Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balrampur271201
बलरामपुर में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई: 150 बोरी के साथ दो पिकअप जप्त
SSShailendra SINGH BAGHEL
Oct 27, 2025 01:45:31
Balrampur, Uttar Pradesh
अवैध धान परिवहन पर की गई कार्यवाही 150 बोरी धान के साथ दो पिकअप वाहन किये गए जप्त वाड्रफनगर विकासखंड के रघुनाथ नगर और मुरकौल गांव से हो रहा था अवैध धान परिवहन धान का कोई वैध्य दस्तावेज पेश नही करने पर की गई कार्यवाही बलरामपुर जिला तीन राज्यों की सीमा से लगता और इसी कारण धान खरीदी के समय बिचौलिए भी सक्रिय हो जाते है जिसपर प्रशासन अभी से कार्यवाही करने में जूट गया है
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 27, 2025 04:53:59
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Oct 27, 2025 04:53:52
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के सूर्यगढ़ा विधानसभा में इस बार ग्रामीणों ने विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया है। पिपरिया प्रखंड के बसौना, डीह पिपरिया और कन्हरपुर गांव के लोगों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार की घोषणा कर दी है। तीनों गांव के बूथ संख्या 1, 2 और 5 के करीब 2253 मतदाता अब तक मतदाता पर्ची लेने तक नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं बदला। बारिश में कीचड़ और जलजमाव से आवागमन ठप हो जाता है, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने गांव में बैनर लगा दिए हैं “पहले सड़क, फिर वोट”। गौरत है कि यह इलाका केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का संसदीय क्षेत्र है और यहां से जेडीयू उम्मीदवार रामानंद मंडल मैदान में हैं। इनमें यादव, धानुक और भूमिहार समुदाय की आबादी अधिक है, जो परंपरागत रूप से राजद और जदयू के वोटर माने जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों का यह फैसला सूर्यगढ़ा विधानसभा के चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकता है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 27, 2025 04:53:36
Katihar, Bihar:घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेल प्रशासन भी एक्टिव मोड पर। रेल ट्रेकों के बगल में बने छठघाटों पर रेल प्रबंधन ने स्पेशल अरेजमेंट्स कर दिए हैं। कटिहार रेल मंडल में करीब 40 चिन्हित घाट हैं जो रेलवे ट्रैक के बगल में हैं और गुवाहाटी-नई दिल्ली मेन लाइन होने की वजह से दिन-रात गाड़ियाँ दौड़ती हैं। कटिहार शहर के ड्राइवर टोला स्थित धूपघट्टा ऐसे ही घाटों में से एक प्रमुख घाट है, जहाँ छठ के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु अर्घ्यदान करते हैं। ड्राइवर टोला मां संतोषी मंदिर कमेटी द्वारा इस घाट में छठ पूजा के आयोजन को लेकर तमाम व्यवस्थाएं की जाती हैं। रेलवे डिवीजन में 40 ऐसे छठघाट हैं जो रेलवे ट्रैक के बगल में हैं और गुवाहाटी-नई दिल्ली मेन लाइन होने की वजह से दिन रात गाड़ियाँ दौड़ती हैं। कई छठघाट ऐसे हैं जो दो रेल ट्रेकों के बीच में पड़ते हैं। कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ ऐसे छठघातों का निरीक्षण किया और लोगों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रेलवे ट्रेकों पर अक्सर हादसे की दर्दनाक खबरें सामने आती रहती हैं। चार दिन पहले बेगूसराय में काली पूजा का मेला देखकर लौट रहे चार जिंदगियां हादसे का शिकार हो गईं। लिहाजा, रेलवे ट्रैक के बगल में बने छठघाटों पर लोग खुद आवागमन के दौरान सावधानियाँ बरतें और रेलवे के निर्देशों का पालन करें। यदि संभव हो तो अनायास रेलवे ट्रैक पार करने से बचे और यदि आवश्यक हो तो निर्धारित स्थानों से ही पटरी पार करें। छठ सिर्फ उपासना का ही त्यौहार नहीं बल्कि सबकी खुशियाँ और विश्व कल्याण के साथ अमन और शांति के पूजा का भी पर्व है।
0
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Oct 27, 2025 04:52:31
Ambernath, Maharashtra:उल्हासनगर के कैंप नंबर पांच क्षेत्र के तड़ीपार गुंड करण और अर्जुन द्वारा यूट्यूब पर खबर चलाने के कारण पत्रकार संदीप सिंह और उनके भाई पर रात्री जानलेवा हमला किया गया। घटना में संदीप सिंह और उनके भाई घायल हुए हैं; पिछले कुछ महीनों में शिव कॉलनी इलाके के अपराधी करण और अर्जुन विटेकर के खिलाफ खबर प्रसारित की गई थी, जिसे लेकर उनका रोष था। शुक्रवार रात को तलवार से हमला हुआ; संदीप के भाई के हाथ में चोट लगी और संदीप सिंह को धारदार हथियार से घायल किया गया। आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में जीवेठार मारने की कोशिश के आरोप दर्ज किए गए हैं; दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी करण और अर्जुन फरार हैं। घटना की चारों ओर निंदा हो रही है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Oct 27, 2025 04:52:20
Bijnor, Uttar Pradesh:पिंजरे में आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद होने के बाद गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरलीवाला में पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में थे; वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था। देर रात ग्राम किसान रविन्द्र सिंह के खेत के पास पड़े पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। गुलदार की चीख-पुकार की आवाज सुनकर किसानों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी और कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। वनों की टीम ने गुलदार को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी शुरू की।
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Oct 27, 2025 04:51:48
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:एंकर—खबर भदोही से है यहां पुलिस मुठभेड़ में 25,000 इनामी वांछित अभियुक्त मुनव्वर को गिरफ्तार किया गया है मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। मुनव्वर पर गोपीगंज थाना में पशु तस्करी, गौबध निवारण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वीओ 1—मुखबिर की सूचना पर पुलिस अमवा माफी स्थित गोमती देवी स्कूल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी मुनव्वर के बाएं पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया जा उसकी स्थिति सामान्य है पुलिस अब अग्रिम कार्यवाही के लिए जुट गई है।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Oct 27, 2025 04:51:34
Moradabad, Uttar Pradesh:देर रात मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप. आग लगने से घर के नीचे बने रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर में धमाके हुए. हादसे में 1 महिला की मौत, 2 महिला और 4 बच्चों समेत 8 घायल. घायल व्यक्ति में से 6 का जिला अस्पताल में इलाज जारी, 2 बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. छत से कूदकर परिवार को जान बचानी पड़ी. आग के पीछे कारण बारात से चलाई आतिशबाजी की चिंगारी रेस्टोरेंट के सिलेंडर के पास आने से लगी आग. आग की चपेट में आकर बिल्डिंग में नीचे बने रेस्टोरेंट के सिलेंडर फटे. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर घर में मौजूद लोगों को सीढ़ियों की मदद से नीचे उतारा. घटनास्थल पर मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज जी एवं एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर मौजूद. मुख्यमंत्री मुरादाबाद एवं एसडीएम सदर ने घायलों का हाल जाना. पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और हादसे के पीछे की वजह जानने में जुटी. घायल ने कहा हमने पांचवीं मंजिल से कूदकर बच्चों को भी कूदाया तब जाकर बची जान. बिल्डिंग में फंसे कुत्तों को भी पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने बचाया. मुख्यमंत्री कुलदीप सिंह के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं. मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद का मामला。
0
comment0
Report
KMKIRAN MANNA
Oct 27, 2025 04:51:17
Dihierench, West Bengal:পূর্ব মেদিনীপুরের দেশপ্রাণ ব্লকের বামুনিয়া অঞ্চলের কাদูয়া মুকুন্দপুর সংসদের বাকিপুট সমুদ্র সৈকতের পাশে এক অজ্ঞাতপরিচয় যুবতীর হাত-পা বাঁধা দেহ উদ্ধার ঘিরে তীব্র চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায়। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, সৈকতের ঝোপের মধ্যে পড়ে থাকতে দেখে গ্রামবাসীরা পুলিশে খবর দেন। খবর পেয়ে জুনপুট কোস্টাল থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে দেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তে পাঠায়। প্রাথমিকভাবে অনুমান, বাইরে থেকে এনে পরিকল্পিতভাবে খুন করে ফেলে দেওয়া হয়েছে প্রায় কুড়ি বছরের ওই যুবতীকে। উদ্ধার হওয়া দেহটি প্রায় দুদিনের পুরনো বলে মনে করছে পুলিশ。 স্থানীয় বাসিন্দারা জানিয়েছেন, আশপাশের কোনো অঞ্চলের মহিলা নন মৃতা। গোটা এলাকায় নেমে এসেছে আতঙ্কের ছায়া। ঘটনার পর থেকে বাকিপুট সৈকত এবং সংলগ্ন এলাকা জুড়ে নজরদারি বাড়ানো হয়েছে। কাঁথি মহকুমা পুলিশ আধিকারিক দিবাকর দাস জানিয়েছেন, “মামলাটি অত্যন্ত গুরুত্ব দিয়ে দেখা হচ্ছে। খুব শীঘ্রই রহস্যের কিনারা করবে পুলিশ।”
0
comment0
Report
KMKIRAN MANNA
Oct 27, 2025 04:51:05
Dihierench, West Bengal:বাকিপুট সৈকতে হাত-পা বাঁধা যুবতীর দেহ উদ্ধার, চাঞ্চল্য দেশপ্রাণ ব্লকে পূর্ব মেদিনীপুরের দেশপ্রাণ ব্লকের বামুনিয়া অঞ্চলের কাদুয়া মুকুন্দপুর সংসদের বাকিপুট সমুদ্র সৈকতের পাশে এক অজ্ঞাতপরিচয় যুবতীর হাত-পা বাঁধা দেহ উদ্ধার ঘিরে তীব্র চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায়。 স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, সৈকতের ঝোপের মধ্যে পড়ে থাকতে দেখে গ্রামবাসীরা পুলিশে খবর দেন। খবর পেয়ে जूनপুট কোস্টাল থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে দেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তে পাঠায়। প্রাথমিকভাবে অনুমান, বাইরে থেকে এনে পরিকল্পিতভাবে খুন করে ফেলে দেওয়া হয়েছে প্রায় কুড়ি বছরের ওই যুবতীকে। উদ্ধার হওয়া দেহটি প্রায় দুদিনের পুরনো বলে মনে করছে পুলিশ。 স্থানীয় বাসিন্দারা জানিয়েছেন, আশপাশের কোনো অঞ্চলের মহিলা নন মৃতা। গোটা এলাকায় নেমে এসেছে আতঙ্কের ছায়া। ঘটনার পর থেকে বাকিপুট সৈকত এবং সংলগ্ন এলাকা জুড়ে নজরদারি বাড়ানো হয়েছে。 কাঁথি মহকুমা পুলিশ আধিকারিক দিবাকর দাস জানিয়েছেন, “মামলাটি অত্যন্ত গুরুত্ব দিয়ে দেখা হচ্ছে। খুব শীঘ্রই রহস্যের কিনারা করবে পুলিশ।” বাইট মহকুমা পুলিশ আধিকারিক। দিবাকর দাস।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Oct 27, 2025 04:50:42
Saharsa, Bihar:बिहार विधानसभा के पहले चरण में 6 नवम्बर को होने वाले चुनाव को लेकर सहरसा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. जिले के विभिन्न मार्गों में चप्पे - चप्पे पर बिहार पुलिस और पैरामिलिट्री की फोर्स को तैनात कर दिया गया है और जिले के अलग - अलग सीमा क्षेत्रों चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है जहाँ दिन हो या रात लगातार हरेक वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है ताकि चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान कोई अपने साथ न ले जा सके. चेकिंग प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट के साथ - साथ पुलिस के द्वारा सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. जिले के सहरसा और सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य सड़क के बीच हुसैनचक पर देर रात तक वाहनों की सघन जांच की जा रही है. मौके से जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता विशाल ने.
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top