Back
दिल्ली उपचुनाव: विनोद नगर-ग्रेटर कैलाश में BJP बनाम AAP रण
HBHemang Barua
Nov 20, 2025 14:45:23
Noida, Uttar Pradesh
जहाँ आप ने विनोद नगर में एक भ्रष्टाचार में लिप्त प्रत्याशी को उतारा है तो ग्रेटर कैलाश जो भाजपा का गढ़ है वहाँ आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज धनबल के सहारे जीत ढूंढने निकले हैं पर दोनों वार्ड की जनता भ्रष्टाचार एवं धनबल को हराकर दम लेगी। वीरेंद्र सचदेवा
संगठन महामंत्री पवन राणा ने चाँदनी महल वार्ड में संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित किया
हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, मोहन सिंह बिष्ट आदि ने नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया।
विनोद नगर वार्ड की जनता ने आप नेतृत्व द्वारा वार्ड पर भ्रष्टाचार का मुखौटा लगाने के प्रयास को गम्भीरता से लिया है और जनता आप को पूरी तरह नाकारने का मन बना चुकी है। हर्ष मल्होत्रा
दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा करवा कर भाजपा ने पूर्वांचल वासियों का ऐसा दिल जीता है कि दिल्ली से बिहार तक भाजपा की बहार है और द्वारका बी सहित दिल्ली में उपचुनाव के सभी 12 वार्डों में पूर्वांचल वासी भाजपा को समर्थन देंगे। मनोज तिवारी
नई दिल्ली 20 नवम्बर: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने विनोद नगर वार्ड एवं ग्रेटर कैलाश वार्ड में कार्यकर्ता Meetings को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत का मंत्र बतौर प्राथमिकता दोहराया और कहा कि यह उपचुनाव दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सफाई का अवसर है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जहाँ आप ने विनोद नगर में एक भ्रष्टाचार में लिप्त प्रत्याशी को उतारा है तो ग्रेटर कैलाश जो भाजपा का गढ़ है वहाँ आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज धनबल के सहारे जीत ढूंढने निकले हैं पर दोनों वार्ड की जनता भ्रष्टाचार एवं धनबल को हराकर दम लेगी।
संगठन महामंत्री श्री पवन राणा ने चाँदनी महल वार्ड मेंorganisationात्मक बैठक को सम्बोधित किया।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश मंत्री श्री विनोद बछेती आदि के साथ विनोद नगर वार्ड में एक बड़ी नुक्कड सभा को सम्बोधित किया और कहा कि विनोद नगर वार्ड की जनता ने आप नेतृत्व द्वारा वार्ड पर भ्रष्टाचार का मुखौटा लगाने के प्रयास को गम्भीरता से लिया है और जनता आप को पूरी तरह नाकारने का मन बना चुकी है।
सांसद श्री मनोज तिवारी एवं श्रीमती कमलजीत सहरावत ने पोचनपुरी, द्वारका बी वार्ड में एक सभा को सम्बोधित किया। श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा करवा कर भाजपा ने पूर्वांचल वासियों का ऐसा दिल जीता है कि दिल्ली से बिहार तक भाजपा की बहार है और द्वारका बी सहित दिल्ली में उपचुनाव के सभी 12 वार्डों में पूर्वांचल वासी भाजपा को समर्थन देंगे।
एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल एवं विधायक श्री संजय गोयल ने शालीमार बाग वार्ड में और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता एवं विधायक श्री चन्दन चौधरी ने दक्षिणपुरी वार्ड में नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया।
संगम विहार ए वार्ड में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, विधायक श्री रविकांत, एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने और चाँदनी चौक वार्ड में निगम पार्षद श्रीमती योगिता सिंह, प्रदेश मंत्री श्रीमती सारिका जैन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री अनीस अब्बासी ने समाज बैठकों को सम्बोधित किया
112
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
84
Report
119
Report
120
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowNov 20, 2025 15:46:4453
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 20, 2025 15:46:31104
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 20, 2025 15:46:1058
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 20, 2025 15:45:48100
Report
TCTanya chugh
FollowNov 20, 2025 15:45:3182
Report
SKShivam Kumar1
FollowNov 20, 2025 15:45:11Noida, Uttar Pradesh:Cool costume for a dog on Halloween
135
Report
नये नोट के सौदागर दलालों की मौज... लखनऊ RBI लखनऊ के बाहर दलालों का ज़बरदस्त जमावड़ा...10 रूपये की हजा
151
Report
90
Report
TCTanya chugh
FollowNov 20, 2025 15:33:4563
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 20, 2025 15:33:32189
Report
TCTanya chugh
FollowNov 20, 2025 15:32:55218
Report