Back
अर्थ आवर: दिल्ली समेत देशभर में लाइटें बंद कर पर्यावरण बचाने का आंदोलन
AKAshok Kumar1
Mar 26, 2026 07:30:53
Noida, Uttar Pradesh
नई दिल्लीः 26 मार्च। बीएसईएस ने अपने 53 लाख से अधिक ग्राहकों और करीब 2.25 करोड़ उपभोक्ताओं से अपील है कि वे इस शनिवार यानी 28 मार्च को दुनियाभर में मनाए जा रहे अर्थ आवर में शामिल हों, और रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच स्वेच्छा से अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरणों को बंद रखें। बीएसईएस खुद भी अपने 400 से अधिक ऑफिसों में अर्थ आवर के दौरान गैर जरूरी लाइट्स को ऑफ रखेगी।
अर्थ आवर, डब्लूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) का एक सालाना कार्यक्रम है, जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते ہوئے, अपने घरों और कार्यस्थलों पर गैरजरूरी लाइट्स और बिजली चालित उपकरणों को तय समय के दौरान बंद रखें।
अर्थ आवर की शुरूआत 2007 में सिडनी में एक सांकेतिक स्विच-ऑफ के साथ हुई थी, जो अब बेहतर पर्यावरण के लिए एक वैश्विक आंदोलन बन गया है, जिसमें बड़े पैमाने पर दुनियाभर के लोगों की भागीदारी होती है।
पिछले वर्षो में अर्थ आवर के दौरान दिल्लीवालों ने बड़े पैमाने पर बिजली बचाई है। 2024 में अर्थ आवर के दौरान दिल्ली के लोगों ने 206 मेगावॉट और 2025 में 269 मेगावॉट बिजली की बचत की थी। इस साल उम्मीद की जा रही है कि लोग इस पर्यावरण आंदोलन में और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
अर्थ आवर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, बीएसईएस एक व्यापक अभियान चला रही है। इसके तहत, उपभोक्ता न्यूजलेटर संवाद के माध्यम से लगभग 53 लाख ग्राहकों तक संदेश भेजे गए हैं। साथ ही एसएमएस और डिजिटल प्लैटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है। आरडब्ल्यूए और अन्य संस्थानों के सहयोग से भी जागरूकता फैलाई जा रही है।
दरअसल, चौंकाने वाले जलवायु परिवर्तन ने धरती मां के लिए संकट को और बढ़ा दिया है। अचानक से बदलने वाला मौसम, अप्रत्याशित तापमान, आदि इसी संकट की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में, जरूरी है कि हम अपव्ययी आदतों को छोड़कर ऐसी जीवनशैली अपनाएं, जो धरती के अनुकूल हो। अर्थ आवर इसी दिशा में एक कदम है।
बीएसईएस लंबे समय से बीएसईएस बेहतर पर्यावरण व टिकाऊ जीवनशैली के लिए प्रयत्नशील है और उसकी यह प्रतिबद्धता अर्थ आवर से कहीं आगे तक जाती है। बीएसईएस सौर ऊर्जा, इलेक्ट्र्कि चार्जिंग, बैटरी स्टोरेज सिस्टम, आदि के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि बीएसईएस ने अब तक 13,000 रूफटॉप सौर ऊर्जा के कनेक्शन दिए हैं और इलेक्ट्र्कि वाहनों के लिए 6,300 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स/ बैटरी स्वैपिंग स्टेशंस तैयार किए हैं। बीएसईएस हरित बिजली के उपयोग को लगातार बढ़ावा दे रही है।
बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा- अर्थ आवर अपने 20 वर्ष पूरे कर रहा है और यह इस बात का संदेश देता है कि सामूहिक प्रयासों से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। दिल्ली शहर के लिए बचाया गया हर मेगावॉट एक अधिक टिकाऊ और हरित भविष्य की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। बीएसईएस की प्रतिबद्धता सिर्फ एक घंटे तक सीमित नहीं है। रूफटॉप सोलर, इलेक्ट्र्कि मोबिलिटी और ऊर्जा भंडारण जैसे प्रयासों के माध्यम से बीएसईएस एक स्वच्छ, स्मार्ट और मजबूत ऊर्जा तंत्र तैयार कर रही है। बीएसईएस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे इस वैश्विक आंदोलन से जुडें़ और पृथ्वी के लिए एक घंटा दें, क्योंकि आज हमारे द्वारा लिए गए निर्णय ही आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को निर्धारित करेंगे।
डब्लूडब्लूएफ इंडिया ने अर्थ अवार के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बीएसईएस की प्रशंसा करते हुए, इस आंदोलन के संदेश को आगे बढ़ाने में एक दीर्घकालिक और प्रतिबद्ध साझेदार के रूप में उसकी भूमिका को सराहा। डब्लूडब्लूएफ इंडिया के मुताबिक, पछले दो दशकों में अर्थ आवर वैश्विक स्तर पर क्लाइमेट एक्शन के लिए एक महत्वपूर्ण आह्वान बनकर उभरा है, जिसने व्यक्तियों, संस्थानों और समुदायों को पृथ्वी के संरक्षण के लिए एकजुट किया है। इस मिशन को आगे बढ़ाने में बीएसईएस की दीर्घकालिक साझेदारी और नेतृत्व हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान है। उनके निरंतर प्रयासों ने न केवल अर्थ आवर के दायरे को व्यापक बनाया है, बल्कि अधिक टिकाऊ जीवनशैली की दिशा में सार्थक व्यवहार परिवर्तन को भी प्रेरित किया है। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, हम इस मजबूत सहयोग को आगे भी जारी रखने और एक अधिक सुदृढ़ एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण हेतु प्रसासों को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRShivam RAj
FollowMar 26, 2026 08:35:450
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 26, 2026 08:35:360
Report
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 26, 2026 08:35:140
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 26, 2026 08:35:000
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 26, 2026 08:34:390
Report
TCTanya chugh
FollowMar 26, 2026 08:34:180
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 26, 2026 08:34:000
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 26, 2026 08:33:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 26, 2026 08:33:230
Report
ARAarti Rai
FollowMar 26, 2026 08:33:16Noida, Uttar Pradesh:BHABANIPUR – भाजपा उम्मीदवार चुनाव प्रचार के बीच राम नवमी उत्सव में भाग ले रहे हैं; राम नवमी जुलूस के दृश्य, Ayan Ghoshal, जय श्रीराम के नारे जुलूस के दौरान।
0
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 26, 2026 08:33:060
Report
KSKashish Singh
FollowMar 26, 2026 08:32:550
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 26, 2026 08:32:400
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 26, 2026 08:32:280
Report