Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
अयोध्या में दीपोत्सव 2025: Kamta Prasad Sunder Lal College में सांस्कृतिक रथयात्रा धमाकेदार
SKSantosh Kumar
Oct 19, 2025 03:31:16
Noida, Uttar Pradesh
Ayodhya (UP): Deepotsav 2025, Cultural Procession at Kamta Prasad Sunder Lal Post-graduate College.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 19, 2025 06:28:26
0
comment0
Report
Oct 19, 2025 06:23:48
0
comment0
Report
Oct 19, 2025 06:20:00
Madhubani, Bihar:NOMINATION,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी के बेनीपट्टी सीट से प्रसिद्ध डॉक्टर बी झा मृणाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पर्चा दाखिल किया। डॉक्टर बी झा मृणाल प्रसिद्ध चिकित्सक के साथ साथ भाजपा के कद्दावर नेता और प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक रहे हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हजारों समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया।उन्होंने कहा जब अच्छे पार्टी से किसी गलत प्रत्याशी का चयन हो जाता है यो वह मत पाने का अधिकारी नही होता है।उन्होंने पीएम मोदी और अमित साह द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।बेनीपट्टी सीट पर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन से मामला दिलचस्प हो गया है और भाजपा को नुकसान हो सकता है।
0
comment0
Report
Oct 19, 2025 06:19:25
3
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Oct 19, 2025 06:18:55
Lucknow, Uttar Pradesh:बसपा को मजबूत करने के लिए खुद सक्रिय हुई मायावती अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संगठन की मजबूती की रूपरेखा नेताओं को समझाने के बाद अब देश के अन्य राज्यों में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगी। इसके लिए आज देश के अन्य राज्यों के केंद्रीय व स्टेट कोआर्डिनेटर और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक बुलाई गई है। बैठक में आकाश आनंद भी शामिल रहे। पिछले कई चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही बसपा अब नये सिरे से संगठन को सक्रिय करने में जुटी है। इसके लिए बसपा सुप्रीमो ने संगठन में हाल ही में बड़ा फेरबदल किया है। भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने के साथ उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भी वापस ले लिया गया है। साथ ही सभी राज्यों को छह सेक्टर में बांटकर नए सिरे से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार चुनाव में भी पार्टी दमखम दिखाने की तैयारी कर रही है और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश में भी शक्ति प्रदर्शन किया जा चुका है। इसके बाद तीन दिन पूर्व मायावती ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की बैठक कर संगठन के कार्यों की रूपरेखा समझाई थी। अब रविवार को इन दो राज्यों को छोड़कर शेष संगठन को बुलाया गया है। बैठक में बसपा प्रमुख राज्यों में पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही जनाधार बढ़ाने के संबंध में निर्देश देंगी। देशभर से आए पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि 9 अक्टूबर को जो लखनऊ में रैली हुई है उसे पूरे देश के पार्टी के नेताओं में जबरदस्त उत्साह है बहन जी का जो निर्देश होगा उसके अनुसार देश भर में संगठन को मजबूत करेंगे。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Oct 19, 2025 06:18:26
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के भरड गांव में शनिवार रात को बिजली के फॉल्ट से एक किसान के गोदाम में आग लग दी। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें आलू बीज के 100 कट्टे और सिंचाई के उपकरण जलकर खाक हो गए। इस घटना में किसान बिरमानंद पाटीदार के गोदाम में रखी बीज आलू की लगभग 100 बोरियां और सिंचाई के लिए रखी 60 पाइप की छड़ें पूरी तरह जल गईं। गोदाम के पास रखा पशुओं का चारा (सुकला) भी आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों व पाइपों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Oct 19, 2025 06:18:07
Satna, Madhya Pradesh:सतना। धर्मनगरी चित्रकूट की पुण्य सलिला मंदाकिनी के तट पर दीपोत्सव की धूम है। पांच दिवसीय दीपावली मेला में लाखों श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने का सरकारी अनुमान है। माना जा रहा है कि 5 दिनों में देश के कोने-कोने से लगभग 25 लाख श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच कर राजाधिराज मत्यगजेंद्र का जलाभिषेक कर श्री कामदगिरी की प्रदक्षिणा करेंगे। कई दशकों बाद चित्रकूट को बेहतरीन तरीके से सजाया एवं संवारा गया है। मंदाकिनी तटों में जहां अत्याधुनिक लाइटिंग के साथ विजुअलाइजेशन किया गया है तो वहीं कामदगिरि परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र 11 जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एएसपी (ग्रामीण) प्रेमलाल कुर्वे के मुताबिक डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 19, 2025 06:17:59
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 19, 2025 06:17:45
Chandigarh, Chandigarh:दिवाली के त्यौहार का उत्साह हर ओर दिखाई दे रहा है । खास तौर पर बाजारों में दिवाली के त्यौहार को लेकर अलग ही रौनक है। दिवाली के त्योहार पर लोग अपने घरों के साथ स्थाई करते हैं घरों को खूब सजाते हैं और दिवाली के दिन मिट्टी के दीए जलाकर पूजा पाठ करते हैं। बाजार में अलग-अलग तरह के सजावटी सामान दिखाई दे रहे हैं जिससे लोग खरीद कर अपने घरों में लगते हैं ऐसा माना जाता है कि घरों की साफ सफाई करके घरों को सजाने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है. इसीलिए लोग खूब उत्साह के साथ अपने-अपने घरों को सजाते हैं इसके अलावा दिवाली के दिन मिट्टी के दीयों का भी खास महत्व होता है। आजकल बाजार में सामान्य दीयों के साथ-साथ डिजाइनर दिये भी देखने को मिल रहे हैं। जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और सस्ते भी हैं। दीये का रेट मात्र एक रुपए से शुरू हो जाता है और उसके बाद अलग-अलग तरह के छोटे और बड़े, डिजाइनर और सुंदर दिय् मिल जाते हैं। जिन्हें लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 19, 2025 06:17:16
0
comment0
Report
ABArup Basak
Oct 19, 2025 06:17:02
Mal Bazar, West Bengal:রাজাডাঙ্গায় শর্ট সার্কিটে অগ্নিকাণ্ড, অল্পের জন্য বড় বিপদ থেকে রক্ষা ক্রান্তি ব্লকের রাজাডাঙ্গা গ্রাম পঞ্চায়েতের রাজাডাঙ্গার চেলের পাড়ায় এদিন অগ্নিকাণ্ডের ঘটনা ঘটে। স্থানীয় বাসিন্দা আলি উল হকের ঘরে হঠাৎই ইলেকট্রিক শর্ট সার্কিটের ফলে আগুন ধরে যায়। নিমিষের মধ্যেই আগুন ছড়িয়ে পড়ে এবং পুরো ঘরটি আগুনে ভস্মীভূত হয়ে যায়。 ঘটনাটি সম্পর্কে স্থানীয় হাফিজুল হক জানান, “কারেন্টের মিটার থেকেই আগুন লেগেছিল। মুহূর্তের মধ্যেই আগুনে ঘর ছারখার হয়ে যায়। তবে স্থানীয় মানুষের দ্রুত উদ্যোগে আগুন নেভানো সম্ভব হয়, ফলে পাশের অন্যান্য ঘরবাড়ি রক্ষা পায়。 ঘটনার খবর পেয়ে ইলেকট্রিক ডিপার্টমেন্টের কর্মীরা ঘটনাস্থলে পৌঁছে তৎপরতার সঙ্গে মিটারের সংযোগ বিচ্ছিন্ন করে আগুনের উৎস স্থানটি নিরাপদে সরিয়ে রাখে。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top