Back
CBI: SC में कुलदीप सेंगर बेल को चुनौती, POCSO के प्रावधानों पर बहस तेज
ASArvind Singh
Dec 27, 2025 07:45:49
Noida, Uttar Pradesh
कुलदीप सेंगर को मिली ज़मानत को CBI ने किस आधार पर SC में चुनौती दी: (Imp points from petition copy.. Zee News accesses petition copy) CBI ने कहा है कि हाई कोर्ट का निष्कर्ष ग़लत है कि एक विधायक पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 5 के तहत 'पब्लिक सर्वेंट' की कैटेगरी में नहीं आता। बच्चे के यौन शोषण के मामले में संरक्षण देने वाले पॉक्सो एक्ट जैसे अहम क़ानून के मर्म को समझने में दिल्ली HC ने भूल की। कोर्ट ने इस कानून के मकसद और भावना को ध्यान में नहीं रखा। CBI के मुताबिक POCSO एक्ट के सेक्शन 5(सी) को ठीक से और समग्र रूप से देखा जाए तो यह बात साफ हो जाती है कि इसमें पब्लिक सर्वेंट का मतलब हर उस शख्स से है, जो अपनी शक्ति, पद, अधिकार या हैसियत (चाहे वह राजनीतिक हो या किसी और तरह की) उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। विधायक (अपराध के वक्त कुलदीप सेंगर का पद) भी संवैधानिक है। इस पद के साथ जहां शक्ति हासिल है, वही जनता का विश्वास भी जुड़ा है। समाज और राज्य के प्रति इस पद की अपनी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में POCSO एक्ट के तहत सेंगर को 'पब्लिक सर्वेंट' न मानना ग़लत है। यदि सेंगर को रिहा किया जाता है तो यह पीड़ित की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होगा। सेंगर बेहद प्रभावशाली व्यक्ति है, जिसके पास धन और बाहुबल है। ज़मानत मिलने की सूरत में वह अब भी पीड़ित और उसके परिवार को नुकसान पहुँचा सकता। बच्चों के साथ यौन शोषण जैसे गम्भीर अपराध में सिर्फ जेल में लंबा वक्त गुजराने के चलते कोई ज़मानत का हक़दार नहीं हो जाता। उम्रकैद की सज़ा पाए शख्स की सज़ा निलंबित करने का फैसला तभी दिया जा सकता है, जब कोर्ट पहली नज़र में इस तथ्य को लेकर सन्तुष्ट हो कि आरोपी का उस केस में दोष ही नहीं बनता। कोर्ट ने कुलदीप सेंगर के आपराधिक इतिहास और इस फैसले के चलते लोगों के न्यायिक व्यवस्था में भरोसे पर पड़ने वाले असर को नज़रंदाज़ किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 27, 2025 09:33:07Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ଚାଲିଥିବା ଗୋନାସିକ ମହୋତ୍ସବ ଓ ପଲିଶ୍ରୀ ମେଳା ରେ ପ୍ରଥମ ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ ବଲିଓଡ଼ ସୁନାମଧନ୍ୟ ଗାୟକ କୈଳାସ ଖରେ ଙ୍କ ଗୀତ ରେ ଝୁମିଥିଲେ ଦର୍ଶକ
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 27, 2025 09:32:520
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 27, 2025 09:22:000
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowDec 27, 2025 09:21:410
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 27, 2025 09:21:250
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 27, 2025 09:20:450
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 27, 2025 09:20:300
Report
ADAjay Dubey
FollowDec 27, 2025 09:20:120
Report