Back
गजरौला नगरपालिका में फर्जी हाईस्कूल प्रमाणपत्र पर लिपिक निलंबित
VAVINEET AGARWAL
Mar 12, 2026 16:01:04
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला नगर पालिका में फर्जी हाईस्कूल प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी करने वाला लिपिक निलंबित, शासन जांच में खुला मामला
अमरोहा जनपद के गजरौला नगर पालिका परिषद में तैनात कर लिपिक अजय कुमार को फर्जी हाईस्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शासन स्तर से कराई गई जांच में प्रस्तुत की गई अंकतालिका अवैध पाई गई, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
अजय कुमार वर्ष 1989 में नगर पालिका परिषद में संविदा कर्मी के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्होंने अभिलेखों में वर्ष 1983 में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से हाईस्कूल उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र लगाया था, जबकि उसी वर्ष वह गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज से हाईस्कूल परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए थे। बाद में वर्ष 2004 में बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन से हाईस्कूल और वर्ष 2006 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनके आधार पर वर्ष 2011 में उन्हें स्थायी कर दिया गया था। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा द्वारा शासन स्तर पर शिकायत की गई थी और नगर पालिका के कुछ सभासदों ने भी मामला उठाया था। शिकायत के बाद शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच में नौकरी प्राप्त करने के लिए लगाई गई हाईस्कूल की अंकतालिका फर्जी पाई गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने लिपिक को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी ललित आर्य के अनुसार लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले में आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 12, 2026 17:33:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 17:32:500
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 17:31:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 17:31:410
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 12, 2026 17:31:29Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली -
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
दोनों पक्षों से लगभग 9 लोग हुए जख्मी
सूचना पर पहुंची डायल 112 ने सभी घायलों को पहुंचाया शिवगढ़ सीएचसी
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्हरावां गांव का मामला
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 12, 2026 17:31:160
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 12, 2026 17:30:570
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 12, 2026 17:30:380
Report
STSharad Tak
FollowMar 12, 2026 17:30:210
Report
0
Report
0
Report
राज्य महिलाआयोग की अध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद,बाजारों में खुले एसिड की बिक्री को बताया गम्भीर
0
Report
0
Report
0
Report