Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011
राजस्थान में गैस आपूर्ति संकट, सरकार सख्त कदम उठाने को तैयार
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 10, 2026 08:18:21
Jodhpur, Rajasthan
नोट नेशनल व रिजिनल के लिए जोधपुर। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बाद अब उसका असर भारत सहित राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से ईरान, इज़राइल और संयुक्त अमेरिकी के बीच चल रहे टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा निगरानी पर दबाव बढ़ा है। इसका असर धीरे-धीरे आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। राजस्थान में घरेलू गैस, कमर्शियल गैस, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की खपत को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने उपभोक्ताओं पर सख्ती शुरू कर दी है। फिलहाल एक उपभोक्ता को महीने में केवल एक घरेलू गैस सिलेंडर देने का प्रावधान लागू किया जा रहा है। यह व्यवस्था तब तक जारी रह सकती है जब तक अंतरराष्ट्रीय स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। सरकार का कहना है कि इससे गैस की उपलब्धता संतुलित रखने में मदद मिलेगी और सभी उपभोक्ताओं को आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। सबसे अधिक चिंता का विषय कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आया है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि कई जगहों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक जैसी स्थिति बन गई है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकानें और खानपान से जुड़े अन्य कारोबार पूरी तरह गैस पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलते हैं तो इनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। कई व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में उन्हें कारोबार बंद करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इधर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी को लेकर भी स्थिति धीरे-धीरे प्रभावित होने लगी है। हालांकि जोधपुर में फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश के कई इलाकों से पेट्रोल और सीएनजी की आपूर्ति में कटौती की खबरें सामने आ रही हैं। सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें दो-तीन पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाने के बाद ही गैस मिल पा रही है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। घरेलू गैस एजेंसियों के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि सरकार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। राज्य स्तर पर एक कमेटी गठित करने की भी चर्चा चल रही है जो गैस वितरण और खपत पर निगरानी रखेगी। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में गैस की मांग और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार घरेलू गैस के उपयोग को लेकर और सख्त नियम लागू कर सकती है। दूसरी ओर आम लोग भी चिंतित हैं कि अगर गैस की उपलब्धता कम हो गई तो भोजन बनाने के लिए क्या विकल्प होगा, क्योंकि आज के समय में अधिकांश घरों ने लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक साधनों का उपयोग लगभग छोड़ दिया है। कुल मिलाकर मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव का असर अब धीरे-धीरे आम लोगों के जीवन पर भी दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में स्थिति किस दिशा में जाएगी, यह अंतरराष्ट्रीय हालात और सरकार के कदमों पर निर्भर करेगा। फिलहाल आम जनता और व्यापारी वर्ग दोनों ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 10, 2026 09:35:45
Chhata Rural, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसी कलां थाना क्षेत्र के तांगड़ा मोहल्ला में दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक महिला सहित दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तांगड़ा मोहल्ला निवासी गिर्राज सिंह पुत्र हरि सिंह ने थाना कोसी कलां में तहरीर देकर बताया कि दिनांक 07 मार्च 2026 को शाम करीब 4:45 बजे बठैन गेट के पास बंबा पलिया पर मकान निर्माण कार्य चल रहा था। उसी दौरान उनके ही परिवार के सोहन पुत्र बिजेन्द्र, लोकेश, नितेश और प्रदीप निवासी तांगड़ा मोहल्ला हाथों में लाठी-डंडे व सरिया लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए गिर्राज सिंह और उनके भाई डिगम्बर पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में डिगम्बर के सिर में गंभीर चोट लगने से सिर फट गया तथा शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। वहीं गिर्राज सिंह के हाथ और पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने डिगम्बर की पत्नी नीरज के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 10, 2026 09:34:18
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने झारखंड के जामताड़ा निवासी दो शातिर ठगों को पकड़ा. नागेश्वर मण्डल और अक्षय मण्डल, को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. पीड़ित अनूप गुप्ता के खाते से 8,38,402 रुपये की अवैध निकासी के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. अपराधी बैंक और RTO चालान के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजते थे. ऐप इंस्टॉल होते ही मोबाइल का पूरा एक्सेस SMS और डेटा ठगों के पास चला जाता था. ठगी के दौरान यूजर को भ्रमित करने के लिए SMS बॉम्बर का इस्तेमाल किया जाता था और पैसा टेलीग्राम बॉट के जरिए 'म्यूल अकाउंट्स' में ट्रांसफर होता था. मुख्य आरोपी नागेश्वर मण्डल पर झारखंड के जामताड़ा में पहले से ही धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं.
0
comment0
Report
SMSarfaraj Musa
Mar 10, 2026 09:33:10
Sangli Miraj Kupwad, Maharashtra:विविध मागण्यांसाठी कवठेमहांकाळ मध्ये सुशिक्षित बेरोजगारांनी काढला गाढव मोर्चा... बेरोजगारी,शेती व पिण्याचा पाण्याचा प्रश्न, शैक्षणिक आरोग्य समस्यासह विविध मागण्यांसाठी सांगलीच्या कवठेमंकाळमध्ये गाढव मोर्चा काढण्यात आला. कवठेमहांकाळ तालुक्यातल्या बेरोजगार तरुणांनी एकत्रित येत तहसील कार्यालयावर थेट गाढव घेऊन मोर्चा काढत प्रशासन व लोकप्रतिनिधींचा निषेध नोंदवला आहे. कवठेमहांकाळ तालुक्यातील हजारो तरुणांना रोजगार उपलब्ध नाही,त्यामुळे नएमआयडीसी निर्मित करावी,बंद पडलेला साखर कारखाना पुन्हा सुरू करावा,उन्हाळ्याच्या पार्श्वभूमीवर तालुक्यातील तलाव भरून घ्यावेत,अशा मागण्या घेऊन सुशिक्षित बेरोजगारांचे नेते राहुल गावडे यांच्या नेतृत्वाखाली कवठेमहांकाळ मार्केट कमिटी पासून तहसील कार्यालयापर्यंत हा धडक गाढव मोर्चा काढण्यात आला.
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 09:32:57
Shamli, Shamli Rural, Uttar Pradesh:शामली - उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चिकित्सक की लापरवाही के चलते जच्चा महिला की मौत होने का मामला सामने आया है।जहा महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए चिकित्सक पर घोर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाया है।वही अस्पताल में हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने आक्रोशित परिजनों को समझाते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।मृतका के परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। वी ओ: -- आपको बता दे कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल मार्ग स्थित वरदान हॉस्पिटल का है। जहा कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी अंकुश द्वारा अपनी पत्नी शालू को प्रसव हेतु गत शाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहा चिकित्सकों द्वारा महिला का ऑपरेशन किए जाने की बात कही गई। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों से महिला का ऑपरेशन करवाया और महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी लेकिन चिकित्सक ने महिला को देखना भी गवारा नहीं समझा। वही जब महिला की हालत अत्यधिक खराब होने लगी तो चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन महिला ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद महिला के परिजन उसकी डेड बॉडी लेकर पुनः अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जहा हंगामा बढ़ता देख हॉस्पिटल वालों के हाथ पैर फूल गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। वही मृतका के परिजनों द्वारा लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।वही समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही मौजूद रही।
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Mar 10, 2026 09:32:23
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां माहौल खराब करने की कोशिश तो हुई, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की समझदारी ने उस साजिश को नाकाम कर दिया। थाना जगदीशपुरा इलाके के सेक्टर 12A में एक मजार को किसी शख्स ने तोड़ दिया था। लेकिन वक्त रहते पुलिस ने हालात संभाल लिए और अब मजार की मरम्मत भी करा दी गई है। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेक्टर 12A में उस वक्त हलचल मच गई जब इलाके में बनी एक मजार को किसी सिरफिरे शख्स ने तोड़ दिया और मज़ार पर पड़ी चादर को फेंक दिया। माना जा रहा है कि इस हरकत के जरिए इलाके का माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाल लिया। पुलिस ने लोगों से शांति और अमन बनाए रखने की अपील की।इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी समझदारी और सब्र का परिचय दिया। लोगों ने पुलिस का पूरा सहयोग किया और किसी तरह का कोई उपद्रव नहीं होने दिया।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टूटी हुई मजार की मरम्मत करा दी। मरम्मत के बाद वहां चादरपोशी भी की गई और इलाके में अमन और भाईचारे का पैगाम दिया गया।अब मुस्लिम समाज के लोगों की मांग है कि इस हरकत को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। वहीं पुलिस भी मजार की मरम्मत कराने के बाद अब आरोपी की तलाश में जुट गई है。
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 10, 2026 09:31:56
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--थाना राया क्षेत्र के गाँव भनकरपुर बसेला में सनसनीखेज बारदात से इलाक़े में हड़कम्प मच गया।बहु पर सास की हत्या का आरोप लगा।मृतक महिला अनवरी बेग़म के पति अनवर ने डीएम से कब्र खोदकर शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम किये जाने की गुहार लगाई।जिस पर मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह मय पुलिस टीम एवं नायब तहसीलदार जितेंद सिंह की मौजूदगी में कब्र को खोदकर शव बाहर निकाला गया।इस बीच पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई।इस दौरान आसपास के गाँवो से भी महिला पुरूषों की भीड़ वहाँ मौजूद रही।हल्का प्रभारी एसआई राजेश यादव ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीँ म्रतक महिला के पति अनवर ने बताया कि बहु एवं उसके भतीजे ने मिलकर दो मार्च की रात हत्या की थी।वह घर से बाहर थे।उन्हें अटैक से मौत होने की जानकारी दी गई जिससे शव को दफनाकर अंतिम क्रिया करदी गई।किन्तु दो दिन बाद बहु हिना ने बेटी से लड़ते झगड़े सास की हत्या किये जाने की बात कबूल की।जिसपर उनके द्वारा थाना राया पर तहरीर दी गई।वहीँ आरोपी बहु हिना के पति आमिर ने बताया कि चाचा के लड़के आदिल के अवैध सम्बन्धों की पता लगने पर हिना ने अपने आशिक के साथ मिल माँ की हत्या कर दी।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 10, 2026 09:31:29
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 10, 2026 09:31:19
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा समाहरणालय परिसर से डीएम शेखर आनंद ने चापाकल मरम्मती दल को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के सभी छः प्रखंडों के लिए दो दो चापाकल दल को रवाना किया गया। चापकाल मरम्मती दल विभिन्न गाँवो में जा जाकर खराब या पानी देना बंद कर दिए चापाकल को ठीक करेंगे। इस मौके पर डीएम ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी लोगो को पीने का पानी का किल्लत नही हो इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट पर है और जहा से भी पानी की समस्या आएगी टीम जाकर चापाकल को ठीक करेगा। डीएम ने कहा कि 12 टीम को रवाना किया गया जो अलग अलग ब्लॉक में भ्रमणशील रहेगा। वही पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पीएचईडी विभाग द्वारा खराब चापाकल का सर्वे किया गया जिसमें 288 खराब मिलें। जबकि साल भर के लिए 1988 चापाकल ठीक करने का लक्ष्य रखने की बात कही है। कार्यपालक अभियंता ने कही भी चापाकल खराब है तो कंट्रोल रूम के नंबर 06341223262 पर सूचना देने की बात कही। ताकि खराब चापाकल को ठीक किया जा सके。
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Mar 10, 2026 09:30:55
Bettiah, Bihar:बेतिया के चनपटिया के भैसही राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है. सभी बच्चों को आनन-फानन में बेतिया जीएमसीएच पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि सभी बच्चों की तबीयत चापाकल के पानी पीने के कारण खराब हुई है. बच्चों को उल्टी और पेट में दर्द है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बीमार बच्चों की संख्या 12 बताई जा रही है. पिंकी कुमारी, हिमांशु कुमार, अरुण कुमार, प्रिंस कुमार, सिमरन कुमारी आदि छात्र-छात्राएं शामिल हैं. जीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में 12 बच्चे आए हैं, सभी का इलाज किया गया है. सभी बच्चों को एक-एक बोतल पानी दिया गया. दो बच्चों को उल्टी हुई थी. अब सभी बच्चे स्वस्थ और खतरे से बाहर हैं.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 10, 2026 09:30:40
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीनगर इलाके में 19 वर्षीय युवक अमित कुमार खेत्रोपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो युवक फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। तुरंत इसकी सूचना परिजनों और सरायढेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। परिजन के अनुसार अमित पिछले कुछ वर्षों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसका इलाज रांची में चल रहा था। परिजनों के अनुसार वह करीब पांच वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका नियमित इलाज कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था और वह कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top