Back
भीम आर्मी के दबाव के बीच मेहगांव थाने में करणी-परशुराम सेना का प्रदर्शन
PSPradeep Sharma
Feb 18, 2026 13:37:33
Bhind, Madhya Pradesh
भिंड जिले में भीम आर्मी के नेताओं के दबाव में लगातार हो रही सामान्य वर्ग के लोगों पर फर्जी एफआईआर से आक्रोशित करणी सैना और परशुराम सेना ने मेहगांव थाने का घेराव कर 4 घंटे तक प्रदर्शन किया। कल मेहगांव थाना इलाके के कोहार गांव में दलित और सामान्य वर्ग के युवकों के बीच हुए मामूली विवाद को भीम आर्मी के नेताओं ने मेहगांव थाना पहुंचकर दवाब बनाया और तीन युवकों पर हरिजन एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करा दिया था। घटना की जानकारी जैसे ही कोहार गांव के ग्रामीणों के साथ-करणी सेना और परसुराम सेना के कार्यकर्ताओं को लगी वैसे ही सैकड़ो की तादाद में लोंगो ने मेहगांव थाना पहुंच कर थाने का घेराव कर क्रॉस एफआईआर की मांग की। करणी सेना के लोगों का कहना था कि झगड़ा अगर दोनों पक्षों में हुआ है तो फिर दोनों पक्ष की ओर से एफआईआर होना चाहिए थी ना कि एक पक्ष की ओर से। मेहगांव थाना पुलिस ने चार घंटे चले धरने के बाद दूसरे पक्ष के चार लोगों पर भी मारपीट की धाराओं में क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है। परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष देव शर्मा का कहना है कि भिंड जिले में जिस तरीके से भीम आर्मी के कुछ तथाकथित नेता सामाजिक सोहाद्र बिगाड़ते हुए दबाव बना कर सवर्ण युवाओं पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराते हुए, लगातार सोशल मीडिया पर सामान्य वर्ग के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, उनके द्वारा लगातार पुलिस को अवगत कराने के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में सामान्य वर्ग पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
99
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 18, 2026 15:17:360
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 18, 2026 15:17:260
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 15:17:090
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 18, 2026 15:16:510
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 18, 2026 15:16:380
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 18, 2026 15:16:250
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 18, 2026 15:16:110
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:15:470
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:08:550
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 18, 2026 15:08:260
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowFeb 18, 2026 15:06:390
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 15:06:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:05:380
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:05:180
Report