Back
दिल्ली बीजेपी का ‘मिशन बिहार’: मंत्रियों की बिहार चुनाव ड्यूटी शुरू
HBHemang Barua
Oct 16, 2025 07:38:55
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली बीजेपी का ‘मिशन बिहार’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अन्य मंत्री और नेताओं की बिहार चुनाव में ड्यूटी
तान्या चुघ
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में बीजेपी ने अपना बड़ा दांव चल दिया है। पार्टी ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को बिहार के अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी सौंप दी है।
राजधानी दिल्ली से अब बिहार में बीजेपी का ‘मिशन बिहार’ शुरू हो चुका है। सूत्रों के हिसाब से सभी नेता अलग-अलग फेस में बिहार चुनाव के लिए कैंपेन करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह सबसे पहले बिहार पहुंचे। उन्हें विभिन्न जिलों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज सिंह बिहार के बक्सर से आते हैं और यह माना जा रहा है कि लोगों को जोड़ने में वह एक अहम भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के प्रचार से की। माना जा रहा है कि उनके प्रचार से महिला मतदाताओं के बीच सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
पार्टी संगठन ने फेज़-वाइज़ प्रचार रणनीति तैयार की है।
पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को सीमांचल क्षेत्र (पूर्णिया और किशनगंज) की कमान दी गई है।
ऊर्जा मंत्री आशीष सूद को सिवान क्षेत्र का प्रभार मिला है। इससे पहले भी वे बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा को शाहबाद क्षेत्र (आरा और आसपास) की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी को पूरे बिहार में नुक्कड़ सभाओं और जनसभाओं की कमान सौंपी गई है।
दिल्ली बीजेपी के नेताओं की सक्रिय भूमिका से पार्टी बिहार में संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधा जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राज्य में दो दिन वोटिंग होगी 6 नवम्बर और 11 नवम्बर।
वोटों की गिनती 14 नवम्बर 2025 को की जाएगी।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma1
FollowOct 16, 2025 15:33:060
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 16, 2025 15:32:490
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 16, 2025 15:32:050
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 16, 2025 15:31:540
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 16, 2025 15:31:410
Report
PSPramod Sinha
FollowOct 16, 2025 15:31:280
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 16, 2025 15:31:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 16, 2025 15:30:470
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 16, 2025 15:30:250
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 16, 2025 15:30:170
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 16, 2025 15:27:433
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 16, 2025 15:26:55Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TRAFFIC CONGESTION AT IIT FLYOVER AHEAD OF DIWALI 2025
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowOct 16, 2025 15:26:470
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 16, 2025 15:26:120
Report