Back
FSSAI की एडवाइजरी के बाद शामली में मिलावटखोरों के खिलाफ मिलीभगत के आरोप
SSSHARVAN SHARMA
Mar 13, 2026 13:02:48
Shamli, Uttar Pradesh
शामली
देश में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण विभाग के द्वारा नई एडवाइजरीज जारी करने के बाद दुकानदारों ने अधिकारियों पर मिलावटखोरों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। जहां दुकानदार अधिकतर पहले से ही लाइसेंस लेकर काम करने की बात कहते हुए नजर आए। दूध और मावे की बिक्री करने वाले लोगों ने अधिकारियों की मिलीभगत से मिलावटखोरों का धंधा फूलने का आरोप लगाया है।
जनपद में शादी हो या फिर किसी भी तीज त्यौहार का समय दूध जितनी मात्रा चाहिए उतनी मात्रा में उसे बंदोबस्त कर दिया जाता है। मिलावटखोरों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नियम कानून को सख्त करने की बात करता है लेकिन इसी विभाग के स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से मिलावटखोरों का धंधा फलता फूलता नजर आता है। जनपद दूध, मावा और पनीर बनाने वाली फैक्ट्री में गंदगी के अंबार दूध फैक्ट्री में देखने को मिले हैं। दूध की डेरी चलने वाले लोगों ने स्थानीय अधिकारियों पर मिलावटखोरों के साथ मिलकर मिलावटी दूध से बने उत्पाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। आज जहां भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें सभी दूध उपभोक्ताओं और दूध विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने खाद्य व्यवसाय शुरू करने या जारी रखने से पहले अनिवार्य FSISAI रजिस्ट्रेशन जरूर करें। इस रेगुलर एडवाइजरी का उद्देश्य रेगुलेटरी नियमों का पालन मजबूत करना और दूध में मिलावट की घटनाओं को रोकना है, साथ ही सुरक्षित तरीके से दूध को संभालना, उसका सही भंडार रख रखना और स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करना है। राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को भी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन अभियान चलाने और परिवर्तन जांच करने की सलाह दी है। लेकिन शामली जनपद में कुछ लाइसेंस धारकों ने स्थानीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक पूर्ति विभाग के अधिकारियों पर मिलावटखोरों को सह देने का आरोप लगाया है कि अगर अधिकारी सही हों तो मिलावटखोरों का धंधा अपने आप चौपट हो जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:52:070
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 13, 2026 13:51:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 13:51:110
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 13, 2026 13:50:590
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 13, 2026 13:50:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:50:120
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:49:1288
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:48:5993
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:48:4438
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 13, 2026 13:48:2593
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:47:2120
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 13:47:1137
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 13, 2026 13:46:4240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:46:1537
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 13, 2026 13:45:1559
Report