Back
राठौड़ का गहलोत पर पलटवार: क्या गहलोत पाकिस्तान के हिमायती?
VSVishnu Sharma
Mar 28, 2026 12:21:19
Jaipur, Rajasthan
पूर्व सीएम गहलोत पर राठौड़ का पलटवार, क्या गहलोत पाकिस्तान की हिमायती हैं ? पुत्र मोह में खुद फंसे हैं गहलोत
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के मद्देनजर संभावित संकट को लेकर सरकार हालात सामान्य बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या गहलोत पाकिस्तान के हिमायती हैं। उन्होंने गहलोत के एक अन्य बयान पर तंज कसा कि खुद पुत्र मोह में फंसे गहलोत को सोच समझकर बोलना चाहिए।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार किया. राठौड़ ने कांग्रेस ने राहुल गांधी से लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष किया और संकट के समय राष्ट्र के साथ खड़े होने की नसीहत तक दे डाली। मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष लगातार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है. कांग्रेस नेताओं के बयानों में राष्ट्रभक्ति का अभाव साफ दिखाई देता है. राठौड़ ने बीजेपी पर राष्ट्रभक्ति थोपने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “दुश्मन देश” को दलाल कहने पर यदि कांग्रेस नेताओं को आपत्ति हो रही है. तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे शब्दों से किसे तकलीफ हो रही है और क्यों. इरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थता को लेकर दिए गए बयानों पर राठौड़ ने कहा कि जब पाकिस्तान ने मध्यस्थता की बात कही और भारत की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि हम “दलाली” नहीं करते, तो इसमें गलत क्या है ? उन्होंने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वे पाकिस्तान के पक्ष में खड़े दिखाई देना चाहते हैं. राठौड़ ने कहा कि गहलोत को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि उनके बयान देशहित के अनुरूप नहीं लगते.
खुद के 'वैभव' को देखें गहलोत ....
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को अपने बेटों को राजनीति से दूर रखने की सलाह पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत खुद सबसे ज्यादा “पुत्र मोह” से ग्रसित हैं. गहलोत ने अपने पुत्र वैभव गहलोत को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए कई अवसर दिए, उन्हें राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) का अध्यक्ष बनाया और कई चुनाव भी लड़वाए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि “खुद तो गुड़ खाएं और दूसरों को गुड़ छोड़ने की सलाह दें, यह ठीक नहीं है.” उन्होंने कहा कि सलाह उसी की मानी जाती है. जो खुद उस पर अमल करता हो. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहा है और यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है. उन्होंने दावा किया कि देश की जनता सब कुछ समझती है और आने वाले समय में विपक्ष को इसका जवाब जरूर मिलेगा.
इधर राठौड़ ने गैस संकट और महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को भड़काने की कोशिश कर रही है. “अभाव” की बातें करके देश में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है. विपक्षी दल लगातार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनमें राष्ट्रभक्ति की कमी है. यदि विपक्ष में सच्ची राष्ट्रभक्ति होती तो वे देश की आलोचना करने के बजाय सकारात्मक भूमिका निभाते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि देश को आज तक इतना मजबूत और प्रभावशाली नेतृत्व कभी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि मोदी की वैश्विक स्तर पर मजबूत पकड़ है. जिससे भारत की साख दुनिया में बढ़ी है. मोदी की अंतरराष्ट्रीय पैठ इतनी है कि होमोर्ज से जहाज आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता को राहत देने के लिए काम कर रही है और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है. राठौड़ ने कहा कि देश चंद्रयान जैसे मिशनों के जरिए अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे नेतृत्व को कमजोर कहा जा सकता है ?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 28, 2026 13:33:1258
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 28, 2026 13:33:020
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 28, 2026 13:32:470
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 28, 2026 13:32:220
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 28, 2026 13:32:080
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 28, 2026 13:31:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 28, 2026 13:31:16120
Report
899
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 28, 2026 13:30:330
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 28, 2026 13:30:160
Report
965
Report
865
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 28, 2026 13:18:14944
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 28, 2026 13:18:00926
Report