Back
जोधपुर में पश्चिमी हस्तशिल्प उत्सव 2026 का शुभारंभ; 800 से अधिक स्टॉल्स, 15 डोम
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 24, 2025 10:33:45
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर
लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त, जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित होने वाले पश्चिमी हस्तशिल्प उत्सव 2026 का कल शुभारंभ होगा। 25 दिसंबर से 04 जनवरी तक शहर के रामलीला मैदान मे आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित यह उत्सव अपने मे अनेक खूबियां लिये हुए होगा। मेले के दौरान बीएसएफ , आर्मी और एयरफोर्स की ओर से की जारी भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी साथ ही उनके द्वारा की जारी गतिविधियों के संबंध में युवाओं को बताया जाएगा।
मेले में 800 से अधिक स्टॉल्स के लिए बनाए गए 15 डोम
पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 में कुल 15 अलग-अलग डोम बनाए गए हैं और लगभग 800 से अधिक स्टॉल्स तैयार की गई है। मेले में अलग-अलग साइज की स्टॉल्स तैयार की गई है। लघु उद्योग भारती के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि इस बार मेले में मजबूत और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। मेले में प्रत्येक दिन दोपहर में अलग-अलग विषयों पर सेमीनार आयोजित किए जाएंगे, वहीं प्रतिदिन शाम को आमजन के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले की करीब 220 स्टॉल्स केंद्रीय और केंद्र और प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के लिए आरक्षित की गई है।
पंच गौरव पर विशेष डॉम व सेमीनार का आयोजन
पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के मुख्य समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रत्येक जिले के " पंच गौरव" निर्धारित किए गए है। मेले में जिले के ‘‘पंच गौरव‘‘ उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें एक प्रमुख उत्पाद, एक खेल, एक कृषि उत्पाद, एक पर्यटन स्थल, एक वन उत्पाद होगा। इस पहल का उद्देश्य राजस्थान के सभी जिलों की विशिष्ट पहचान को उजागर करना तथा राज्य की आर्थिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को एक मंच पर प्रदर्शित करना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 24, 2025 12:18:060
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 24, 2025 12:17:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 24, 2025 12:17:310
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 24, 2025 12:17:130
Report
APAVINASH PATEL
FollowDec 24, 2025 12:16:420
Report
APAVINASH PATEL
FollowDec 24, 2025 12:16:330
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 24, 2025 12:16:210
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 24, 2025 12:16:000
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 24, 2025 12:15:490
Report
ASAmit Shrivastav
FollowDec 24, 2025 12:15:330
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 24, 2025 12:08:260
Report
