Back
अलवर में लेबर कोड विरोध: मजदूरों के अधिकारों पर खतरे के खिलाफ सांकेतिक धरना
PCPranay Chakraborty
Nov 26, 2025 14:07:11
Noida, Uttar Pradesh
अलवर शहर में लेबर कोड के खिलाफ सांकेतिक धरना, तेजपाल सैनी बोले—मजदूरों के अधिकारों पर बड़ा खतरा
अलवर शहर में जिला श्रमिक कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से बुधवार को शहीद स्मारक पर एक घंटा का सांकेतिक धरना दिया गया। कार्यक्रम संयोजक तेजपाल सैनी ने बताया कि यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों (लेबर कोड) का जोरदार विरोध दर्ज कराना है।
तेजपाल सैनी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चार नए श्रम संहिताएँ लागू कर मजदूरों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। इससे न केवल संगठित बल्कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भी गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि श्रमिक संगठनों की मांगों को सरकार पिछले पांच वर्षों से नज़रअंदाज करती आ रही है। समिति लगातार लेबर कोड को वापस लेने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार ने अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
श्रमिक संगठनों के अनुसार, चार नए श्रम संहिताओं से—मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे,
नौकरी की सुरक्षा कम होगी, ठेका प्रथा (कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम) बढ़ेगी, काम के घंटों में बढ़ोतरी से कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा,और उद्योगों को अधिक छूट मिलने से श्रमिक शोषण बढ़ने की आशंका है।
संगठन का आरोप है कि इन कानूनों से बड़े उद्योगपतियों को फायदा होगा, जबकि मजदूरों का नुकसान तय है। इसी कारण देशभर में श्रमिक संगठन एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं।
कर्मचारी नेता तेजपाल सैनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही श्रम संहिताओं को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के हक, सुरक्षा और सम्मान के लिए है, और इसे किसी भी कीमत पर जारी रखा जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 26, 2025 14:06:5570
Report
ASArvind Singh
FollowNov 26, 2025 14:06:4018
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 26, 2025 14:05:4672
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 26, 2025 14:05:3267
Report
57
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 26, 2025 14:05:0233
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 26, 2025 14:04:4389
Report
APAnand Priyadarshi
FollowNov 26, 2025 14:04:2366
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 26, 2025 14:03:4696
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 26, 2025 14:02:4018
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 26, 2025 14:02:21113
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 26, 2025 14:02:06101
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 26, 2025 14:01:3787
Report