Back
108 फीट ऊँची श्री नीलकंठवर्णी प्रतिमा अक्षरधाम में प्रतिष्ठित, विश्व शांति संदेश
AKAshok Kumar1
Mar 26, 2026 08:32:28
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में 108 फिट ऊंची श्री निलकण्ठवर्णी महाराज की प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई.. युद्धविराम का संदेश दिया गया
26 मार्च, 2026 के दिन नई दिल्ली के Swaminarayan अक्षरधाम मंदिर में श्री नीलकंठवर्णी महाराज की 108 फीट ऊंची प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई। यह पूरे विश्व में एकमात्र सबसे विशाल मूर्ति है जो एक पैर पर अडिग है।
यह 'मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव' ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन और उपस्थिति में अत्यंत भक्तिभाव और भव्यता के साथ संपन्न हुआ
लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई, सिडनी, केप टाउन, हांगकांग सहित विश्वभर से हजारों हरिभक्तों का आगमन हुआ
अक्षरधाम परिसर से विश्व शांति और युद्धविराम का संदेश दिया गया
दिल्ली का स्वामिनारायण अक्षरधाम न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में एक अनुपम सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित है। 26 मार्च 2026 को अक्षरधाम एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना..जब वैश्विक BAPS संस्था के प्रमुख ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज के कर-कमलों द्वारा तपोमूर्ति श्रीनीलकंठवर्णी (भगवान स्वामिनारायण) की 108 फीट ऊँچی विशाल प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की की गई
पंचधातु से निर्मित यह विश्व की पहली एवं सबसे विशाल प्रतिमा है, जिसमें भगवान श्री स्वामिनारायण को ‘एक चरण’ पर अडिग खड़े हुए कठोर तप का प्रतीकात्मक रूप प्रदान किया गया है। इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ अक्षरधाम परिसर में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न की गई हैं।
ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज 19 मार्च को दिल्ली पधारे। उनके स्वागत में 21 मार्च को एक विशेष स्वागत सभा आयोजित की गई। 22 मार्च को प्रातः पंचकुला और कुरुक्षेत्र स्थित नव-निर्मित BAPS स्वामिनारायण मंदिरों में मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ।
कौन हैं तपोमूर्ति श्रीनीलकंठवर्णी भगवान?
भगवान श्री स्वामिनारायण ने मात्र 11 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर 7 वर्षों तक संपूर्ण भारत में लोककल्याण हेतु पदयात्रा की। लगभग 12,000 किलोमीटर की इस कठिन यात्रा में उन्होंने हिमालय, बदरीनाथ-केदारनाथ, कैलाश-मानसरोवर, नेपाल के मुक्तिनाथ, असम के कामाख्या देवी मंदिर, पुरी का जगन्नाथ धाम, रामेश्वरम, नासिक, पंढरपुर एवं द्वारका जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों को अपनी चरण-धूलि से पावन किया। इस दौरान उन्होंने ‘नीलकंठवर्णी’ नाम धारण किया।
प्रतिमा की प्रमुख विशेषताएँ
एक चरण पर अडिग खड़ी 108 फीट ऊँची यह प्रतिमा विश्व की अपनी तरह की एकमात्र विशाल प्रतिमा है
8 फीट ऊँचे आधार पर स्थापित
पंचधातु (मुख्यतः कांस्य) से निर्मित
लगभग एक वर्ष में अक्षरधाम के शिल्पी संतों, 50 से अधिक कारीगरों व स्वयंसेवकों द्वारा निर्माण
मुक्तिनाथ (पुलहाश्रम) में भगवान द्वारा चार मास तक एक पैर पर की गई कठिन तपस्या का सजीव प्रस्तुतीकरण
उद्देश्य — तप, त्याग, करुणा, मैत्री, मानव सेवा, भक्ति एवं वैश्विक मूल्यों का प्रसार
श्रीनीलकंठवर्णी मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव
महोत्सव का शुभारंभ 25 मार्च की सुबह ‘श्रीनीलकंठवर्णी विश्व शांति महायज्ञ’ के साथ हुआ। दिल्ली अक्षरधाम परिसर में वैदिक विधि से षोडशोपचार पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर यूके, फ्रांस, अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से 300 से अधिक संत उपस्थित रहे।
ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज ने अक्षरधाम से संपूर्ण विश्व में शांति, एकता एवं युद्धों की समाप्ति की मंगलकामना की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:37:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 09:37:27Noida, Uttar Pradesh:पेट्रोल स्टेशन जैसा ड्रिंक स्टेशन
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:37:17Noida, Uttar Pradesh:The way he stood there looking around after like "who’s next?" bro is a menace.
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 26, 2026 09:36:430
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 26, 2026 09:36:310
Report
SNSANTOS NAYAK
FollowMar 26, 2026 09:36:130
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:36:02Noida, Uttar Pradesh:A Hero Saves a Mother Cat & Her Babies From Cold Water to a Warm Home
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 26, 2026 09:35:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 26, 2026 09:35:390
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 26, 2026 09:35:260
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 26, 2026 09:34:490
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 26, 2026 09:34:280
Report