icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CM धामी के विवाद में मीका-मेहंदी ने माफी की मांग से मोड़ लिया मामला

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा गायक दलेर मेहंदी पर गुस्सा जाहिर करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर दलेर के भाई और गायक मीका सिंह ने कहा, "मैं इस मामले पर पहले ही बात कर चुका हूँ। अब इसे यहीं खत्म कर देना चाहिए, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे उत्तराखंड के सम्मानित मुख्यमंत्री धामी साहब का एक विशेष कॉल आया था। वे बहुत अच्छे इंसान हैं, बेहद जमीन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने हमसे बहुत ही आत्मीयता और विनम्रता से बात की... मेरी अभी भी एक गुजारिश है: सुबोध जी, अगर आप दलेर जी को फोन करके माफी मांग लें, तो यह बहुत अच्छा होगा। आपने उनकी प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुँचाया है। उन्हें शराबी बताकर, आपने दुनिया भर के लोगों के मन में यह धारणा बना दी है कि वे शराबी हैं। मुझे अभी भी उम्मीद है कि आप माफी मांगेंगे। हमारी आपसे कोई निजी दुश्मनी नहीं है। हम कोई गुंडे या झगड़ालू लोग नहीं हैं जो मुकदमेबाजी करना चाहते हों, लेकिन आपने जो किया है वह गलत था। दलेर भाई ने चुप रहना चुना, और उनके इस संयम पर जनता की प्रतिक्रिया बहुत जबरदस्त रही है... मेरी दलेर भाई से रोज बात होती है। अब वे काफी बेहतर हैं; वे एकदम ठीक-ठाक हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के बयान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ायी सियासी हलचल

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow24m ago
Mau, Uttar Pradesh:सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के बयान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ायी सियासी हलचल। सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अब्बास ने बताया कि कार्यवाही से ठीक पहले कौन-कौन था उनके पिता मुख्तार अंसारी के साथ। मीडिया में बयान के दौरान अब्बास ने यह भी किया खुलासा कि कार्यवाही के बाद कैसे लोगों में कसे किनारे। भाजपा नेता और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह के पिता को भी अब्बास ने बताया अपने पिता मुख्तार अंसारी का करीबी। शक्ति सिंह द्वारा मऊ के विकास को लेकर सदर विधायक पर किए गए हमले के बाद अब्बास ने खोला पत्ता। अब्बास ने जहाँ एक तरफ़ शक्ति सिंह को अपना भाई बताया वहीं दूसरी तरफ कहा कि उनके पिता और मेरे पिता के संबंध 1996 से लेकर 2019 तक रहे हैं मधुर, कार्यवाहियों के बाद हुआ किनारा। अब्बास ने कहा कि मऊ छोड़कर आप मुझसे पूरे प्रदेश की कर सकते हैं चर्चा। अब्बास के इस बयान के बाद से मऊ की राजनैतिक हलचल हुए काफ़ी तेज।
0
0
Report

चंदौली: निर्माणाधीन पुलिस लाइन में मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की

Chandauli, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन पुलिस लाइन में बड़ा हादसा खत्म; पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत; सामान उठाने के दौरान हादसा, निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी; मृतक की पहचान भोजापुर गांव निवासी 34 वर्षीय अशोक राय के रूप में हुई; ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने अशोक राय को मृत घोषित किया, परिवार में कोहराम; मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां, एक बेटा और मां को छोड़ गया; परिवार का कमाऊ सदस्य था अशोक राय, मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़; पुलिस लाइन निर्माण में मजदूर की मौत के बाद सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल; हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर जांच पर नजर; सपा विधायक और कार्यकर्ता धरने पर बैठे; निर्माणाधीन पुलिस लाइन गेट पर बैठे सपा विधायक; परिजनों को 25 लाख मुआजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण; सकलडीहा थाना क्षेत्र भोजापुर गांव का है पूरा मामला
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा बिजली विवाद: प्रायोजेशन के खिलाफ मंत्री के साथ मीटिंग असफल, लोकहित में लाइसेंस रद्दीकरण पर जोर — रातभर की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:PANCHKULA (HARYANA): DEVENDER HOODA ( JOINT ACTION COMMITTEE MEMBER, ELECTRICITY DEPT) / ANIL VIJ (ENERGY MINISTER, HARYANA) ON POWER OUTAGE IN HARYANA। हमारी प्रमुख मांग थी कि जो खून पसीने से हमने ये बिजली का विभाग खड़ा किया है, इसकी कोटियों के भाव में बेचने का निर्णय किया गया था उसे रोकना। 19 तारीख को जो पैरेलल लाइसेंस दिया गया था, इसके विरोध में हम स्ट्राइक पर थे। हमने हरियाणा गवर्नमेंट को यह कहा था कि प्रायोगिटेशन इस विभाग में नहीं होगा। minister महोदय के साथ मीटिंग हुई लेकिन अनिर्णय रहा। कानून में ऐसा कुछ भी नहीं कि मंत्री महोदय के प्रयास से यह वापस हो जाए। केवल कानून में आर्टिकल 108 और 94 के तहत मुख्यमंत्री इंस्टीট्यूशन हेड है, वे इसको वापस करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने आर्टिकल 108 और 94 के तहत आर्डर दिया कि जनता हित में पैरेलल लाइसेंस आप कैंसिल करें। हमने कहा कि कल दूसरा कोई प्लेयर आ जाएगा तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया एनीवेयर। आगे कहा गया कि भविष्य में कोई प्लेयर नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने पीसीएम की घोषणा कर दी और हमारे को भी यह बताया गया कि कोई प्राइवेट प्लेयर नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बिजली विभाग में किसी प्राइवेट प्लेयर को नहीं आने देंगे। बिजली जल्दी आ जाएगी, टेक्निकल डिपार्टमेंट है, परमिट लेकर काम करना पड़ता है। हम चाहते हैं बिजली रिस्टोर हो और कर्मचारियों का कोई कैजुअल्टी या एक्सीडेंट न हो। हम कल तक रिस्टोर करने की कोशिश करेंगे। बाकी मांगों पर तीन-तीन तारीख को मीटिंग होगी, जिसमें इंटर यूटिलिटी ट्रांसफर, रिस्क अलाउंस, टीबीसीबी, रोस्टर, एक्सग्रेशन पॉलिसी एडमेंट, ऑनलाइन ओटीपी ट्रांसफर की 100% बंद जैसी बातों पर चर्चा होगी। ANIL VIJ उनका मुद्दा privéटाइजेशन के खिलाफ था, CRA ने फैसला दिया था। बातचीत जारी रही, हड़ताल खत्म हो और फैसला निरस्त हो सके। जिलों से बातचीत के बाद सेक्शन 108 में डेविएशन ऑफ पॉलिसीज़ के तहत पब्लिक स्टेट मूवमेंट डायरेक्शन देकर फैसले को खारिज करने की कोशिश की जाएगी और इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के धारा 9.4 के प्रावधान के अनुसार रिव्यू पोजीशन डालने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। HEERC को डायरेक्शन देने के लिए हस्ताक्षर हो चुके हैं।
0
0
Report

धौलपुर विकास के लिए गिरीश गर्ग की वसुंधरा राजे से दूसरी मुलाकात

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के विकास को लेकर वसुंधरा राजे से सभापति गिरीश गर्ग की दूसरी मुलाकात धौलपुर। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग धौलपुर शहर के विकास को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह उनकी दूसरी मुलाकात है जो शहर के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुलाकात के दौरान सभापति गिरीश गर्ग ने धौलपुर शहर की मूलभूत समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। विशेष रूप से नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या, सड़कों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और लंबित विकास कार्यों को गति देने जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सभापति ने शहर में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन भी लिया। सूत्रों के अनुसार वसुंधरा राजे ने धौलपुर के विकास को लेकर सकारात्मक सुझाव दिए और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर दिया। इस मुलाकात में सभापति प्रतिनिधि आकाश गर्ग और अविनाश गर्ग भी मौजूद रहे। दोनों ने भी शहर के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। गौरतलब है कि सभापति गिरीश गर्ग लगातार विभिन्न स्तरों पर धौलपुर के विकास के लिए प्रयासरत हैं। आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान और शहर को बेहतर बनाने की दिशा में की जा रही इस पहल को आने वाले समय में कार्ययोजना के रूप में देखा जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

नितिन नबीन का रांची दौरा: कांके में बैठक, पीएम मोदी की बात सुनेंगे

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन दूसरे बार रांची पहुंचे हैं। रांची के कांके में आयोजित पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा, जिससे 2029 के लक्ष्य को साधने में मजबूती मिलेगी। अपने प्रवास के तीसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रांची के कांके में पीएम मोदी के मन की बात को सुनेंगे।
0
0
Report

फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी, 12 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow53m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई जमीन की कीमत, डीएम के निर्देश पर चला अभियान; सचिव बोले—बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से 12 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। ध्वस्त की गई जमीन का बाजार मूल्य करीब 2.5 करोड़ रुपये बताया गया है। प्राधिकरण की टीम ने पहली कार्रवाई कुंदूखेड़ा गांव में करोवन रेलवे क्रॉसिंग से पहले की। यहां रामदास गुप्ता, वीरपाल आदि द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के समीप जज कॉलोनी के सामने धर्मेंद्र यादव और देवेंद्र यादव द्वारा करीब दो बीघा भूमि पर विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी जेसीबी चलाई गई। अवैध प्लॉटिंग करने वालों को चेतावनी प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की टीम रही मौजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता कमलदीप सिंह और प्राधिकरण की टीम ने की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top