Back
दिल्ली ISIS लिंक: अदनान खान समेत 2 गिरफ्तार, आत्मघाती हमला योजना का खुलासा
VSVISHAL SINGH
Oct 27, 2025 11:03:56
Noida, Uttar Pradesh
दिनांक 17.10.2025 को PS स्पेशल सेल, दिल्ली द्वारा FIR 269/25 अन्तर्गत धारा 113(3)/61(2) BNS पंजीकृत किया गया, जिसमें दिनांक 18.10.2025 को करोंद, भोपाल (मध्य प्रदेश) से अदनान खान उर्फ अबु मौहम्मद पुत्र गुलफाम मियां उम्र 20 वर्ष तथा अदनान खान पुत्र सलीम खान उम्र लगभग 19 वर्ष नि० म०नं0 650, सेक्टर-03, सादिक नगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। इन पर आतंकी संगठन ISIS से सम्बन्धित वीडियो देखकर, इसकी विचारधारा से प्रभावित होकर आत्मघाती हमले करने का ऑनलाइन लिंक लेकर दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके को टारगेट बनाकर भविष्य में आत्मघाती हमला करने की योजना बनाने का आरोप है।
भोपाल से गिरफ्तार अदनान खान उपरोक्त को एटीएस उ०प्र० द्वारा दिनांक 03.06.2024 को ज्ञानवاپी मामले की सुनावाई करने वाले माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 06/2024 धारा 115/153(A)/506 IPC तथा 13 UAPA के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसमें वह 25.09.2024 से जमानत पर बाहर है।
दिल्ली से गिरफ्तार अदनान खान उपरोक्त मौहल्ला किदवई नगर, थाना कोतवाली एटा, जनपद एटा, उ०प्र० का मूल निवासी है। इसके पिता सलीम खान दूरदर्शन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है, जो वर्ष 2023 में दिल्ली स्थानान्तरण के कारण परिवार सहित दिल्ली चले गये थे, जो इस समय सादिक नगर, दिल्ली में सरकारी आवास में परिवार सहित निवास कर रहे है।
इस समय दोनों अभियुक्त स्पेशल सेल दिल्ली में PCR पर है, जिनसे एटीएस, उ०प्र० द्वारा पूछताछ की जा रही है तथा अभियुक्तों के उ०प्र० के अन्य सम्पकों के विषय में पता लगाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRampravesh Kumar
FollowOct 27, 2025 13:53:37Noida, Uttar Pradesh:छठ घाटों पर संध्या अर्घ्य के दौरान मतदाता जागरूकता
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 27, 2025 13:51:21Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ପଟାଙ୍ଗି ରେ ବର୍ଷା ଓ ପବନ ଆରଂଭ ହୋଇଥିବାବେଳେ, ଜିଲ୍ଲା ଓ ପଟାଙ୍ଗି ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ମାଇକ୍ ଜରିଆରେ ସତର୍କ ସୂଚନା ଜାରି କରା ଯାଉଛି。
0
Report
RSRajendra sharma
FollowOct 27, 2025 13:51:060
Report
SPSohan Pramanik
FollowOct 27, 2025 13:50:310
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 27, 2025 13:50:110
Report
RNRandhir Nidhi
FollowOct 27, 2025 13:50:010
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 27, 2025 13:49:443
Report
MGManoj Goswami
FollowOct 27, 2025 13:49:300
Report
RSRajendra sharma
FollowOct 27, 2025 13:49:140
Report
ASArvind Singh
FollowOct 27, 2025 13:48:560
Report
SDShankar Dan
FollowOct 27, 2025 13:48:420
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 27, 2025 13:47:270
Report
RKRohit Kumar
FollowOct 27, 2025 13:47:120
Report
MKMANISH KUMAR
FollowOct 27, 2025 13:46:540
Report
