Back
यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं, नकली खाद के खिलाफ सरकार का निर्णायक एक्शन
BDBabulal Dhayal
Feb 20, 2026 09:10:31
Jaipur, Rajasthan
सरकार ने आज विधानसभा में दावा किया कि प्रदेश में यूरिया DAP की कहीं भी कमी नहीं है। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में यूरिया—डीएपी के लिए किसानों की लाइनें कम लगीं हैं। कहीं भी लाठीचार्ज की नौबत ही नहीं आई। वहीं मंत्री ने नकली खाद बीज बनाने वाली फैक्ट्रियों पर प्रभावी अंकुश का दावा किया गया। कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने दावा किया कि प्रदेश में नकली खाद बीज बनाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई का प्रभावी असर हुआ है। विधानसभा में कृषि मंत्री ने आंकड़ों के साथ अब तक हुई कार्यवाहियों का हवाला देते हुए कहा, 27 फैक्ट्रियों पर ताले लग गए हैं। पिछले राज में रिटेलर ट्रेडर्स की आदत बिगड़ गई थी। हमने नकली खाद बीज बेचने और बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। नकली खाद बीज बेचने वालों के खिलाफ 100 से ज्यादा मुकदमे हुए जबकि कांग्रेस राज में केवल 20 मुकदमे दर्ज हुए थे। हमने 169 के लाइसेंस निरस्त किए। 28 केसों में गिरफ्तारी की है, 21 मामलों में आरोपियों ने अग्रिम जमानत ली है। डॉ किरोड़ी लाल मीणा। कृषि मंत्री कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर के सवाल के जवाब में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने दावा किया कि प्रदेश में यूरिया डीएपी की कहीं कोई कमी नहीं है। इस बार खाद के लिए किसानों की लंबी लाइनें नहीं लगीं। कोई अनहोनी नहीं हुई, कहीं भी लाठीचार्ज नहीं हुआ, जैसा पिछले राज के दौरान हुआ करता था। केंद्र सरकार से हमें मांग के अनुसार यूरिया डीएपी मिला। डॉ किरोड़ी ने कहा कि इस बार प्रदेश पर मानसून मेहरबान रहा। जमीन में लंबे समय तक नमी बनी रही, इससे कृषि का रकबा बढ़ा। ज्यादा बुआई से किसानों को खाद की जरूरत भी ज्यादा हुई। विधानसभा में सरकार की ओर से दी गई जानकारी से साफ है कि इस बार रबी में रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना है। पहले मानसून मेहरबान रहा ओर अब मावठ से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, भजनलाल सरकार इसे अपने पक्ष में कुदरत का वरदान मान रही है, खाद बीज की कमी नहीं होने से किसानों में सरकार के प्रति कहीं भी असंतोष दिखाई नहीं पड़ रहा, साफ है सरकार इन तमाम परिस्थियों का भविष्य के चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने की पूरी कोशिश करेगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 10:31:240
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 20, 2026 10:31:020
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 20, 2026 10:30:460
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 20, 2026 10:30:340
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 20, 2026 10:30:220
Report
100
Report
1
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 20, 2026 10:20:130
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 20, 2026 10:18:310
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 20, 2026 10:18:120
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 20, 2026 10:17:58Dehradun, Uttarakhand:मार्शल आर्ट का अद्भुत प्रदर्शन
0
Report