़ा धान घोटाला हुआ आलू घोटाला हुआ । किसानों को 50 पैसे प्रति किलो आलू बेचने पड़े और अब सरकार सरसों का भी यही हाल करना चाहती है। बाइट - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 12, 2026 08:02:15
Udaipur, Rajasthan:जंगल में बकरियां चरा रहे युवक पर पैंथरों के झुंड का हमला, गंभीर घायल; ग्रामीणों में दहशत गोगुंदा। क्षेत्र के मोडी ग्राम पंचायत के कांकण का गुड़ा के लाम क्षेत्र में बुधवार शाम जंगल में बकरियां चरा रहे एक युवक पर पैंथरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उदयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कांकण का गुड़ा निवासी लोगर लाल (पुत्र भैरा गमेती) जंगल में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान अचानक एक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया और उसके सिर पर जोरदार पंजा मार दिया, जबकि दो अन्य पैंथर उसके पीछे दौड़ पड़े। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास बकरियां चरा रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ देखकर पैंथर जंगल की ओर भाग गए। हमले में युवक के सिर पर गहरे नाखून लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल लोगर लाल को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल उदयपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। उप सरपंच प्रहलाद सिंह झाला ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर पैंथरों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से पैंथरों के जोड़े और उनके शावकों की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Mar 12, 2026 08:01:54
Chikri Ban, :पुंछ में मेडिकल विभाग के कर्मचारियों ने ढाई दिन की सैलरी काटे जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। पुंछ में मेडिकल विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने ढाई दिन की Sैलरी काटे जाने के विरोध में एक दिन का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उनकी ढाई दिन की सैलरी काटी गई है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सैलरी तुरंत बहाल की जाए और जो कटौती की गई है उसे वापस दिया जाए। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जल्द दखल देने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top