Back
जोधपुर के राजेंद्र राठौड़: रिफाइनरी उद्घाटन से पश्चिमी राजस्थान में नया युग
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 25, 2026 08:15:16
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ रविवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में 2200 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। राठौड़ के जोधपुर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने जेसीबी मशीनों के माध्यम से पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, पूर्व राज्यमंत्री प्रोफेसर डॉ महेंद्र सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के बाद media से बातचीत करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत आधारभूत संरचना के कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तथ्य कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा में भी बड़े स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं, सरकार के कामकाज का स्पष्ट प्रमाण है। रिफाइनरी को लेकर पूछे गए सवाल पर राठौड़ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले एक से दो महीनों में रिफाइनरी का उद्घाटन हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पश्चिमी राजस्थान में नए युग की शुरुआत होगी। कांग्रेस शासनकाल में रिफाइनरी परियोजना राजनीति का शिकार हुई, जिससे इसकी लागत बढ़ी, लेकिन अब यह अपने गंतव्य की ओर पहुंच चुकी है। रिफाइनरी के शुरू होने से प्रदेश की टैक्स वैल्यू बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। OMR शीट विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने गहलोत के ट्वीट को “ना समझी का कर्म” बताते हुए कहा कि वर्ष 2019 में हुई गिरफ्तारियां और परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी का चयन गहलोत शासनकाल में ही हुआ था। राठौड़ ने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, तार कहीं से कहीं जुड़ते जाएंगे। उन्होंने PSO और उसके पुत्र की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि का निजी सुरक्षा कर्मी इस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो यह गंभीर संकेत है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में इसके परिणाम और भी गंभीर हो सकते
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajendra sharma
FollowJan 25, 2026 10:00:500
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 25, 2026 10:00:300
Report
Balrampur, Uttar Pradesh:
संजय मिश्रा – ग्राम सचिव, पचपेड़वा, ब्लॉक की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों, जनपदवासियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
0
Report
0
Report
0
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 25, 2026 09:50:210
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 25, 2026 09:50:110
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 25, 2026 09:48:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 25, 2026 09:48:260
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 25, 2026 09:48:15Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बदलने पर
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 25, 2026 09:48:050
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowJan 25, 2026 09:47:520
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 25, 2026 09:47:420
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 25, 2026 09:47:090
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 25, 2026 09:46:550
Report