Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
सिडनी गोलीबारी पर मुस्लिम समुदाय का आक्रामक संदेश—इस्लाम अमन है, आतंक नहीं
MIMohammad Imran
Dec 17, 2025 11:36:07
Jaipur, Rajasthan
सिडनी गोलीबारी पर मुस्लिम समाज की कड़ी प्रतिक्रिया “इस्लाम अमन का मजहब है, आतंकवाद से कोई नाता नहीं” इस्लाम शांति और इंसानियत की शिक्षा देता है सिडनी में हुई गोलीबारी की घटना पर मुस्लिम समाज के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लाम अमन, भाईचारे और इंसानियत का मजहब है। किसी भी निर्दोष की हत्या या ज़ुल्म को इस्लाम सिरे से खारिज करता है। आतंकवाद का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं समाज के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि आतंकवाद किसी भी मजहब का हिस्सा नहीं हो सकता। किसी एक घटना या व्यक्ति के आधार पर पूरे धर्म या समाज को दोषी ठहराना गलत और निंदनीय है। इस्लाम आतंकवाद की शिक्षा नहीं देता मुस्लिम समाज ने स्पष्ट किया कि इस्लाम की शिक्षाओं में हिंसा, नफरत या बेगुनाहों के खून की कोई जगह नहीं है। आतंक फैलाने वाले लोग अपने निजी और राजनीतिक एजेंडे के लिए धर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमेरिका की नीतियों पर भी उठे सवाल कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका की नीतियां कई बार वैश्विक अस्थिरता को बढ़ावा देती हैं। सीरिया, जॉर्डन और इज़राइल जैसे मुद्दों पर अमेरिकी हस्तक्षेप को लेकर सवाल खड़े किए गए। इस्लाम को बदनाम न किया जाए मुस्लिम समाज ने अपील की कि आतंकवाद के साथ इस्लाम का नाम जोड़कर पूरे मजहब को बदनाम न किया जाए। इससे समाज में नफरत और विभाजन बढ़ता है, जो किसी के हित में नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट समाज के लोगों ने दो टूक कहा कि वे आतंकवाद के पूरी तरह खिलाफ हैं और हर उस ताकत की निंदा करते हैं जो निर्दोष लोगों की जान लेती है, चाहे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों न हो। आतंक का मजहब नहीं होता, सियासत होती है” गोली किसी की भी हो, मजहब पर इल्ज़ाम क्यों?” इस्लाम नहीं, नफरत ट्रिगर दबाती है” बेगुनाह का खून—हर मजहब के खिलाफ जुर्म” धर्म नहीं, दहशत जिम्मेदार है” आतंक के नाम पर इस्लाम को बदनाम करना बंद हो” आतंक का कोई मजहब नहीं, इस्लाम सिर्फ अमन और इंसानियत sिखाता है” बेगुनाहों की हत्या के खिलाफ पूरा मुस्लिम समाज एकजुट” धर्म के नाम पर हिंसा को बताया इस्लाम के खिलाफ” वैश्विक राजनीति की आड़ में इस्लाम को बदनाम करने का आरोप” आतंकवाद पर दोहरा मापदंड अपनाने वालों पर उठे सवाल” नफरत नहीं, इंसाफ और शांति की जरूरत
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
LSLaxmi Sharma
Dec 17, 2025 13:17:25
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा\nजिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन\nजिला भाजपा कार्यालय के सामने की नारेबाजी\nवहीं शहीद स्थल पर पहुंचकर दिया धरना\nभाजपा सरकार पर लगाया संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप\nED,CBI सहित अन्य संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप\nकांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ के नेतृत्व में प्रदर्शन\nविधायक डीडी बैरवा,पूर्व मंत्री ममता भूपेश,पूर्व विधायक जीआर खटाना सहित अन्य हुए शामिल\nदौसा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एक और जहां जिला भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचकर नारेबाजी की तो वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शहीद स्थल पर धरना दिया साथ ही सरकार जा पुतला भी फूंका धरने में विधायक डीडी बैरवा , पूर्व मंत्री ममता भूपेश , पूर्व विधायक जी आर खटाणा सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेसियों ने कहा भाजपा सरकार ईडी , सीबीआई सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं को टारगेट कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कांग्रेसियों ने कहा भाजपा की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं को कितना ही निशाना बना ले लेकिन वह डरने वाले नहीं है देश की आम आवाम हमारे साथ है ।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 17, 2025 13:16:58
0
comment0
Report
Dec 17, 2025 13:16:53
0
comment0
Report
KSKiranveer Singh
Dec 17, 2025 13:16:27
:ਮਲੇਰ ਕੋਟਲਾ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਹੋਈ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਪੱਖਪਾਤ ਕਰਨ ਦੇ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ ਜ਼ਿਲ੍ਾ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦੇ ਅਮਰਗੱਢ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਜ਼ਿਲਾ ਪਰਿਸ਼ਦ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇਨਚਾਰਜ ਸੀਰਾ ਬਨਬੌਰਾ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਵਾਰ ਟੱਪਣ ਦੇ ਲਾਏ ਇلਜ਼ਾਮ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸੰਜੀਵ ਕਪੂਰ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਦੀ ਤਕਰਾਰਬਾਜ਼ੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸੰਜੀਵ ਕਪੂਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਰਾ ਬਨਬੌਰਾ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਦੀਵਾਰ ਟੱਪ ਕੇ ਅੰਦਰ ਆਇਆ ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਮੇਨ ਗੇਟ ਤੋਂ ਆਓ ਤਾਂ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਕਰਨ ਲੱਗਾ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਵਾਪਸ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Dec 17, 2025 13:15:53
Karauli, Rajasthan:कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना ईडी, सीबीआई सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप के विरोध में आयोजित किया गया। धरने में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धरना-प्रदर्शन में टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, विशाल मीणा, पीसीसी महासचिव हुकुमबाई मीणा तथा विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को परेशान करने, मतदाता सूची से नाम काटने, वोट चोरी कर सत्ता में आने तथा ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि कांग्रेस का बच्चा-बच्चा भाजपा और आरएसएस की नीतियों का विरोध करेगा। उन्होंने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने और समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का भी आरोप लगाया।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Dec 17, 2025 13:09:23
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रम कल्याण केंद्र परिसर में पुराने खंडहर भवन को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दलदली निवासी मजदूर राशिद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार श्रम कल्याण केंद्र परिसर में चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा जल मीनार का निर्माण प्रस्तावित है। इसी को लेकर उक्त जमीन पर स्थित पुराने और जर्जर भवन को मजदूरों के माध्यम से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक भवन के ऊपर का भारी मलबा मजदूरों पर गिर पड़ा, जिससे राशिद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Dec 17, 2025 13:08:15
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top