Back
54 दिन बाद सीतारामपुरा में ग्राम विकास अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज मिला
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 26, 2026 08:20:20
Tonk, Rajasthan
मालपुरा टोंक
सीतारामपुरा ग्राम पंचायत में बंद पड़ी सरकारी योजनाएं, 54दिन बाद ताले तोड़ अन्य ग्राम विकास अधिकारी को दिया अतिरिक्त चार्ज
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती-2021से जुड़ा एक बड़ा धांधली का मामला सीतारामपुरा ग्रामीण पंचायत में सामने आने पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले मालपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की सीतारामपुरा ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी विजय चौधरी को 31जनवरी को राजकीय सेवा से पृथक कर देने के बाद से ही ग्राम पंचायत में बंद पड़ी सरकारी योजनाओ का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलने की जिला कलेक्टर को की गई शिकायत के बाद बुधवार को मौके पर पहुंचे मालपुरा पंचायत समिति के कार्यवाहक पंचायत समिति विकास अधिकारी महेंद्र जैन में पांच सदस्यों की कमेटी व ग्रामीणों की मौजूदगी में अटल सेवा केंद्र के ताले कटवा रमेश चंद शर्मा को ग्राम विकास अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया l
पंचायत समिति कार्यवाहक विकास अधिकारी महेंद्र जैन ने बताया कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी पाने की मिली शिकायतों की जांच होने पर सीतारामपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी विजय चौधरी को 31 जनवरी 2026 को राजकीय सेवा से मुक्त कर दिया था जिसके बाद से ही बार बार विजय चौधरी को ग्राम पंचायत का चार्ज देने के लिए निर्देशित किया जा रहा था लेकिन चार्ज नहीं दिया जा रहा, जिससे ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रभावित हो रही सरकारी योजनाओ एवं ग्राम पंचायत के कामकाज ठप होने की ग्रामीणों द्वारा बीते दिनों जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को शिकायत की गई थी,
-अटल सेवा केंद्र के कटवाए गए ताले...
जिला कलेक्टर से प्राप्त आदेशों की पालना में बुधवार को पंचायत समिति की एक टीम का गठन किया गया जिसमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र शर्मा सहित नंदकिशोर लक्षकार,तुलसा देवी पीईओ व पांच प्रबुद्ध ग्रामीणों को टीम में शामिल कर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की उपस्थिति में कटर मशीन से अटल सेवा केंद्र के ताले कटवाए गए l
- नहीं पहुंचे मौके पर पंचायत प्रशासक व बर्खास्त ग्राम विकास अधिकारी
जिला कलेक्टर के आदेशों पर बुधवार को मौके पर पहुंचे विकास अधिकारी महेंद्र जैन ने बार-बार ग्राम पंचायत प्रशासक राजाराम गुर्जर एवं राज कीय सेवा से मुक्त ग्राम विकास अधिकारी विजय चौधरी को मौके पर बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे ऐसे में ताले कटवाए गए तथा रिकॉर्ड की जांच की गई, संपूर्ण कार्यवाही की करवाई गई वीडियोग्राफी l
- ना तो मौके पर रिकॉर्ड मिला और नहीं कंप्यूटर लैपटॉप
ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद शर्मा को ग्राम पंचायत का अतिरिक्त चार्ज देने से पूर्व जब मौके पर ग्राम पंचायत की कैश बुक व सरकारी रिकॉर्ड की जांच की गई तो नहीं मिला रिकॉर्ड,एसे में अटल सेवा केंद्र में रखी मिली एक अलमारी जिसका लॉक बंद मिला तो अलमारी को सील करने की करवाई कमेटी व ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई l
-ग्रामीणों ने सोपा ज्ञापन :- मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने महेंद्र जैन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एक और तो राज्य सरकार प्रशासक नियुक्त कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने तथा ग्राम सभा में विकास कार्यों के प्रस्ताव ले तैयार करवाने के दावे कर रही है लेकिन सीतारामपुरा ग्राम पंचायत में बीते 54 दिन से पंचायत का सारा काम ठप पड़ा है ना तो प्रशासक पंचायत पहुंच रहा और ना ही ग्राम विकास अधिकारी ऐसे में ग्रामीणो को नहीं मिल रहा सरकार की योजनाओ का लाभ यहां तक की रोजमर्रा के कार्य भी नहीं हो रहे हैं तो साथ ही पंचायत का विकास भी अवरुद्ध पड़ा है ऐसे में तत्काल प्रशासक को बदला जावे l
- 54 दिन बाद पंचायत को मिला ग्राम विकास अधिकारी
सीतारामपुरा ग्राम पंचायत में पदस्थापित ग्राम विकास अधिकारी विजय चौधरी को राजकीय सेवा से मुक्त किए जाने के बाद से ही रिक्त चल रहे ग्राम विकास अधिकारी के पद पर रमेश चंद शर्मा को 54 दिन बाद बुधवार को दिया गया सीतारामपुरा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज l
-ये है सारा मामला..
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती-2021से जुड़ा एक बड़ा धांधली का मामला सामने आया है। फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले मालपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की सीतारामपुरा ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी विजय चौधरी को राजकीय सेवा से पृथक कर दिया गया था । जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने दस्तावेजों की विस्तृत जांच रिपोर्ट के पश्चात यह कड़ी कार्रवाई कीथी, दरअसल, पंचायती राज विभाग जयपुर के निर्देशानुसार 28 मार्च 2023 को टोंक जिले की 110 ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों का आवंटन किया गया था। इसके बाद 5 अप्रैल 2023 को जिला स्थापना समिति के अनुमोदन से सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन कर दिया गया। विजय चौधरी को भी इसी क्रम में सीतारामपुरा ग्राम पंचायत में
पदस्थ किया गया था। जून 2023 में विभाग को दिव्यांग श्रेणी में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों पर संदेह हुआ, जिसके बाद दोबारा मेडिकल जांच के आदेश दिए गए। टोंक, अजमेर तथा जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा त्रिस्तरीय जांच की गई। जांच में पाया गया कि विजय चौधरी की दिव्यांगता मात्र 30 प्रतिशत है, जबकि नियमानुसार न्यूनतम 40 प्रतिशत होना अनिवार्य है। इस आधार पर उनके पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्र संशोधित अथवा निरस्त कर दिए गए। जिला स्थापना समिति की 29 जनवरी 2026 की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत विजय चौधरी का चयन आदेश और उससे संबंधित सभी बाद के आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें राजकीय सेवा से बाहर कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य पंचायतों और कार्यालयों में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त कार्मिकों में हड़कंप मच गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 26, 2026 09:20:140
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 26, 2026 09:18:410
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 26, 2026 09:18:250
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 26, 2026 09:17:510
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 26, 2026 09:17:290
Report
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 26, 2026 09:17:060
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 26, 2026 09:16:200
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 26, 2026 09:16:090
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 26, 2026 09:15:540
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 26, 2026 09:15:360
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 26, 2026 09:15:280
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 26, 2026 09:08:091004
Report
ARAarti Rai
FollowMar 26, 2026 09:07:51895
Report