Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad500004
Visakhapatnam के गजुवाका में Navy कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव छिपایا
DSDM Seshagiri
Mar 30, 2026 09:47:08
Hyderabad, Telangana
Andhra Pradesh: In a shocking and gruesome incident that has sent shockwaves across the city, a Navy employee has been arrested for allegedly murdering a woman and attempting to dispose of her body in a brutal manner in Gajuwaka area of Visakhapatnam. The accused, identified as Ravindra, reportedly killed his girlfriend Mounika at a residence in LV Nagar under Gajuwaka limits. According to preliminary investigation, the crime took place while his wife was away at her parental home. Murder Inside House, Body Dismembered.. Police officials revealed that Ravindra had invited Mounika to his house on the day of the incident. The two reportedly got into a heated argument, which escalated beyond control. In a fit of rage, Ravindra allegedly murdered Mounika. In an attempt to cover up the crime, he dismembered the body into two parts. One portion was reportedly stored inside a refrigerator, while the other was packed into a gunny bag. The gruesome nature of the act has shocked even seasoned investigators. Dispute Over Navy ID Card Led to Murder During interrogation, Ravindra disclosed key details about the motive behind the crime. He told police that Mounika had taken his Navy ID card earlier. The accused was reportedly worried that losing the ID card could create serious issues in his service. He had allegedly asked her multiple times to return it. On the day of the incident, he called her to his residence to settle the matter. According to his statement, Mounika allegedly threatened to defame him and created a disturbance at the flat. This led to a verbal altercation between the two, during which Ravindra lost control and committed the murder. Attempt to Destroy Evidence Police sources further revealed that the accused had planned to dispose of the body parts at different locations to avoid detection. He allegedly transported the head and hands to the Adavivaram area. He attempted to burn them to destroy evidence. The remaining body parts were kept separately inside the house. However, his plan was foiled after police began tracking the case and gathered crucial evidence. Accused in Custody, Case Registered The police have taken Ravindra into custody and registered a case under Sections 103 and 238. Officials stated that further investigation is underway to establish the full sequence of events and gather forensic evidence. City in Shock The brutal nature of the crime has created panic and outrage among residents of Visakhapatnam. Locals have expressed concern over rising incidents of violent crimes and have urged authorities to ensure stricter law enforcement. Police officials have assured that the case is being investigated thoroughly and that justice will be served.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 30, 2026 11:16:12
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,इस संबंध में थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुरावा गांव में फायरिंग की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी,जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की पहचान बहुरावा निवासी उज्जवल कुमार पांडे के रूप में हुई है,इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए बहुरवा पांडे टोला से उसे गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध हथियार का इस्तेमाल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की थी, पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध हथियार रखने तथा उसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 30, 2026 11:15:50
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 60 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान लीला पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव बिना सिर के मिला है, जबकि सिर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में महिला का सिर कटा शव मिला है। सिर की तलाश जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 30, 2026 11:15:32
Patna, Bihar:पटना बिहार में बिजली बिल में समय के साथ बदलाव को लेकर राजद ने कहाँ की... राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि बिहार में लूट और झूठ की सरकार चल रही है..सरकार बनते गरीब पर बुलडोज़र चलाई गई.. बिजली उपभोक्ताओं को दोहरी मार्ग सरकार की ओर से दी जा रही.... ये सरकार लूटने वाली सरकार है.. सरकार जो नीति बना रही है वह जनता के विरुद्ध है... कांग्रेस ने कहाँ की भारतीय जनता पार्टी और एनडीए मिलकर बिहार की जनता को लूटने का प्लान बना लिया है आखिर किस प्राइवेट कंपनी को बिजली बिल बढ़कर फायदा पहुंचाना चाहती है.. सबको मालूम है अदानी पावर बिहार में बिजली उत्पादन करेगी.. यह नीति पूंजीपति को लाभ देने के लिए बनाई गई है...
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 30, 2026 11:15:13
Patna, Bihar:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बांकीपुर से विधायक के रूप में 20 साल पुराना नाता टूटा! विधायक पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन के साथ यहां की जनता और कार्यकर्ता हुए भावुक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा से बिहार विधानसभा के सदस्य के की भूमिका से आज इस्तीफा दे दिया है बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में औपचारिक रूप से जमा किया जाएगा वहीं, नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है और वे राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हो चुके हैं। संवैधानिक नियमों के अनुसार अब वे एक साथ दोनों पद नहीं रख सकते, इसलिए विधायक पद से इस्तीफा देना अनिवार्य हो गया था। नितिन नवीन का राजनीतिक सफर बांकीपुर सीट से गहराई से जुड़ा रहा है। वे 2006 से 2026 तक लगातार पांच बार इस क्षेत्र से विधायक चुने गए, जो उनकी मजबूत जनाधार और संगठनात्मक पकड़ को दर्शाता है। बांकीपुर को भाजपा का मजबूत गढ़ बनाने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। नितिन नवीन ने जनवरी 2006 में अपने पिता नवीन सिन्हा के आकस्मिक निधन के बाद पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़े और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को उन्होंने पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। नितिन नवीन पिछले 20 वर्षों में अपने पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है। हमेशा संगठन और पार्टी को आगे रखा जनता के सुनते थे और जनता का काम करते थे इसी कारण पांचवीं बार जनता ने उन्हें विधायक बनाया था बांकीपुर की जनता के माने विधायक मंत्री के तौर पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण काम किए। पथ निर्माण विभाग में रहते हुए सड़क नेटवर्क को मजबूत किया, जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग में शहरी ढांचे के आधुनिकीकरण पर जोर दिया उनके कार्यकाल में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जमीन पर उतरे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है। पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर साफ संकेत दिया है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका निभाएंगे बांकीपुर का जन्म जहां हुआ और जिन गलियों में वह खेलें वहां के लोग भी काफी खुश भी हैं और दुखी भी हैं साथ ही पूरी बांकीपुर की जनता यह कह रही है की नितिन नवीन आगे बढ़े
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 11:09:17
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गुदरा मोरटोला से 22 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,इस संबंध में थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है,सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और आरोपी गोलू कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया, तलाशी के दौरान उसके पास से 22 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
406
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 30, 2026 11:06:44
487
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 30, 2026 11:06:32
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी प्राची ने UPPSC परीक्षा 2024 में 36वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। प्राची के पिता विनय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और मुरादाबाद में तैनात हैं, मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के प्राची ने बताया कि पहले 4 सरकारी जॉब छोड़ने के बाद वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली में CDPC ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात है और अब UPPSC परीक्षा 2024 में 36वीं रैंक प्राची द्वारा हासिल की गई है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता पति और सासससुर को दिया है। प्राची ने बताया कि उनकी एक 7 वर्ष की छोटी बच्ची भी है परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके सासससुर ने बच्ची को संभाला परीक्षा की तैयारी करने में पूरा सहयोग दिया। प्राची के पति अश्वनी वर्मा वर्तमान में दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात हैं। प्राची की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, लोग इस सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
403
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 30, 2026 11:06:10
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। डीडीसी सन्नी राज ने सदर अस्पताल के नवनिर्मित एमएनसीयू में इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एचपीवी टीका एक कैंसर निवारक वैक्सीन है, जो संक्रमण होने से पहले ही सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं मौके पर मौजूद धनबाद सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जिले की 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 31 हजार बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क होगा और 29 जून तक सदर अस्पताल सहित जिले के सभी 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध रहेगा। सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बच्चियों को यह जरूरी टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण होता है, और यह टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। टीकाकरण के लिए यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके बाद निर्धारित केंद्रों पर जाकर टीका लगवाया जा सकता है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ रोहित गौतम, डीपीएम प्रतिमा कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि यह अभियान बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。
348
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 30, 2026 11:05:52
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद रणधीर वर्मा चौक में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू व पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास को तोड़े जाने की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में समाज के लोग रणधीर वर्मा चौक पर एकत्रित हुए और धरना देकर अपना आक्रोश जताया। धरना का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि अंबा प्रसाद के घर को तोड़े जाने की कार्रवाई पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। इस घटना से साहू यानी तेली समाज में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। जगदीश साव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस मामले में न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है। धरना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि वे न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
385
comment0
Report
Mar 30, 2026 11:05:27
422
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 30, 2026 11:05:20
478
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Mar 30, 2026 11:04:39
Gariyaband, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबंद गरियाबंद में फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सेंदर गाँव में विवाह के आशीर्वाद समारोह में उपहार से भरा थैला चोरी का मामला सामने आया है। थैला में जेवरात और गहना मिला कर करीब 4 लाख के होने का अनुमान है। सेंदर के पूर्व सरपंच रामधार साहू के बेटे नोसराम का शादी के बाद रविवार को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था। मेहमानों के चले जाने के बाद दुल्हा-दुल्हन के मंच पर उपहार का थैला संभालने वाले कुछ देर के लिए नीचे सेल्फी जोन में फोटो खींचाने उतरे थे। इसी समय मौका पाकर चोर उपहार से भरा थैला ले भागे। चलते समारोह में परिजन तीन से ज्यादा अपरिचित लोगों को समारोह में देखा था, हादसे के बाद पता चला कि दो से ज्यादा संख्या में आये चोरों ने रीकी कर चोरी की। इलाके के शादी समारोह में घटित पहली वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना के बाद फिंगेश्वर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
491
comment0
Report
Advertisement
Back to top