Back
राजस्थान के नए CS वी. श्रीनिवास, केंद्र से लौटे, शासन स्थिरता की उम्मीद
DGDeepak Goyal
Nov 14, 2025 18:30:44
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में नौकरशाही की शीर्ष कुर्सी एक बार फिर दिल्ली डेपुटेशन पर तैनात अधिकारी को मिल रही है। लगभग दो साल पहले 31 दिसंबर 2023 को सुधांश पंत को दिल्ली से सीधे जयपुर भेजकर मुख्य सचिव बनाया गया था। अब वही कहानी दोहराई गई है। 1989 बैच के सीनियर IAS वी. श्रीनिवास का मुख्य सचिव बनना अब औपचारिकता भर है। केंद्र ने उनकी सेवाएं राजस्थान को लौटा दी हैं। राज्य सरकार पहले ही उनके नाम को मंजूरी देकर प्रस्ताव भेज चुकी थी। सोमवार को आदेश जारी होते ही वे मुख्य सचिव की कुर्सी संभाल लेंगे।
VO-1- दिल्ली में केंद्र सरकार का अहम पद संभाल रहे 1989 बैच के वरिष्ठ IAS वी. श्रीनिवास अब राजस्थान की नौकरशाही की कमान संभालने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार अब किसी भी वक्त उनके मुख्य सचिव नियुक्त होने का आदेश जारी कर सकती है। इससे पहले 2023 में भी सुधांश पंत को दिल्ली डेपुटेशन से ही सीधे राजस्थान भेजकर मुख्य सचिव बनाया गया था।
केंद्र ने सेवाएं लौटाईं, अब राज्य में संभालेंगे शीर्ष कुर्सी। 1989 बैच के आईएएस श्रीनिवास अभी तक केंद्र में प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव थे। राजस्थान सरकार ने मुख्य सचिव सुधांश पंत सेंट्रल डेपुटेशन जाने के आदेश के बाद से नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी थी। सीनियरिटी और मेरिट के आधार पर वी. श्रीनिवास के नाम पर औपचारिक सहमति देते हुए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उसी प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए उनकी रिलीविंग जारी कर दी। अब सोमवार को आदेश जारी होते ही श्रीनिवास मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।
उधर, सुधांश पंत दिल्ली में ‘OSD’ बनकर वापसी की तैयारी में। मुख्य सचिव सुधांश पंत के लौटने पर उन्हें फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में OSD बनाया गया है। उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है, लेकिन वहां के मौजूदा सचिव अमित यादव के 30 नवंबर तक रिटायर न होने के कारण पंत को यह अस्थायी जिम्मेदारी दी गई है।
सीनियरिटी की रेस में टॉप-दिसंबर के बाद पूरे राजस्थान के सबसे senior IAS cadres की स्थिति पर भी चर्चा है। 1989 बैच के वी. श्रीनिवास की वरिष्ठता उनकी नियुक्ति का एक महत्वपूर्ण आधार है। 1988 बैच के एकमात्र IAS सुबोध अग्रवाल दिसंबर में रिटायर होने जा रहे हैं, जिससे इसके बाद श्रीनिवास राजस्थान कैडर के सबसे senior अधिकारी होंगे। उनके मुख्य सचिव बनने पर किसी भी senior अधिकारी को सचिवालय से बाहर भेजने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनसे वरिष्ठ किसी अधिकारी के बचने की संभावना कम है।
अगले साल रिटायरमेंट-पर एक्सटेंशन की पूरी संभावना है। वी. श्रीनिवास सितंबर 2026 में रिटायर होंगे। अगर वे सोमवार को दायित्व संभाल लेते हैं तो लगभग 10 महीनों तक नियमित मुख्य सचिव रहेंगे। सरकार चाहें तो उन्हें एक्सटेंशन दे सकती है।
35 साल की सेवा… और आधे से ज्यादा कैरियर दिल्ली-IMF में। 1989 बैच के IAS वी.श्रीनिवास का करियर प्रशासनिक विविधता का एक ‘मिश्रण’ है। राजस्थान कैडर, दिल्ली की नौकरशाही और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान तक। राजस्थान में शुरुआती पोस्टिंग्स 1989 भीलवाड़ा SDO, निंबाहेड़ा SDO, 1995–98: निदेशक, जलग्रहण विकास व मृदा संरक्षण, 1997–99: कलेक्टर पाली, 1999: कलेक्टर जोधपुर, 1999–2000: उप सचिव, वित्त विभाग
17 साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति- दिल्ली और IMF
2000–01: डिप्टी सेक्रेटरी, पेट्रोलियम मंत्रालय
2001–03: तत्कालीन विदेश/वित्त मंत्री जसवंत सिंह के निजी सचिव
2003–06: IMF वाशिंगटन DC में तकनीकी सहायक
2010–13: संयुक्त सचिव, टेक्सटाइल मंत्रालय
2013–14: संयुक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय
2014–17: उपनिदेशक, AIIMS दिल्ली
2018–अब तक लगातार केंद्र में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ।
क्यों माना जा रहा है यह नियुक्ति ‘रणनीतिक’?
अनुभव का असाधारण मिश्रण: राज्य, केंद्र और IMF का त्रिकोणीय अनुभव
राजस्थान कैडर की वरिष्ठता का पूरा लाभ
राज्य को अगले 10 माह तक स्थिर प्रशासनिक नेतृत्व मिलने की उम्मीद
बहरहाल, राजस्थान प्रशासन अब एक बार फिर बड़े बदलाव की दहलीज़ पर है। दिल्ली से लौट रहे वी. श्रीनिवास, तीन दशक से अधिक के अनुभव और केंद्र में लंबी पारी के साथ, अब राज्य की ब्यूरोक्रेसी के बॉस की कमान संभालने को तैयार हैं। दिसंबर में सबसे वरिष्ठ अधिकारी का दर्जा मिलने के साथ ही उनकी नियुक्ति, शासन-प्रशासन में स्थिरता और तेज़ फैसलों का संकेत मानी जा रही है। सीएस पद पर उनका कार्यकाल भले सिर्फ 10 महीने का हो, लेकिन उसके बाद संभावित एक्सटेंशन तस्वीर को बदल भी सकता है।
राजस्थान की शीर्ष कुर्सी पर अब निगाहें इस बात पर टिकी रहेंगी कि वी. श्रीनिवास का अनुभव—केंद्र, राज्य और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य प्रशासन की दिशा और रफ्तार को किस तरह बदलता है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
323
Report
382
Report
434
Report
125
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 05, 2025 19:02:20158
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 19:02:02206
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 05, 2025 19:01:44189
Report
163
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowDec 05, 2025 19:00:39197
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 19:00:17Noida, Uttar Pradesh:Flying car Mercedes flies over two cars in a dramatic crash in Romania; the 'pilot' survived, prompting some to joke it was 'Mercedes Airlines'.
152
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 18:46:47Noida, Uttar Pradesh:DONKEY VIRAL IS THIS REAL OR AI
130
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 05, 2025 18:46:31159
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 18:45:38177
Report