Back
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने विपक्ष पर निशाना, भारत की प्रगति और पर्यटन का दावा
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 13, 2025 04:48:39
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली से जोधपुर पहुंचे और बाड़मेर रवाना होने से पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी मानसिकता आज भी नहीं बदली है और वे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को राष्ट्रीय हितों से ऊपर रखते हैं। शेखावत ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए वंदेमातरम जैसे पवित्र गीत के टुकड़े किए और दुर्भाग्यवश उनकी सोच में आज तक कोई परिवर्तन नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ लोग अपने निजी हितों के लिए राष्ट्रीय भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।देश के पर्यटन विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने बताया कि भारत 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बन चुका है। नए गवर्नेंस मॉडल के चलते देश के गरीब वर्ग के जीवन में बड़ा बदलाव आया है और करीब 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।शेखावत ने कहा कि सरकार द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाया गया, जिसके तहत रेल, सड़क, ह highways, एविएशन और वॉटरवेज़ का व्यापक नेटवर्क खड़ा किया गया है। इससे देश में यात्रा सुगम हुई है और कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार आया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से दुनिया में भारत की छवि बदली है और भारत के प्रति वैश्विक आकर्षण बढ़ा है। साथ ही, पर्यटन सुविधाओं के उन्नयन और टूरिज्म सर्किट्स व डेस्टिनेशंस में निरंतर निवेश का परिणाम यह हुआ है कि बीते 10 वर्षों में भारत के पर्यटन क्षेत्र में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowDec 13, 2025 06:16:050
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 13, 2025 06:15:510
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 13, 2025 06:15:430
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 13, 2025 06:15:310
Report
0
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 13, 2025 06:05:400
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 13, 2025 06:05:270
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 13, 2025 06:05:110
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 13, 2025 06:04:540
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 13, 2025 06:04:420
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 13, 2025 06:04:200
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 13, 2025 06:04:010
Report