Back
भारत में ईंधन आपूर्ति 100% क्षमता से उपलब्ध, पैनिक बुकिंग से बचें
RRRakesh Ranjan
Mar 13, 2026 12:15:50
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, जहां तक कच्चे तेल की बात है, हमारे पास 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। हम पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं इसलिए, भारत में इन ईंधनों को आयात करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारी सभी रिफाइनरियां इस समय 100% क्षमता या उससे भी अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। रिफाइनरियों के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है, और इसके अलावा इसकी आपूर्ति भी लगातार बनी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और CNG (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति बिना किसी रुकावट या कटौती के सुनिश्चित की जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है ...इसके अलावा, हमारे प्रमुख शहरी शहरों और केंद्रों में रहने वाले उन व्यावसायिक उपभोक्ताओं के संबंध में-जिनमें से कई लोग इस समय LPG आपूर्ति पर अपनी निर्भरता के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं-भारत सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम ऐसे सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि PNG कनेक्शन प्राप्त करने के लिए वे अपने स्थानीय CGD (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) नेटवर्क प्रदाता या अपने अधिकृत डीलर से संपर्क करें। दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं... LPG के संबंध में मैं यह कहना चाहूंगी कि यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है। फिर भी इस स्थिति के बावजूद हमारे 25,000 वितरकों में से किसी के भी यहां स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मैं सभी नागरिकों से अपील करना चाहूंगी कि वे अफ़वाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी करने से बचें दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी), सुजाता शर्मा ने कहा, राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने जिलों के भीतर केरोसिन के वितरण के लिए खास जगहों की पहचान करें-विशेष रूप से उस 48,000 KL की अतिरिक्त मात्रा के लिए, जिसे भारत सरकार ने नियमित कोटे के अलावा मंज़ूरी दी है। वैकल्पिक ईंधन विकल्पों को सक्रिय करने के लिए, कोल इंडिया ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छोटे, मध्यम और अन्य उपभोक्ताओं को कोयला उपलब्ध हो सके... मैं सभी साथी नागरिकों से अपील करती हैं कि वे घबराएँ नहीं और घबराहट में बुकिंग करने से बचें। दिल्ली: भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने कहा, हरमुज़ जलडमरूमध्य के पश्चिम तरफ जो फ़ारसी खाड़ी है उसमें भारतीय ध्वज वाले 24 जहाज़ हैं यह संख्या कल इतनी थी और आज भी, जिन पर कुल 677 भारतीय नाविक सवार हैं। हरमुज़ जलडमरूमध्य के पूर्व में ओमान की खाड़ी में, पहले चार जहाज़ थे, कल उनमें से एक मूव किया है-'जग प्रकाश' नाम का एक तेल टैंकर। तो अब वहां पर 3 भारतीय ध्वज वाले जहाज रह गए। जिन पर 76 भारतीय नाविक सवार हैं। इसके अलावा पूरे खाड़ी क्षेत्र में लगभग 23,000 भारतीय नाविक अलग-अलग जहाज़ों पर काम कर रहे हैं-जिनमें व्यापारिक जहाज़ और ऑफ़शोर जहाज़ शामिल हैं। शिपिंग महानिदेशालय (DG Shipping) अपनी-अपनी संबंधित एजेंसियों के ज़रिए उन सभी के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं... घरेलू LPG सप्लाई 30 फीसदी बढ़ाई है अतिरिक्त केरोसिन रिलीज़ किया है गल्फ रीजन में 23 हजार भारतीय नाविक काम कर रहे है सुजाता शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेट्री, पेट्रोलियम मंत्री बोल रही है हम पेट्रोल और डीजल में self sufficient हैं : सरकार घरेलू PNG और गाड़ियों के लिए CNG 100% सप्लाई हो रही है, कोई कटौती नहीं : सरकार 25 हजार LPG वितरकों में कही भी ड्राई आउट नहीं हुआ है : सरकार पिछले कुछ दिनों में LPG की 20 लाख बुकिंग बढ़ी है... सामान्य तौर पर 50/55 लाख होती है और अभी बढ़कर 75 लाख हो गई है पैनिक बुकिंग बढ़ी है : सरकार ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग्स पर कार्रवाई की जा रही है : सरकार घरेलू LPG की बिना बाधा के सप्लाई ensure की जा रही है.. LPG का उत्पादन देश में 5 मार्च की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक उत्पादन:सरकार/पेट्रोलियम मंत्रालय LPG की पैनिक बुकिंग से बचें: पेट्रोलियम मंत्रालय पिछले कुछ दिनों में LPG की 20 लाख बुकिंग बढ़ी है... सामान्य तौर पर 50/55 लाख होती है और अभी बढ़कर 75 लाख हो गई है पैनिक बुकिंग बढ़ी है : सरकार Breaking... केन्द्र सरकार की वितरकों को चेतावनी, गैर कानूनी काम किया तो पछताना पड़ेगा रणधीर जायसवाल....कल pm ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की जिसमें पीएम ने हमारे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई संवाद से टकराव खत्म किया जाए ईरान के विदेश मंत्री से भी बात की। ब्रिक्स को लेकर भी चर्चा हुई 170 भारतीय आज तक लैंड बॉर्डर क्रॉस करके भारत पहुंचे है खाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले 1 करोड़ लोगों को सेफ्टी हमारी प्राथमिकता है राज्य सरकारों के साथ संपर्क बनाएं हुए है कतर एयरवेज फ्लाइट से बीते कुछ दिनों 2900 लोग लौटे है मस्कट में अटैक में 2 भारतीय मारे गए है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 13, 2026 13:06:190
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 13:05:330
Report
ASAmit Singh
FollowMar 13, 2026 13:05:110
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 13, 2026 13:04:530
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 13, 2026 13:04:280
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 13, 2026 13:03:550
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 13, 2026 13:03:260
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowMar 13, 2026 13:02:480
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 13, 2026 13:01:580
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 13, 2026 13:01:460
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 13, 2026 13:01:290
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 13, 2026 13:01:080
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 13, 2026 13:00:320
Report
81
Report
64
Report