Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011
बालेसर बैंक शाखा कर्मचारियों का ज्ञापन, भर्ती नियमों में बदलाव की मांग
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 04, 2025 11:02:50
Jodhpur, Rajasthan
बालेसर जोधपुर जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज इनफॉर्मर: लक्ष्मण दान चारण खबरा गांव री बालेसर जोधपुर ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने ब्रांच मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, जोधपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक ब्रांच मैनेजर बालेसर को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर रखी अपनी प्रमुख मांगे, उन्होंने कैडर बनाकर नियोक्ता निर्धारण करना, ऋण पर्यवेक्षकों के पदों को शत प्रतिशत व्यपस्थापको की नियुक्ति, ऋण पर्यवेक्षक व बैंकिंग सहायक भर्ती में आयु सीमा व अनुभव की बाध्यता समाप्त कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की रखी मांगे, साथ ही वंचित कार्मिकों का एक बार पुन स्क्रीनिंग शुरू करवाकर नियमितीकरण किए जाने की भी करी मांग।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BCBasudeb Chatterjee
Oct 04, 2025 13:17:17
Asansol, West Bengal:*নিম্নচাপের বৃষ্টিকে উপেক্ষা করে আসানসোলে দুর্গাপূজা কার্নিভাল, অংশ নিল ১৫টি পূজা কমিটি* পশ্চিমবঙ্গের মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের উদ্যোগে দুর্গাপূজার সমাপ্তি উপলক্ষে রাজ্য জুড়ে আয়োজিত হচ্ছে পূজা কার্নিভал। এক সময় শুধুমাত্র কলকাতাতেই সীমাবদ্ধ ছিল এই অনুষ্ঠান, তবে গত কয়েক বছর ধরে জেলার বিভিন্ন প্রান্তে এই বর্ণাঢ্য কার্নিভালের আয়োজন করা হচ্ছে। ২০২৩ সাল থেকে পশ্চিম বর্ধমান জেলায় আসানসোল ও দুর্গাপুরে পূজা কার্নিভালের আয়োজন শুরু হয়েছে। সেই ধারাবাহিকতায় এ বছরও আসানসোলরে অনুষ্ঠিত হলো পূজা কার্নিভাল। যদিও নিম্নচাপের জেরে শহরে বিক্ষিপ্ত বৃষ্টিপাত হয়, তবুও সেই প্রতিকূল আবহাওয়াকে উপেক্ষা করে জমজমাটভাবে অনুষ্ঠিত হয় এই সাংস্কৃতিক মহোৎসব। এদিন আসানসোল কার্নিভালে মোট ১৫টি পূজা কমিটি তাদের সেরা সজ্জা ও শিল্পকলা নিয়ে অংশ নেয়。 কার্নিভালে উপস্থিত ছিলেন মন্ত্রী মলয় ঘটক, জেলা Shাসক এস. পোন্নাবলম, আসানসোল-দুর্গাপুর পুলিশ কমিশনার সুনীল কুমার চৌধুরি, আসানসোলের মেয়র বিধান উপাধ্যায়, চেয়ারম্যান অমরনাথ চট্টোপাধ্যায়, ডেপুটি মেয়র অভিজিৎ ঘটক ও ওয়াসিমুল হক, পশ্চিম বর্ধমান জেলা পরিষদের সভাধিপতি বিশ্বনাথ বাউরি, বিধায়ক হরেরাম সিংহ, অতিথিদের হাত ধরে প্রদীপ প্রজ্জ্বলনের মধ্য দিয়ে 시작 হয় অনুষ্ঠান। প্রথমেই নারী ঢাকিদের পরিবেশনা দর্শকদের মুগ্ধ করে। পরবর্তীতে অনুষ্ঠিত হয় নানা রকম সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান, যা আসানসোলের নাগরিকদের মনোরঞ্জনের পাশাপাশি দুর্গাপূজার আমেজকে আরও দীর্ঘায়িত করে তোলে。
0
comment0
Report
BBBimal Basu
Oct 04, 2025 13:17:02
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Oct 04, 2025 13:16:31
Durgapur, West Bengal:বাংলাদেশের অভিনেত্রী জয়া আহসান দুর্গাপুরে দুর্গাপুজো কার্নিভালে বিশেষ অতিথি হিসেবে উপস্থিত হতেই চড়ল রাজনৈতিক পারদ। বিক্ষোভে ফেটে পড়ল বিজেপি। দুর্গাপুরের মহকুমা shasak দপ্তরের সামনে এবং মহকুমাশাসকের বাংলোর সামনে মানববন্ধন ও প্রতিবাদ কর্মসূচি শুরু করে বিজেপি কর্মী ও নেতৃত্বরা। বাংলার সংস্কৃতিকে কালিমা লিপ্ত করতে চাইছে বিজেপি, বলে তীব্র কটাক্ষ করেন জেলা তৃণমূলের সভাপতি নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তী। বিজেপির প্রতিবাদ কর্মসূচিতে নেতৃত্ব দেন বিজেপির জেলা সহ-সভাপতি চন্দ্রশেখর বন্দ্যোপাধ্যায়। বিজেপি জেলা সহ সভাপতি চন্দ্রশেখর বন্দ্যোপাধ্যায়ের অভিযোগ, “এক বাংলাদেশী নাগরিককে রাজ্য সরকারের পুজো কার্নিভালের মঞ্চে আমন্ত্রণ জানানো অত্যন্ত দায়িত্বজ্ঞানহীন ও প্রশ্নবিদ্ধ সিদ্ধান্ত। রাজ্যের নিজস্ব শিল্পী-সংস্কৃতিকে উপেক্ষা করে বাইরে থেকে তারকা এনে গ্ল্যামার দেখানো মানে বাংলার শিল্পীদের অপমান।” এদিনের প্রতিবাদ কর্মসূচিতে ‘বাংলার গর্ব, বাংলার মঞ্চে বিদেশি কেন?’ এই স্লোগানে মুখর হয়ে ওঠে এলাকা। উপস্থিত কর্মীরা প্ল্যাকার্ড হাতে বিক্ষোভ দেখান, প্রশাসনের বিরুদ্ধে তীব্র ক্ষোভ উগরে দেন। ঘটনার জেরে এলাকা জুড়ে তৈরি হয়েছে চাঞ্চল্য। মালটা জেলা তৃণমূলের সভাপতি নরেন্দ্রচক্রবর্তী বলেন, “দুর্গাপুরের মতো শহরে জয়া আহসানের মতো শিল্পীর আগমন সাংস্কৃতিক বিনিময়ের প্রতীক, এটাকে রাজনীতির রঙে রাঙানো উচিত নয়। বাংলার সংস্কৃতিকে বিজেপি বারে বারেই কালিবালিপ্ত করছে। বাংলার মানুষ বিচার করবে।”
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 04, 2025 13:16:05
Damoh, Madhya Pradesh:परिवहन विभाग की सेवाओं को सौ फीसदी फेस लेस करने की तैयारी, सरकार के परिवहन मंत्री का दावा.. मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के दफ्तरों में काम के लिए जाने से जल्दी ही आम लोगों को राहत मिलेगी और घर बैठे ही तमाम तरह की सेवाएं लोगो को उपलब्ध होंगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दमोह में मीडिया को बताया है कि सरकार ने अब तक 21 सेवाओं को फेस लेस किया है और आने वाले दिनों में सौ फीसदी सेवाओं को फेस लेस करने की तैयारी की जा रही है, मंत्री सिंह ने बताया कि पासपोर्ट दफ्तरों की तर्ज पर प्रदेश में आरटीओ ऑफिस तैयार किए जा रहे हैं और प्रदेश के लोगों ट्रांसपोटर्स को इस पहल से लाभ मिलेगा।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Oct 04, 2025 13:15:12
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) गुजरात से मध्य प्रदेश ले जाने थे लाखों के तिल, बीच रास्ते में ही किया गायब। ट्रक मालिक ने दूदू में 37 लाख रुपये के तिलों को दूसरे कारोबारी को बेचा। कंपनी को गच्चा देने के लिए पहले तिल बेचे फिर ट्रक को भरतपुर ले जाकर ट्रक में लगाई आग। ट्रक मालिक के खिलाफ हुआ केस दर्ज, दूदू के पडासौली के पास एक कारोबारी को बेचे थे लाखों के तिल। गुजरात पुलिस कर रही है जांच, दूदू क्षेत्र के कारोबारियों में मची खलबली। गुजरात पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी कन्हैया लाल को लिया हिरासत में। पुलिस में केस दर्ज होने की भनक लगते ही माल खरीदने वाला कारोबारी हुआ फरार, कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारी माल के पैसे लौटाने के लिए हुआ तैयार।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 04, 2025 13:08:17
Patna, Bihar:लोकेशन पटना पूर्व मंत्री श्याम रजक को लेकर जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में पहुंचे फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता. कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने श्याम राजक के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला. फुलवारी शरीफ से आए लोगों ने कहा कि बिगत 22 तारीख को जो फिलहाल राजद छोड़कर JDU में आए हैं श्याम रजक जी, एक जो मुख्यमंत्री के भगिन दामाद का हत्यारा था उनका जो हत्या किया था उस व्यक्ति का मूर्ति का अनावरण किया शिलान्यास किया और अपराधी हत्यारा को शहीद का दर्जा दिया. आज हम लोग फुलवारी विधानसभा के कुर्मी समाज के लोग एकजुट हुए हैं और हम लोग बैठक करने के बाद ज्ञापन देने के लिए JDU प्रदेश कार्यालय में पहुंचे हैं लेकिन यहां जो संगठन प्रभारी है संजय गांधी जी आज विज्ञापन लेने से इनकार कर रहे हैं और हम लोगों की बातों को नहीं मान रहे हैं. हम लोग शिर्षनेतृत्व से कहना चाहते हैं कि इस व्यक्ति को निकाले अगर इसको टिकट मिलेगा तो निश्चित तौर पर हारेगा. JDU के कार्यकर्ताओं को यह अपमानित करते आया है दल बदलू है. पूर्व मंत्री श्याम रजक का राजनितिक यात्रा आरंभिक सदस्यता: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होकर राजनीति की शुरुआत की विधायक कार्यकाल: 1995 से 2020 तक पटना जिले की फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट से लगातार 6 बार विधायक रहे RJD में राष्ट्रीय महासचिव के पद तक पहुंचे मंत्री पद: RJD शासन में ऊर्जा, जनसंपर्क और विधि विभाग में राज्य मंत्री रहे 2010-2015 तक नीतीश कुमार की सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रहे 2019-2020 तक उद्योग मंत्री के रूप में कार्य किया पार्टी परिवर्तन: 2009: RJD छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)) में शामिल हुए 2020: JD(U) से निष्कासन के बाद निर्दलीय रहे 2020 (अगस्त): RJD में पुनः शामिल हुए और राष्ट्रीय महासचिव बने 2024 (अगस्त): RJD से इस्तीफा देकर JD(U) में पुनः शामिल हुए और राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Oct 04, 2025 13:08:02
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या की पावन धरती पर स्थित भगवान श्रीराम के अनुज तपस्वी भरत की तपोस्थली भरत कुंड सरोवर की निर्मलता पर इन दिनों संकट गहरा गया है। सरोवर में लगभग पांच से छह कुंतल मछलियां मरकर पानी की सतह पर आ गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश और निराशा का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई वर्षों से सरोवर की सफाई नहीं हुई, जिसके चलते जलकुंभी और शैवाल भारी मात्रा में फैल गए हैं। इससे न केवल सरोवर का जल प्रदूषित हो गया बल्कि श्रद्धालुओं को स्नान करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में नगर पंचायत और पर्यटन विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान जारी रही, जिससे समस्या और गंभीर हो गई। सभासद रामकृष्ण पांडे ने बताया कि दो वर्ष पहले स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सरोवर की सफाई की थी, लेकिन उसके बाद कोई पहल नहीं हुई। नगर पंचायत का कहना है कि भरत कुंड पर्यटन विभाग के अधीन है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती। हालांकि सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। सोहावल की एसडीएम ने निरीक्षण कर घोषणा की कि 5 अक्टूबर से सफाई कार्य शुरू होगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुंदरीकरण के कार्य के दौरान कुछ केमिकल पानी में जाने से मछलियों की मौत हो सकती है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 04, 2025 13:07:52
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। जहां अपराधियों ने एक किसान बुजुर्ग व्यक्ति को बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर शव को फेंक दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना चकिया थाना क्षेत्र की है। मृतक किसान की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र सुधीर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को सुधीर सिंह घर से दुर्गा पूजा का मेला देखने निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने गुमशुदगी का मामला चेरिया बरियारपुर थाने में दर्ज कराया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ जिसमें चकिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया था। इसी सुराग पर परिजन जब चकिया थाना पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। आनन-फानन में जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव की पहचान सुधीर सिंह के रूप में हुई।परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने बहला-फुसलाकर सुधीर सिंह को अपने जाल में फंसाया और फिर बेरहमी से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं चकिया थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एक तरफ दुर्गा पूजा का पर्व और मेला… तो दूसरी तरफ बेगूसराय में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों ने किसान सुधीर सिंह की हत्या क्यों की, और कब तक बेगूसराय में यूं ही अपराधियों के हौसले बुलंद रहेंगे。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 04, 2025 13:07:17
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला, सीकर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान कांग्रेस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम एआईसीसी पर्यवेक्षक सुखदेव सिंह पांसे ने की शिरकत कांग्रेस कार्यालय में रींगस व खंडेला ब्लॉक के कार्यकर्ता रहे मौजूद सीकर जिले के खंडेला स्थित कांग्रेस कार्यालय में एआईसीसी पर्यवेक्षक सुखदेव सिंह पांसे ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह व प्रधान गिरीराज सिंह भी उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक ने संगठन में भागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इसके साथ ही वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के लिए भी समर्थन जुटाया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मजबूत करने का आह्वान किया
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 04, 2025 13:07:04
Chhatarpur, Madhya Pradesh:तालाब मे मिले लावारिस हालत मे सैकडो मतदाता पहचान पत्र. छतरपुर के बिजावर के तालाब मे सैकडो मतदाता पहचान पत्र तालाब लावारिस हालत में तैरते मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब के पास घूमने आए कुछ युवकों ने इन मतदाता पहचान पत्रों को तालाब में तैरते देखा तो उन्होंने तालाब के पानी से इन वोटर आई कार्डों को निकाला; देखा कि ये वार्ड नंबर 15 के रहने वाले लोगो के वोटर आई कार्ड हैं। पास ही एक बैग पड़ा था ऐसी आशंका है। इस क्षेत्र के बीएलओ पोस्टमास्टर ने इन मतदाता पहचान पत्रों को घर घर बाँटने की जगह तालाब में फेंक दिया; तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी और सभी मतदाता पहचान पत्रों को थाने में रख लिया है。
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top