Back
राजस्थान में सर्दी तेज, माउंट आबू में तापमान सिर्फ 2°C
PTPreeti Tanwar
Nov 23, 2025 11:45:22
Jaipur, Rajasthan
Top
जयपुर
प्रदेश में बढ़ रही ठंड, गिर रहा तापमान
हिल स्टेशन माउंट आबू का तापमान गिरकर 2 डिग्री पहुंचा
सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान
श्रीगंगानगर, अलवर, कोटा में भी न्यूनतम तापमान 10–12 डिग्री सेल्सियस के बीच
जयपुर में न्यूनतम 13.3°C, अधिकतम 29.7°C
बाड़मेर और जालोर में दिन की अच्छी धूप से तापमान 30 डिग्री के पार
IMD के अनुसार अब कुछ दिन मौसम रहेगा ड्राई
सुबह हल्की धुंध और ठंडक बरकरार रहने के आसार
Anchor
प्रदेश में इन दिनों सुबह का मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश के कई इलाकों में सुबह की विज़िबिलिटी कम कर दी है। कई शहरों में हल्की धुंध छाई रही, मौसम विभाग का कहना है कि अब लोगों को सुबह-सुबह ट्रैफिक के दौरान और ज्यादा सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। अब कैसा रहेगा मौसम कहां कितना तापमान देखिए ये रिपोर्ट
Vo 1
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम तेज ठंड वही दिन में अच्छी धूप खिल रही है, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई बना रहेगा और हवा की दिशा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इस वजह से सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडक का असर जारी रह सकता है。
Vo 2
उधर, पिछले 24 घंटों में हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद सीकर और फतेहपुर के इलाकों में भी अच्छी खासी ठंड महसूस की गई। अगर हम बात करें प्रदेश में न्यूनतम तापमान की तो माउंट आबू के बाद फतेहपुर में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं श्रीगंगानगर, अलवर और कोटा में भी न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहा।
Vo with gfx in
श्रीगंगानगर – 10.5°C
कोटा – 12.4°C
अजमेर – 13.2°C
जयपुर – 13.3°C
अलवर – 10°C
भरतपुर – 13°C
Gfx out
Vo 3
उधर, दिन में कई शहरों में हल्की गर्माहट बनी रही। बाड़मेर और जालोर सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ।
जयपुर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Gfx in
जालोर – 31.6°C
बाड़मेर – 31.8°C
लूṇकरणसर – 29°C
जोधपुर शहर – 30.7°C
नागौर – 30.1°C तापमान फिलहाल रिकॉर्ड किया गया है। प्रीति सैनी ज़ी मीडिया जयपुर
81
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 23, 2025 12:50:070
Report
YMYadvendra Munnu
FollowNov 23, 2025 12:49:5581
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowNov 23, 2025 12:49:4475
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 23, 2025 12:48:4248
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 23, 2025 12:48:22118
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowNov 23, 2025 12:48:04100
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 23, 2025 12:47:5398
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 23, 2025 12:47:4218
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 23, 2025 12:47:3641
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 23, 2025 12:47:24108
Report
GZGAURAV ZEE
FollowNov 23, 2025 12:47:0036
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 23, 2025 12:46:4947
Report
ASArvind Singh
FollowNov 23, 2025 12:46:3539
Report