Back
जोधपुर में दो वर्ष में विकास कार्यों प्रगति; महिलाओं, किसानों और युवाओं को लाभ
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 11, 2025 07:10:22
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर ने 11 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रेस वार्ता में जिले में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और अंत्योदय वर्ग के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं से जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
कृषि क्षेत्र में दो वर्षों में 2.23 लाख किसानों को मिनीकिट, 3,305 किसानों को तारबंदी सहायता, 1,160 किसानों को कृषि यंत्र, तथा 800 किसानों को खेत तलाई योजना का लाभ मिला। पशुपालकों के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट, 60,546 पशुओं का बीमा, और ऊंटपालकों के लिए बढ़ी हुई सहायता प्रमुख उपलब्धियां रहीं।
महिला सशक्तिकरण के तहत लखपति दीदी योजना में 13,913 महिलाएं, 5,605 स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता, 31,564 बालिकाओं को लाडो योजना, तथा पोषण, नारी शक्ति उद्यम और मातृ वंदना योजनाओं के तहत हजारों महिलाओं को लाभ मिला।
युवा विकास के क्षेत्र में अनुप्रति कोचिंग, साइकिल वितरण, विश्वकर्मा योजना, कौशल प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं में बड़े पैमाने पर कार्य हुए। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा में 2.45 लाख आयुष्मान लाभार्थी, दिव्यांगजन सहायता, पेंशन योजनाएँ और पालनहार योजना विशेष रूप से उल्लेखनीय रहीं。
इंफ्रास्ट्रक्चर में सड़कों, पेयजल, विद्युत, औद्योगिक क्षेत्रों, अस्पतालों, सीवरेज एवं पर्यावरण प्रबंधन पर बड़े निवेश किए गए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण पर्यटन इकाइयों, तीर्थ यात्रा योजना और पर्यटन सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ किया गया।
खनन, राजस्व, खेल, पुस्तकालयों, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना और विभिन्न नवाचारों के माध्यम से जिला तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। मंत्री दिलावर ने कहा कि जोधपुर जिले की उपलब्धियां राज्य सरकार की जनकल्यानकारी नीतियों का परिणाम । प्रेस वार्ता के दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली भाजपा देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी मौजूद रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report