Back
FSSAI का बड़ा फैसला: सभी दूध उत्पादकों को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
G1GULSHAN 1
Mar 13, 2026 13:00:32
Jind, Haryana
देश में दूध की शुद्धता और मिलावट पर लगाम लगाने के लिए Food Safety and Standards Authority of India यानी FSSAI ने बड़ा फैसला लिया है। अब डेयरी सहकारी समितियों को छोड़कर सभी दूध उत्पादकों और दूध बेचने वालों के लिए FSSAI रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इस फैसले का मकसद दूध में मिलावट रोकना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
इसके तहत सभी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं को अपना कारोबार शुरू करने या जारी रखने से पहले FSSAI का रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस लेना होगा।
इस कदम का उद्देश्य दूध में मिलावट की घटनाओं पर रोक लगाना, सही तरीके से दूध का भंडारण सुनिश्चित करना और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा करना बताया गया है।
बाइट – डेयरी संचालक / दूध विक्रेता
“हमें तो अभी तक इस नियम की ज्यादा जानकारी नहीं है। हम छोटे दुकानदार हैं और पहले से ही डेयरी का काम घाटे का सौदा बन चुका है। अगर सरकार का नियम है तो मजबूरी में लाइसेंस लेना पड़ेगा, लेकिन इसके लिए प्रक्रिया आसान होनी चाहिए।”
छोटे दूध विक्रेताओं का कहना है कि पहले ही बढ़ती लागत और कम मुनाफे के कारण डेयरी का कारोबार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में नए नियमों को लागू करने से पहले उन्हें जागरूक करना और प्रक्रिया को आसान बनाना जरूरी है।
बाइट – ग्राहक
“अगर लाइसेंस अनिवार्य होगा तो दूध की गुणवत्ता बेहतर होगी। कई बार मिलावट की शिकायतें आती हैं, इसलिए अगर सरकार सख्ती कर रही है तो यह उपभोक्ताओं के लिए अच्छा कदम है।”
FSSAI ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी निर्देश दिए हैं कि वे विशेष अभियान चलाकर दूध उत्पादकों और विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें और नियमों के पालन के लिए जांच अभियान भी तेज करें।
FSSAI के इस फैसले का मकसद भले ही दूध की गुणवत्ता सुधारना और मिलावट रोकना हो, लेकिन छोटे डेयरी संचालकों और दूध विक्रेताओं में अभी भी इस नियम को लेकर जागरूकता की कमी दिखाई दे रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार किस तरह इन छोटे कारोबारियों को नियमों से जोड़कर उपभोक्ताओं तक सुरक्षित दूध पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करती है।
कैमरा पर्सन कमल के साथ गुलशन चावला की रिपोर्ट।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:52:070
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 13, 2026 13:51:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 13:51:110
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 13, 2026 13:50:590
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 13, 2026 13:50:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:50:120
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:49:1288
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:48:5993
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:48:4438
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 13, 2026 13:48:2593
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:47:2120
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 13:47:1137
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 13, 2026 13:46:4240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:46:1537
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 13, 2026 13:45:1559
Report