Back
बरेली स्पा केस: हिंदू संगठन के नेताओं पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
AKAjay Kashyap
Feb 21, 2026 04:04:59
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली में एक स्पा सेंटर में घुसकर वीडियो बनाना और फिर ब्लैकमेल करना कथित हिंदूवादी संगठन के लोगों को भारी पड़ गया। सेंटर की रिसेप्शनिस्ट ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला बदर रविश ठाकुर को भी नामजद कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
बरेली के बारादरी इलाके में स्पा सेंटर का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले कथित हिंदू संगठन के नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बारादरी थाने में आशू यादव और रिषभ ठाकुर समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.
संचालिका के मुताबिक पीलीभीत हाईवे पर कासा गोल्डन स्पा है। 17 फरवरी को दो-तीन लड़के स्पा सेंटर में आए। इन लोगों ने स्पा सेंटर की सुविधाओं के बारे में पूछा था। 18 फरवरी को बारादरी पुलिस भी स्पा सेंटर में आई लेकिन कुछ गलत नहीं मिला। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल कर आशू यादव और रिषभ ठाकुर ने खुद को हिंदू संगठन का नेता बताया।
उनसे कहा कि तुम गलत काम करती हो। तुम्हारा वीडियो बन गया है, जिसे हम फेसबुक पर डालेंगे। अगर 40 हजार रुपये दे दिए तो फेसबुक पर वीडियो नहीं डालेंगे। अगर रुपये दोगे तो स्पा सेंटर बंद नहीं कराएंगे और पुलिस सेंटर पर नहीं आएगी। इसके बाद कई बार इन लोगों ने उन्हें कॉल कर धमकी दी और रुपये की मांग की गई। मुस्कान ने घबराकर सेंटर बंद कर दिया।
रिषभ ठाकुर ने पिछले दिनों प्रेमनगर के एक रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में रिषभ को जेल भेजा गया था। रिषभ ने खुद को हिंदू संगठन का पदाधिकारी बताया था तो संगठन ने उससे पल्ला झाड़ लिया था। जेल से छूटने के बाद रिषभ दोबारा सक्रिय हो गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने रिषभ ठाकुर को जिला बदर कर दिया था। अब स्पा सेंटर से चालीस हजार रुपये मांगने पर रिषभ दोबारा घिर गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 21, 2026 09:10:230
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 21, 2026 09:10:110
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 21, 2026 09:09:590
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 21, 2026 09:09:150
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 21, 2026 09:08:100
Report
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 21, 2026 09:07:030
Report
0
Report
0
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 21, 2026 09:06:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 21, 2026 09:05:540
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 21, 2026 09:05:370
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 21, 2026 09:05:130
Report