Back
रामविलास दास वेदान्ती के अंतिम दर्शन: अयोध्या में शोक की लहर, योगी भी पहुंचे
PKPravesh Kumar
Dec 16, 2025 06:18:31
Ayodhya, Uttar Pradesh
राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत,राजनीतिक पुरोधा पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती को आज अयोध्या में अंतिम विदाई दी जाएगी। संत समाज के साथ साथ सनातनियों के लिए यह क्षति अपूरणीय मानी जा रही है।मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में रामकथा के दौरान डॉ. रामवিলास दास वेदांती की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कल उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही देशभर के संत समाज और रामभक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।देर रात डॉ. रामविलास दास वेदांती का पार्थिव शरीर अयोध्या स्थित उनके आवास हिंदू धाम लाया गया, जहां उन्हें हिंदू धाम परिसर में दर्शनार्थ रखा गया। सुबह से ही संतों, श्रद्धालुओं और उनके अनुयायियों का तांता लगा हुआ है।भारी संख्या में लोग पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।आज उनके पार्थिक शरीर को नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन कराते हुए अंतिम यात्रा सरयू तट की ओर बढ़ेगी। सरयू के पावन तट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी डॉ. रामविलास दास वेदांती को अंतिम श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर करीब 12 बजे सरयू तट पर अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।डॉ. रामविलास दास वेदान्ती का जीवन रामभक्ति, संत परंपरा और राष्ट्रधर्म को समर्पित रहा। उनके निधन से अयोध्या ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है।डॉ. राम विलास वेदान्ती जी का श्रीराम जन्मभूमि–राम मंदिर आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा। वे प्रारंभ से ही राम मंदिर निर्माण के प्रबल समर्थक और अग्रणी आंदोलनकारी रहे। विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर उन्होंने देशभर में रामकथा, प्रवचन और जनजागरण के माध्यम से राम मंदिर आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया। अनेक आंदोलनों, धरनों और यात्राओं में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई और कई बार संघर्ष भी झेला। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को वे अपना जीवन उद्देश्य मानते थे। उनका योगदान राम भक्तों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा。
Byte - विनय कटियार पूर्व सांसद
Byte - अवधेश पांडेय बादल बीजेपी नेता
Byte - शरद शर्मा वीएचपी नेता。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowDec 16, 2025 10:45:230
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowDec 16, 2025 10:34:340
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 16, 2025 10:34:260
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 16, 2025 10:34:050
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 16, 2025 10:33:500
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowDec 16, 2025 10:33:360
Report
MSManish Sharma
FollowDec 16, 2025 10:33:250
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 16, 2025 10:33:070
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 16, 2025 10:32:510
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 16, 2025 10:32:400
Report