Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011
रामस्नेही स्कूल के पूर्व छात्र RAS और अन्य चयनित, उज्ज्वल भविष्य की बधाई
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 27, 2025 07:18:30
Jodhpur, Rajasthan
बालेसर जोधपुर कस्बे की रामस्नेही उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो पूर्व छात्र RAS में एवं तीन अन्य सरकारी सेवाओं में चयनित, निदेशक छगनलाल सांखला के अनुसार छात्रा रंजू सांखला एवं अशोक गहलोत का हुआ RAS में चयन, साथ ही सुरेंद्रसिंह का दिल्ली पुलिस और विक्रम एवं कवराजसिंह का पशुधन सहायक में हुआ चयन, विद्यालय परिवार ने सभी चयनित अभ्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की दी बधाई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 27, 2025 10:27:43
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर चिकित्सा विभाग की लापरवाही के चलते बिना प्रसव के महिला की ऑनलाइन डिलीवरी बताई जा रही है जिसके कारण महिला का नाम योजना से बाहर हो गया है जिसकी शिकायत महिला के परिजन और आसपास के लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक चिकित्सालय जोधपुर को की है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झालामंड के चिकित्सा कर्मचारियो की लापरवाही से कम्प्यूटर में महिला की डिलीवरी होना बताया जा रहा है जबकि डॉक्टरो ने बिना प्रसव के ही शीशु मातृ योजना से बाहर और 26 अक्टूबर को डिलीवरी होना बताया गया. वास्तव में अभी तक महिला गर्भवती है उसकी डिलीवरी नहीं हुई है डाक्टर ने अभी तक सम्भवतः एक सप्ताह का समय दिया है. इसको लेकर महिला के पति और आसपास के लोगों ने चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई है और संयुक्त निदेशक कार्यालय परलोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया. मामला ढाढ़ की ढाणी निवासी बायदेवी पत्नी सुमेर प्रजापत की पत्नी बताया जा रहा है.
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 27, 2025 10:27:26
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में लोग विभिन्न तालाबों और तजना नदी के बहते जलधारा में आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं अनेक परिवार अपने घर में ही बनाए गये कुण्ड में स्नान करके अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसलिए घर के छत में ही आकर्षक कुण्ड निर्माण किया गया है। बिल्डिंग के ऊपर छत में सिमेंटेड कुण्ड बनाकर सजा दिया गया है। आस्था और भक्ति के साथ साथ खुशियों का संगम भी ऐसे दृश्य से साफ झलक रहा है। छठव्रती काजल जगनानी ने बतायी कि विगत तीन वर्ष से छठ पर्व कर रहे हैं। और घर में ही कुण्ड बनाकर छठ करते हैं। इस बार भी पूरे सगे सम्बन्धी के साथ मिलकर छठ की तैय थी कर रहे हैं। और अपने छत में ही अर्घ्य अर्पित करेंगे।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 27, 2025 10:27:08
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जंग अब और दिलचस्प हो गई है। हम पार्टी के बागी नेता एवं निर्दलीय प्रत्याशी रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा को अब बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिला है। सोमवार को बसपा नेताओं ने शहर के एक निजी होेल में एक बड़ी सभा के दौरान खुले मंच से रितेश उर्फ चुन्नू शर्मा के समर्थन का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वही सभा को संबोधित करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नू शर्मा ने कहा कि जहानाबाद की जनता का उन्हें अपार सहयोग और स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह समर्थन जनता के विश्वास की जीत है, न कि किसी गठबंधन की। इस दौरान चुन्नू शर्मा ने एनडीए और महागठबंधन दोनों के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन दोनों ही गठबंधनों ने जहानाबाद के विकास को हमेशा नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार वोट विकास के मुद्दे पर होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महज आठ दिनों के अंदर दोनों महागठबंधन के उम्मीदवारों को चित कर देंगे। उन्होंने पूर्व सांसद अरुण कुमार पर भी तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी में शामिल जरूर हुए थे लेकिन उन्हें हमेशा बसपा के कार्यकर्ताओं को इंगनौर किया। उन्हें बहुजन से कभी मतलब ही नही रहा है। बताते चले कि बसपा के समर्थन से चुन्नू शर्मा का चुनावी समीकरण मजबूत होता दिख रहा है, जिससे जहानाबाद सीट पर मुकाबला और रोमांचक बन गया है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 27, 2025 10:26:46
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता- नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद कर लौटाए वापिस चूरू। रतनगढ़ थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद कर सीआई दिलीपसिंह ने मोबाईल धारकों को सोमवार को सुपुर्द किए हैं। सीआई दिलीप सिंह ने बताया कि रतनगढ़ क्षेत्र से अब तक 313 मोबाईल फोन की गुमशुदगी दर्ज हुई है, जिसमें से अब तक 135 मोबाईल फोन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों से आए 15 लोगों को फोन सुपुर्द किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक एसपी जय यादव के निर्देशानुसार इस अभियान में साइबर सेल व तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर रतनगढ़ थाने की विशेष टीम ने गुमशुदा मोबाईल धारकों की रिपोर्ट पर जांच कर फोन को बरामद किया गया है तथा सोमवार को गुम हुए 15 मोबाईल फोन पुनः उनके मालिकों के सुपुर्द किए गए हैं। बाइट __दिलीप सिंह, थानाधिकारी रतनगढ़ पुलिस थाना। नवरतन प्रजापत   जी मीडिया चूरू  मो. 9414776072
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Oct 27, 2025 10:26:24
Purnia, Bihar:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना चुनावी दौड़ा बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के घर से शुरू करते हैं। वहीं राहुल और तेजस्वी जननायक के उपाधि का चोरी कर रहे हैं । वह कहां निकले थे वोट चोरी का मुद्दा उठाने लेकिन यहां आकर जननायक की उपाधि का ही चोरी करके चले गए। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी । वहीं तेजस्वी यादव द्वारा जीतने के बाद वक्फ बिल फाड़े जाने के बाबत दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी चुनाव का समय है। अभी वह बहुत सारे जुमलेबाजी करेंगे। इतने दिन क्यों नहीं उन्होंने कुछ कहा। जनता सब समझती है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को और 2 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2 नवंबर को नवादा, आरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर पटना में उनका रोड शो का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को जितना सौगात दिया है और डबल इंजन की सरकार में जिस तरह बिहार का विकास हुआ है। जनता इस बार फिर एनडीए को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Oct 27, 2025 10:26:02
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 27, 2025 10:25:24
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी। खूँटी में लोग विभिन्न तालाबों और तजना नदी के बहते जलधारा में आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं अनेक परिवार अपने घर में ही बनाए गये कुण्ड में स्नान करके अर्घ्य अर्पित करेंगे । इसलिए घर के छत में ही आकर्षक कुण्ड निर्माण किया गया है। बिल्डिंग के उपर छत में सिमेंटेड कुण्ड बनाकर सजा दिया गया है। आस्था और भक्ति के साथ साथ खुशियों का संगम भी ऐसे दृश्य से साफ झलक रहा है। छठव्रती काजल जगनानी ने बतायी कि विगत तीन वर्ष से छठ पर्व कर रहे हैं। और घर में ही कुण्ड बनाकर छठ करते हैं। इस बार भी पूरे सगे सम्बन्धी के साथ मिलकर छठ की तैय थी कर रहे हैं। और अपने छत में ही अर्घ्य अर्पित करेंगे。
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Oct 27, 2025 10:25:10
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन नाहन मेडिकल कॉलेज भवन शिफ्ट करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति. बोले मेडिकल कॉलेज को बंद करना चाहती है सरकार. भाजपा प्रवक्ता बोले मेडिकल कॉलेज भवन शिफ्ट करना जनहित में नहीं. नाहन में मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रवक्ता. बोले केंद्र द्वारा जारी बजट का किया गया दुरुपयोग. भवन शिफ्ट करने के नाम पर लोगों को किया जा रहा गुमराह. कैबिनेट बैठक में लिया गया भवन को शिफ्ट करने का फैसला. बाइट: विनय गुप्ता: प्रदेश प्रवक्ता भाजपा भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले तीन सालों से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य रुका पड़ा है और एक ईंट निर्माण कार्य के नाम पर सरकार नहीं लगा पाई है वहीं अब सरकार ने 3 साल बाद मेडिकल कॉलेज भवन को शिफ्ट करने का फैसला केबिनेट में लिया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा की मौजूदा सरकार नाहन मेडिकल कॉलेज को बंद करना चाहती है और यही कारण है कि कभी जमीन न होने का हवाला तो कभी विवादित भूमि का हवाला सरकार द्वारा दिया जा रहा है जबकि पर्याप्त मात्रा में भवन निर्माण के लिए जमीन मौजूद है और किसी भी तरह का यहां कोई विवाद नहीं है. बाइट: विनय गुप्ता: प्रदेश प्रवक्ता भाजपा भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि नए स्थान पर मेडिकल कॉलेज का भवन बनाया जाता है तो नियमों के मुताबिक एनओसी लेने के लिए लंबा समय लगेगा साथ ही करोड़ो रुपए के बजट को कब स्वीकृति मिलेगी यह कह पाना भी कठिन है. उन्होंने कहा कि इससे पहले मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 261 करोड रुपए की धनराशि दी गई है सरकारी यह भी स्पष्ट करें कि हुई है पैसा कहां खर्च किया गया.
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 27, 2025 10:24:24
Patna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भक्तिमय लहर में इस बार पुलिस जवान भी पीछे नहीं हैं। ड्यूटी से छुट्टी न मिलने के बावजूद बिहार पुलिस के एक हवलदार ने पुलिस कैंपस में ही छठ व्रत आरम्भ किया है। भावनाओं से भरे इस दृश्य में हवलदार स्वयं ठेकुआ बना रहे हैं और छठी मइया के गीत गा रहे हैं, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा से गूंज उठा है। ड्यूटी के साथ भक्ति निभाने की यह अनोखी मिसाल लोगों के दिल को छू रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग हवलदार की आस्था और समर्पण की सराहना कर रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में भी छठ मइया की पूजा का यह दृश्य बताता है कि भक्ति का जज्बा किसी सीमा में नहीं बंधता।
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 10:24:15
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Oct 27, 2025 10:23:27
Cooch Behar, West Bengal:গোষ্ঠী কোন্দলে উত্তপ্ত কোচবিহারের ১ ব্লকের সুকটাবাড়ি অঞ্চল । তৃণমূলের গোষ্ঠী কোন্দল ফের প্রকাশ্যে কোচবিহার সুটকা বাড়িতে। গতকাল রাত থেকেই ব্যাপক বোমাবাজি চলছিল কোচবিহার ১ নং ব্লকের সুটকাবাড়ি এলাকায়।। সোমবার সকাল হতেই ফের বোমাবাজি শুরু হয়। বোমার আঘাতেই গুরুতর জখম হন নুরনাহার বেগম নামে এক মহিলা। এরপরেই ইন্তাজ হক নামে এক ব্যক্তি বাড়ি থেকে বেরিয়ে বাজারের দিকে যাওয়ার সময় রাস্তাতে তাকে কুড়ুল দিয়ে কোপানোর অভিযোগ ওঠে। তড়িঘড়ি ওই ব্যক্তিকে উদ্ধার করে স্থানীয় বাসিন্দারাই কোচবিহার এন জে এন মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে নিয়ে আসেন। বর্তমানে দুজনেই এখানেই চিকিৎসাধীন রয়েছেন।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 27, 2025 10:22:28
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा/वृंदावन: धर्मनगरी वृंदावन में ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शनों के लिए इन दिनों भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। हर रोज़ हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे हैं, जिससे वृंदावन की संकरी गलियाँ पूरी तरह से जाम हो रही हैं। भक्तों की अपार श्रद्धा के बीच, अव्यवस्था का आलम हावी है, और पुलिस-प्रशासन की लचर व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से बाँके बिहारी मंदिर के आस-पास की गलियों में भीड़ का इतना अधिक दबाव है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बना रहता है। इस अनियंत्रित भीड़ का सीधा असर स्थानीय दुकानदारों और उनके व्यापार पर पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि भक्तों की संख्या लाखों में होने के बावजूद उनकी बिक्री पर बुरा असर पड़ा है। एक दुकानदार ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा, "भीड़ इतनी ज़्यादा है कि लोगों को बस आगे निकलने की जल्दी रहती है। भीड़ के भारी दवाब में भक्त खरीदारी के लिए रुक ही नहीं पाते। डर और जल्दबाजी में लोग सिर्फ दर्शन कर निकलना चाहते हैं, जिससे हमारा व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है।" स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने जिला प्रशासन से यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया, तो आस्था का यह सैलाब किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था भी चौपट हो जाएगी。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top